Home sports Tennis Rafael Nadal पिता बने, पत्नी मारिया पेरेलो ने दिया बेटे को जन्म

Rafael Nadal पिता बने, पत्नी मारिया पेरेलो ने दिया बेटे को जन्म

0
Rafael Nadal becomes father, wife Maria Perello gives birth to baby boy

नई दिल्ली। Rafael Nadal: 22 ग्रैंड स्लैम विजेता स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल (Rafael Nadal) शनिवार (आठ अक्तूबर) को पहली बार पिता बने। उनकी पत्नी मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो ने बेटे को जन्म दिया।

नडाल ने जुलाई में बताया था कि पेरेलो मां बनने वाली हैं। नडाल ने भले ही अभी तक कोई पोस्ट शेयर ना किया हो लेकिन उनके फैंस तक यह खुशखबरी फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने पहुंचा दी। स्पेन के फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने इस बात की औपचारिक जानकारी दी कि नडाल पिता बन गए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस और दुनिया भर के एथलीट नडाल को लगातार बधाई दे रहे हैं।

रियल मैड्रिड ने ट्वीट में लिखा, ’’हमारे प्रिय मानद सदस्य राफेल नडाल (Rafael Nadal) और मारिया पेरेलो को उनके पहले बच्चे के जन्म के लिए बधाई। हम इस पल की खुशी शेयर करने में आपके साथ शामिल हैं। शुभकामनाएं!’’ नडाल ने 19 अक्तूबर 2019 को मारिया से शादी की थी और तीन साल बाद दंपति पहली बार माता-पिता बने हैं। 36 साल के नडाल टेनिस पर ध्यान देने के लिए पहले पिता नहीं बनना चाहते थे।

David Miller: सदमे में आए डेविड मिलर, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द

3 साल पहले की थी शादी

तीन साल पहले 9 अक्टूबर 2019 को नडाल और मारिया शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने स्पेन के मालोर्का आइलैंड पर एक बेहद निजी समारोह में शादी की थी। अब यह कपल माता-पिता के रूप में अपने रिश्ते का एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार है।

PAK vs NZ: बाबर के बूते पाक ने न्यूजीलैड को 6 विकेट से दी मात

नडाल एटीपी रैंकिंग में फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं। पहले पायदान पर उनके ही देश के कार्लाेस अल्कारेज हैं। वह हाल ही में लेवर कप में दिखाई दिए थे। यह स्विट्जरलैंड के टेनिस दिग्गज रोजर फेडरर का आखिरी टूर्नामेंट था। वह सिर्फ पुरुष युगल में ही खेले थे। नडाल (Rafael Nadal) और फेडरर ने इस ऐतिहासिक मैच में जोड़ी बनाई थी, लेकिन दोनों को हार का सामना करना पड़ा था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version