Home Asian Games Asian Games 2023: भारत का 10वें दिन का शेड्यूल, टीम इंडिया ने...

Asian Games 2023: भारत का 10वें दिन का शेड्यूल, टीम इंडिया ने क्रिकेट में आज शुरू किया अपना अभियान

0
Asian Games 2023 Live Update Day 10 Team India face of Nepal in Cricket, Full schedule, live streaming

हांगझोऊ। Asian Games 2023: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2023 के क्वार्टरफाइनल में आज नेपाल के खिलाफ मैच से अपने खिताबी अभियान की शुरूआत करने जा रही है। इससे पहले महिला टीम गोल्ड मैडल अपने नाम कर चुकी है। एशियन गेम्स 2023 का 10वां दिन लवलीना बोरगोहेन के लिए भी ख़ास होगा। मौजूदा विश्व चैंपियन और टोक्यो 2020 की कांस्य पदक विजेता महिलाओं के 75 किग्रा सेमीफाइनल में उतरेंगी और वह अगले साल होने वाले पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं।

भारतीय मुक्केबाज नरेंद्र पुरुषों के $92 किग्रा सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के कामशीबेक कुंकाबायेव के खिलाफ नज़र आएंगे, जो मंगलवार को भारत के लिए ओलंपिक कोटा भी हासिल कर सकते हैं। इस बीच, सचिन सिवाच पुरुषों के 57 किग्रा क्वार्टरफाइनल में जीत के साथ भारत के लिए पदक सुनिश्चित करना चाहेंगे। वहीं, प्रीति जो पहले ही महिलाओं के 54 किग्रा में पदक और ओलंपिक कोटा हासिल कर चुकी हैं, वह सेमीफाइनल मुकाबले में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

Asian Games 2023: लॉन्ग जंप में एनसी सोजन ने जीता रजत, भारत का पदकों का आंकड़ा 60 पर पहुंचा

Asian Games 2023 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम भी अपना अभियान मंगलवार से शुरू कर रही है, जिसमें पवन सहरावत एंड कंपनी अपना शुरुआती ग्रुप मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में सभी की निगाहें विथ्या रामराज पर होंगी। हांगझोऊ 2023 में हीट के दौरान विथ्या ने लगभग चार दशकों के बाद इस स्पर्धा में पीटी उषा के राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की है।

Asian Games 2023: स्टीपलचेज़ फाइनल में भारत ने रचा इतिहास, सिल्वर और ब्रॉन्ज किए अपने नाम

Asian Games 2023 में 10वें दिन भारत का शेड्यूल: 3 अक्टूबर
तीरंदाजी

कंपाउंड महिला व्यक्तिगत क्वार्टरफाइनल-सेमीफाइनल (ज्योति सुरेखा, अदिति गोपीचंद स्वामी) – सुबह 6:10 बजे से
कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल (ओजस प्रवीण देवताले, अभिषेक वर्मा) – सुबह 7:50 बजे से
रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल (अतानु दास, धीरज बोम्मदेवरा) – सुबह 11:50 बजे से

एथलेटिक्स

मेडल इवेंट: पुरुष डेकथलॉन स्पर्धा (तेजस्विन शंकर) – सुबह 6:30 बजे से और मेडल इवेंट शाम 6:10 बजे
महिला 800 मीटर राउंड 1 हीट (हरमिलन बैंस, चंदा) – सुबह 6:40 बजे
पुरुष 4×400 मीटर रिले राउंड 1 हीट (हरमिलन बैंस, चंदा) – सुबह 7:10 बजे
मेडल इवेंट: महिलाओं का ऊंची कूद फाइनल (रुबीना यादव, पूजा) – शाम 4:30 बजे
मेडल इवेंट: पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल (प्रवीण चित्रवेल, अब्दुल्ला अबूबकर) – शाम 4:40 बजे
मेडल इवेंट: महिला 400 मीटर बाधा दौड़ फाइनल (विथ्या रामराज) – शाम 4:50 बजे
मेडल इवेंट: पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ फाइनल (टी संतोष कुमार, यशस पलाक्ष) – शाम 5:05 बजे
मेडल इवेंट: महिला 5000 मीटर फाइनल (अंकिता, पारुल चौधरी) – शाम 5:20 बजे
मेडल इवेंट: महिला भाला फेंक फाइनल (अन्नू रानी) – शाम 5:40 बजे
मेडल इवेंट: पुरुष 800 मीटर फाइनल (कृष्ण कुमार, मोहम्मद अफजल) – शाम 5:55 बजे

Asian Games 2023: टेबल टेनिस में स्वर्णिम इतिहास रचने से चूकी भारतीय जोड़ी, ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष

बैडमिंटन

पुरुष एकल राउंड ऑफ 32 (एचएस प्रणॉय, किदांबी श्रीकांत) – सुबह 7:30 बजे से
महिला एकल राउंड ऑफ 32 (पीवी सिंधु, अश्मिता चालिहा) – सुबह 7:30 बजे से
महिला युगल राउंड ऑफ 32 (गायत्री गोपीचंद/त्रिशा जॉली, अश्विनी पोनप्पा/तनीषा क्रास्टो) – सुबह 7:30 बजे से

