Home Wrestling Wrestling: अल्माटी में अमन ने जीता सोना, बजरंग पूनिया को कांस्य

Wrestling: अल्माटी में अमन ने जीता सोना, बजरंग पूनिया को कांस्य

0
Wrestling Aman wins gold in Almaty, Bajrang punia Punia gets bronze in Bolat Turlykhanov Cup 2022

अल्माटी। Wrestling: भारतीय पहलवान अमन ने बोलेत तुर्लेखानोव कप (Bolat Turlykhanov Cup 2022) के 57 भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर स्तर पर अपना पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने 65 भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। बजरंग ने कांस्य पदक के प्लेऑफ में कजाखस्तान के रिफत साइबोतालोव को 7-0 से हराया।

IND vs SA t20 Series: ये तीन खिलाड़ी हो सकते हैं टीम इंडिया के की फैक्टर

बजरंग को शुरुआती मुकाबले में उज्बेकिस्तान के अब्बोस रखमानोव से 3-5 से हार मिली थी। इस मुकाबले में पूनिया को अति सुरक्षात्मक नीति अपनाना भारी पड़ा था। रखमानोव के फाइनल में पहुंचने से बजरंग को कांस्य पदक के लिए खेलने का मौका मिला।

इससे पहले, रियो 2016 की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने कजाकिस्तान के अल्माटी में बोलट तुर्लिखानोव कप 2022 कुश्ती (Bolat Turlykhanov Cup 2022) टूर्नामेंट में गोल्ड मैडल जीता। पिछले लगभग पांच वर्षों में यह साक्षी का पहला अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मैडल है। 5 रैंकिंग सीरीज इवेंट की यह दूसरी प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में भारत की तरफ से 17 पुरुष और 10 महिला पहलवान हिस्सा ले रहे हैं।

Wrestling: 5 साल बाद Sakshi Malik ने जीता सोना, दिव्या-मानसी ने भी जीते गोल्ड

साक्षी (Sakshi Malik) के अलावा दो बार की एशियाई चैंपियन दिव्या काकरान और मानसी अहलावत ने भी क्रमशः 68 किग्रा और 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। इस बीच, पूजा सिहाग ने 76 किग्रा में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। भारत टूर्नामेंट में अभी तक पांच पदक (तीन स्वर्ण और दो कांस्य) जीत चुका है। भारत के लिए गुरूवार को ग्रीको रोमन पहलवान नीरज ने 63 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

एक तरफा अंदाज में जीते मैच

महिलाओं के 62 किग्रा वर्ग में चुनौती दे रहीं साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने फाइनल में कजाकिस्तान की पूर्व जूनियर एशियाई चैंपियन इरिना कुजनेत्सोवा को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले साक्षी मलिक ने अपने पहले मुकाबले में इरीना कुजनेत्सोवा को तकनीकी श्रेष्ठता के माध्यम से 10-0 से हराया था। इसके बाद उन्होंने उज्बेकिस्तान की रुशाना अब्दिरासुलोवा को 9-3 से शिकस्त दी। जबकि उन्हें राउंड-रॉबिन में मंगोलिया की सेरेनचिमेड सुखी से वॉकओवर मिल गया। हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए क्वालिफाई करने वाली साक्षी मलिकए टोक्यो ओलंपिक में एक स्थान से चूकने के बाद से वापसी की राह पर हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version