Home sports Tokyo 2020 Olympic : फ्रांस ने बुलाए तीरंदाज, टोक्यो ने तैयारियों से रोका

Olympic : फ्रांस ने बुलाए तीरंदाज, टोक्यो ने तैयारियों से रोका

0

नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद फ्रांस 23 सदस्यीय तीरंदाजी दल को वीजा देने के लिए तैयार हो गया है। इसके साथ ही भारतीय तीरंदाजों का पेरिस में होने वाले ओलंपिक (Olympic) क्वालिफायर में खेलने का रास्ता साफ हो गया है। पहले फ्रांस ने भारतीय टीम को वीजा देने से इनकार कर दिया था।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड में Nick Hockley मिली ये अहम जिम्मेदारी

टोक्यो ने तीरंदाजों को तैयारियों से रोका
पेरिस विश्व कप में खेलने के रूप में तीरंदाजों को जहां खुश खबरी मिली, वहीं जापान ने उन्हें बुरी खबर भी दी है। ओलंपिक (Olympic) से पहले तीरंदाजों की टोक्यो में तैयारियां अब संभव नहीं हो पाएंगी। जापान ने वेटलिफ्टिंग के बाद अब तीरंदाजों की तैयारियों पर रोक लगा दी है।

IPL 2021 : बाकी बचे 31 मैचों में 50 फीसदी दर्शकों को मिलेगी स्टेडियम में एंट्री !!

पेरिस में 10 दिन क्वारैंटाइन में रहेंगे तीरंदाज

नीरज चोपड़ा को वीजा जारी करने के बाद फ्रांसीसी दूतावास ने तीरंदाजों को भी वीजा जारी करने का फैसला लिया। पेरिस में 21 से 27 जून को होने वाले विश्व कप में महिला तीरंदाजों को टीम इवेंट में क्वालिफाई करना है। यही कारण है कि दीपिका कुमारी, कोमालिका बारी और अंकिता भकत की अगुवाई वाली महिला टीम को पांच जून को ही पेरिस रवाना कर दिया जाएगा। यहां टीम को 10 दिनों के एकांतवास में रहना पड़ेगा।

French Open 2021: एंदुजार ने थिएम को दी शिकस्त

9 जून को रवाना होगी पुरुष तीरंदाजों की टीम 

पुरुष तीरंदाजों को नौ जून को रवाना किया जाएगा। विशेष बात यह है कि इस बार रीकर्व के साथ कंपाउंड तीरंदाजों को विश्व कप में खेलने भेजा जा रहा है। अतानु दास, प्रवीण जाधव, तरुणदीप रॉय की टीम पहले ही ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुकी है, जबकि दीपिका कुमारी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में क्वालिफाई किया है।

टोक्यो में तैयारियों पर रोक

पेरिस विश्व कप के बाद तीरंदाजों को 5 जुलाई को टोक्यो के पास स्थित कोरबेक सिटी ओलंपिक की तैयारियों के लिए रवाना होना था। जापान स्थित भारतीय दूतावास और साई ने मिलकर वेटलिफ्टरों और तीरंदाजों की टोक्यो में अलग-अलग स्थानों पर तैयारियों की योजना बनाई थी। लेकिन पहले निप्पॉन स्पोट्र्स साइंस यूनिवर्सिटी ने मीराबाई चानू को टोक्यो में तैयारियों से रोका। अब कोरबेक सिटी ने तीरंदाजों की तैयारियों पर भी रोक लगा दी है। हालांकि साई अभी भी प्रयास कर रही है कि किसी तरह मीराबाई और तीरंदाजों को टोक्यो में तैयारियों की इजाजत मिल जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version