बॉक्सिंग

महिला 54 किग्रा सेमीफाइनल: प्रीति (IND) बनाम युआन चांग (CHN) – सुबह 11:30 बजे
महिला 75 किग्रा सेमीफाइनल: लवलीना बोरगोहेन (IND) बनाम बाइसन मनिकोन (THA) – दोपहर 12:00 बजे
पुरुष 57 किग्रा क्वार्टरफाइनल: सचिन सिवाच (IND) बनाम पिंग ल्यू (CHN) – शाम 5:15 बजे
पुरुष +92 किग्रा सेमीफाइनल: नरेंद्र (IND) बनाम कामशीबेक कुंकाबायेव (KAZ) – शाम 6:30 बजे

Asian Games 2023: ब्रिज

पुरुष टीम सेमीफाइनल (टीम इंडिया) – सुबह 6:30 बजे से

कैनोईंग

मेडल इवेंट: महिला कायक सिंगल 500 मीटर स्प्रिंट फाइनल (सोनिया देवी फ़िरेम्बम) – सुबह 7:45 बजे
मेडल इवेंट: पुरुष कैनो डबल 1000 मीटर स्प्रिंट फाइनल (अर्जुन सिंह, सुनील सिंह सलाम) – सुबह 8:20 बजे
मेडल इवेंट: महिला कायक चार 500 मीटर स्प्रिंट फाइनल (सोनिया देवी फ़िरेम्बम, बिनीता चानू ओइनम, पार्वती गीता, दिमिता देवी तोइजम) – सुबह 9:15 बजे
मेडल इवेंट: महिला कैनो डबल 200 मीटर स्प्रिंट फाइनल (कावेरी, नेहा देवी लीचोनबाम) – सुबह 11:30 बजे

Asian Games 2023: ब्रॉन्ज मैडल के साथ शुरूआत, ये है 9वें दिन भारत का शेड्यूल

शतरंज

पुरुष टीम राउंड 5 (गुकेश डी, विदित गुजराती, अर्जुन एरीगैसी, पेंटाला हरिकृष्णा, रमेशबाबू प्रगनानंद) – दोपहर 12:30 बजे से
महिला टीम राउंड 5 (कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, वंतिका अग्रवाल, सविता श्री बी) – दोपहर 12:30 बजे से

क्रिकेट

पुरुष क्वार्टरफाइनल: भारत बनाम नेपाल – सुबह 6:30 बजे

डाइविंग

मेडल इवेंट: पुरुष 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड प्रिलिमिनरी और फाइनल (लंदन सिंह हेमाम, सिद्धार्थ बजरंग परदेशी) – शाम 4:30 बजे

इक्वेस्ट्रियन (घुड़सवारी)

इवेंटिंग जंपिंग टीम फाइनल और व्यक्तिगत फाइनल (अपूर्व किशोर दाभाड़े, विकास कुमार, आशीष विवेक लिमये) – सुबह 7:00 बजे से

Asian Games 2023: हॉकी

प्रिलिमिनरी महिला पूल ए: भारत बनाम हांगकांग – सुबह 7:45 बजे

Asian Games 2023: भारत पर मैडल्स की बारिश, साबले-तूर ने एथलेटिक्स में जीते गोल्ड, बॉक्सिंग-शूटिंग में 2 ब्रॉन्ज

कबड्डी

पुरुष टीम ग्रुप ए: भारत बनाम बांग्लादेश – सुबह 6:00 बजे
महिला टीम ग्रुप ए: भारत बनाम रिपब्लिक ऑफ कोरिया – दोपहर 1:30 बजे

सेपकटकरा

पुरुष क्वाड्रेंट प्रिलिमिनरी ग्रुप बी: भारत बनाम दक्षिण कोरिया – सुबह 6:30 बजे

सॉफ्ट टेनिस

महिला टीम प्रिलिमिनरी राउंड ग्रुप ए मैच (टीम इंडिया)
पुरुष टीम प्रिलिमिनरी राउंड ग्रुप ए मैच (टीम इंडिया)

स्पोर्ट क्लाइंबिंग

मेडल इवेंट: महिला स्पीड (अनीशा वर्मा, शिवप्रीत पन्नू) – सुबह 9:00 बजे से
मेडल इवेंट: पुरुष स्पीड (अमन वर्मा, धीरज दिनकर बिराजदार) – सुबह 9:40 बजे से

स्क्वैश

मिश्रित युगल पूल ए (दीपिका पल्लीकल/हरिंदर पाल सिंह संधू): भारत बनाम जापान – सुबह 8:30 बजे
मिश्रित युगल पूल डी (अनाहत सिंह/अभय सिंह): भारत बनाम हांगकांग चीन – सुबह 9:15 बजे
मिश्रित युगल क्वार्टरफाइनल (दीपिका पल्लीकल/हरिंदर पाल सिंह संधू, अनाहत सिंह/अभय सिंह) – दोपहर 2:30 बजे
पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल (सौरव घोषाल) – दोपहर 1:30 बजे
महिला एकल क्वार्टरफाइनल (तन्वी खन्ना) – दोपहर 1:30 बजे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version