Home sports Tennis Australian Open 2021: Naomi, Serena और Sabalenka चौथे दौर में

Australian Open 2021: Naomi, Serena और Sabalenka चौथे दौर में

0
Australian Open 2021 Naomi, Serena and Sabalenka in fourth round latest sports news in hindi

Australian Open 2021: Naomi Osaka, Serena Williams, Arena Sabalenka का शानदार प्रदर्शन

मेलबर्न। Australian Open 2021 में नाओमी ओसाका, सेरेना विलियम्स और बेलारूस की सबालेंका ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। बेलारूस की Arena Sabalenka ने भी ग्रैंडस्लैम में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलते हुए Australian Open के चौथे दौर में पहुंच गई। जहां Sabalenka का मुकाबला Serena Williams से हो सकता है।

सबालेंका ने अमेरिका की एन लि को 6-3, 6-1 से मात दी। सबालेंका शीर्ष 16 में शामिल खिलाड़यों में से अकेली ऐसी खिलाड़ी हैं जो आज तक किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंची है। Sabalenka 2018 अमेरिकी ओपन में चौथे दौर तक पहुंची थीं। Australian Open 2021 के तीसरे दौर में सेरेना ने अनास्तासिया पोटापोवा को 7-6, 6-2 से मात देकर चौथे दौर में जगह बनाई। तीसरे दौर में 14वीं वरीयता प्राप्त गार्बाइन मुगुरूजा ने जरीना दियास को 6-1, 6-1 से पराजित किया। वहीं मार्केटा वोंड्राउसोवा ने सोराना क्रिस्टी को 6-2, 6-4 से हरा दिया।

मेलबर्न में 5 दिन का लॉकडाउन, बिना दर्शकों के मुकाबले

दुनियाभर में कोरोना महामारी का कहर अभी भी जारी है। मेलबर्न में आइसोलेशन होटल में कोविड का मरीज सामने आने के बाद विक्टोरिया की राज्य सरकार ने शहर में लॉकडाउन लगा दिया। यह लॉकडाउन पांच दिन के लिए लगाया गया है।

हालांकि इस बीच राहत की खबर यह कि राज्य सरकार ने Australian Open 2021 के मुकाबले बिना दर्शकों के जारी रखने की परमिशन दे दी है। इस दौरान प्रदेश के लोग जरूरी काम (नौकरी) या आवश्यक सामान की खरीददारी के लिए ही घरों से बाहर आ जा सकेंगे।

नेशनल Shooting सलेक्शन ट्रायल में इलावेनिल वलारिवान का वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्कूल और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे

राज्य सरकार के अनुसार Australian Open 2021 से जुड़े लोग अपने ही कार्यस्थल पर मौजूद हैं। इसलिए Australian Open 2021 के मुकाबले तो जारी रखने की अनुमति दे दी। साथ ही स्टाफ के लोगों की संख्या भी सीमित रखने की हिदायत दी है। इसके अलावा दर्शकों को अनुमति नहीं दी है। वहीं स्कूल और विश्वविद्यालय सोमवार से बुधवार तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही शादी जैसे सामाजिक और धार्मिक आयोजन के लिए लोगों की भीड़ लगने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

आखिर Yoshiro Mori को देना पड़ा इस्तीफा

सोशल डिस्टेंस और मास्क जरूरी

मेलबर्न में लॉकडाउन लगाने से पहले मेलबर्न पार्क में आए सभी दर्शकों को एंटी् गेट पर ही सोशल डिस्टेंस रखने, सैनिटाइजर का उपयोग और फेस मास्क लगाने की हिदायत दी थी। Australian Open 2021 अभी 21 फरवरी तक चलेगा। इससे पहले यहां पहुंचाने वाली चार्टर्ड फ्लाइट में कोरोना के केस मिलने के बाद खिलाड़ियों को 14 दिन कड़े आइसोलेशन में रखा गया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version