Asia Cup 2022: फाइनल में भारतीय दर्शकों से दुर्व्यवहार, स्टेडियम में घुसने से रोका, वापस लौटाया

709
Image Credit: Twitter/@thebharatarmy
Advertisement

दुबई। Asia Cup 2022 : श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले गए Asia Cup 2022 के फाइनल मुकाबले के दौरान भारतीय दर्शकों से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी, इसके बावजूद टीम इंडिया के कई फैंस खिताबी मुकाबला देखने स्टेडियम पहुंचे थे लेकिन उन्हें स्टेडियम के अंदर नहीं जाने दिया गया। कुछ भारतीय समर्थकों का दावा है कि उन्हें गेट से ही बाहर धक्का दे दिया गया, तो कुछ को गेट पर ही रोक दिया गया। अब इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, प्रसिद्ध फैन क्लब ’’भारत आर्मी’’ के एक सदस्य ने दावा किया है कि उन्हें और उनके साथ आए दो अन्य प्रशंसकों को भारतीय जर्सी पहनने के कारण स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया गया। उन्हें स्टेडियम के गेट से ही वापस भेज दिया गया। इस घटना के बाद ’’भारत आर्मी’’ ने ट्विटर पर लिखा, ’यह बहुत चौंकाने वाला व्यवहार था कि हम और अन्य भारतीय क्रिकेट प्रशंसक टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैच देखने नहीं जा सकते।’

Asia Cup 2022 का चैंपियन बना श्रीलंका, पाकिस्तान को 23 रनों से पीटा

आईसीसी से की जांच की मांग

’’भारत आर्मी’’ ने इसके आगे लिखा, ’’ICC और एशियाई क्रिकेट परिषद, हम आपसे जांच करने का आग्रह करते हैं क्योंकि हमारे सदस्यों ने Asia Cup 2022 देखने के लिए भारत से यात्रा की है। स्थानीय अधिकारियों और पुलिस द्वारा उन्हें यह कहा गया कि वे स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सकते हैं! यह बिल्कुल चौंकाने वाला व्यवहार है।’’ ’’भारत आर्मी’’ के सदस्य देश और विदेश में भारत के मैचों में नियमित तौर पर जाते हैं। वे स्टेडियम के अंदर टीम इंडिया का समर्थन करते हैं। यह इंग्लैंड की ’’बार्मी-आर्मी’’ की तरह है। ’’भारत आर्मी’’ ने प्रशंसकों और मैदान पर अपनी उपस्थिति के मामले में हाल के सालों में ’’बार्मी-आर्मी’’ को कड़ी टक्कर दी है।

Share this...

Leave a ReplyCancel reply