Asia Cup 2023: आज आमने-सामने होंगे श्रीलंका और बांग्लादेश, होगा कांटे की मुकाबला

509
Advertisement

कैंडी। Asia cup 2023 का दूसरा मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। दोनों के बीच यह मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकल में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान के मुल्तान में खेला गया था। वहीं दूसरे मैच में दोनों ही टीमें अपने कुछ मुख्य खिलाड़ियों के बगैर ही मैदान पर उतरेंगी। ऐसे में दोनों के बीच यह मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा। श्रीलंका के लिए दुष्मंता चमीरा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका और वानिंदु हसरंगा जैसे मुख्य खिलाड़ी नहीं खेलेंगे। वहीं बांग्लादेश की ओर से तेज़ गेंदबाज़ इबादत हुसैन बाहर हो चुके हैं। ऐसे में दोनों बीच बेहद ही दिलचस्प जंग देखने को मिल सकती है।

Zurich Diamond League: आज फिर एक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा, खिताब पर निगाहें

यहा खेला जाएगा BAN vs SL मैच

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच Asia cup 2023 का दूसरा मैच पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकल, श्रीलंका में खेला जाएगा। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले मैच की शुरुआत भारतीय समयनुसार आज दोपहर 3:00 बजे से होगी। जबकि टॉस 2:30 पर फेंका जाएगा। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाला यह मुकाबला भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के ज़रिए लाइव प्रसारित किया जाएगा। मैच को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

 

Zurich Diamond League: आज फिर एक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा, खिताब पर निगाहें

10 साल बाद पल्लेकेले में श्रीलंका और बांग्लादेश

Asia Cup 2023 में बांग्लादेश और श्रीलंका का मैच पल्लेकेले में खेला जाएगा। इस मैदान पर दोनों टीमें 10 साल बाद आमने सामने होंगी। साल 2013 में इनके बीच जो मुकाबला यहां खेला गया था, उसमें बांग्लादेश ने जीत दर्ज की थी। रही बात श्रीलंका की तो वो पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा प्रतिशत मैच जीतने वाली टीम है। श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले 10 वनडे में से 4 गंवाए हैं। साफ है कि दोनों टीमों की टक्कर लगभग बराबरी की रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि एशिया कप 2023 में बाजी किसकी होती है।

Asia cup 2023 में दोनों टीमों के स्क्वॉड

श्रीलंका: कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा, महेश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, कसुन रजिता, कुसल परेरा, प्रमोद मदुशन, दुनिथ वेलागे, बिनुरा फर्नांडो।

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), तंजीद हसन, मोहम्मद नईम, नजमुल हुसैन शंटो, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, अफीफ हुसैन, अनामुल हक, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, तंजीम हसन साकिब।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply