Asian Athletics Championships 2025 : गुलवीर सिंह ने भारत को दिलाया स्वर्ण, सर्विन सेबेस्टियन ने जीता कांस्य

194
Asian Athletics Championships 2025, Day 1, Gulveer Singh won gold for India, latest Sports update
Advertisement

नई दिल्ली। Asian Athletics Championships 2025 में भारत ने शानदार आगाज़ करते हुए पहले ही दिन दो पदक अपने नाम कर लिए। देश के लिए सबसे बड़ी खबर आई 10000 मीटर दौड़ से, जहां राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी गुलवीर सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर सबको गौरवान्वित किया।

इससे पहले, भारत के सर्विन सेबेस्टियन ने पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। उनके इस प्रयास ने भारत को Asian Athletics Championships 2025 में पहला पदक दिलाया और गुलवीर की जीत ने उस शुरुआत को स्वर्णिम बना दिया। भारतीय एथलीटों की यह सफलता आने वाले दिनों में और पदकों की उम्मीद जगा रही है। कोचिंग स्टाफ और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के अधिकारियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की है।

Norway Chess 2025 : रोमांचक मुकाबले में हारे विश्व चैंपियन डी. गुकेश, टॉप पर पहुंचे मैग्नस कार्लसन

✨ गुलवीर की स्वर्णिम दौड़

26 वर्षीय गुलवीर सिंह, जो एशियाई खेलों में भी कांस्य पदक जीत चुके हैं, ने पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ में 28 मिनट 38.63 सेकेंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

हालांकि यह उनका सर्वश्रेष्ठ समय नहीं था—उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 27:00.22 सेकेंड है, जिसे उन्होंने इस साल की शुरुआत में बनाया था—फिर भी उन्होंने शानदार रणनीति और लय के साथ प्रतिस्पर्धियों को पछाड़ दिया।

पदक खिलाड़ी देश समय
🥇 गुलवीर सिंह भारत 28:38.63
🥈 मेबुकी सुजुकी जापान 28:43.84
🥉 अल्बर्ट किबिची रोप बहरीन 28:46.82

🥉 सेबेस्टियन ने खोला भारत का खाता

Asian Athletics Championships 2025 के पहले दिन सुबह भारत को पहला पदक सर्विन सेबेस्टियन ने दिलाया। उन्होंने पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में 1 घंटा 21 मिनट 13.60 सेकेंड (1:21:13.60) का समय निकालकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

सेबेस्टियन का यह प्रदर्शन उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 1:21:23 से बेहतर रहा, जो उन्होंने इस वर्ष फरवरी में उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतते हुए बनाया था।

पदक खिलाड़ी देश समय
🥇 वांग झाओझाओ चीन 1:20:36.90
🥈 केंटो योशिकावा जापान 1:20:44.90
🥉 सर्विन सेबेस्टियन भारत 1:21:13.60

Share this…