Portugal Vs Morocco: मोरक्को पहली बार वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में, पुर्तगाल को किया बाहर

11536
Image Credit: Twitter/@FIFAWorldCup
Advertisement

दोहा। Portugal Vs Morocco: मोरक्को ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में इतिहास रचते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मोरक्को ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। Portugal Vs Morocco मैच का एकमात्र गोल 42वें मिनट में एन नसीरी ने किया। इसके बाद पुर्तगाल ने बेहद आक्रामक फुटबाल खेली लेकिन वो मोरक्को के मजबूत डिफेंस को भेद नहीं पाए। इंजरी टाइम के तीसरे मिनट में मोरक्को के एक खिलाड़ी को दूसरा यलो कार्ड देकर मैदान से बाहर कर दिया गया। इसके बाद आखिरी 5 मिनट मोरक्को ने 10 खिलाड़ियों से मैच खेला लेकिन पुर्तगाल को गोल नहीं करने दिया।

इस जीत के साथ ही मोरक्को ने पहली बार फीफा वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। साथ ही मोरक्को ऐसा करने वाला पहला अफ्रीकन देश बन गया है। जहां उसका मुकाबला फ्रांस-इंग्लैंड के बीच होने वाले आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबले के विजेता से होगा।

रोनाल्डो ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड

51वें मिनट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने राफेल गुरेरो को रिप्लेस किया। वहीं, जोआओ कैंसेलो को भी रुबेन नेवेस से सब्सटिट्यूट किया गया। मैदान पर उतरते ही रोनाल्डो ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच के रिकॉर्ड की बराबरी की। Portugal Vs Morocco मैच रोनाल्डो का 196वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। उन्होंने कुवैत के बदेर अल मुतावा के रिकॉर्ड की बराबरी की। मैदान पर आने के बाद रोनाल्डो ने कुछ अच्छे मूव पुर्तगाल के लिए बनाने का प्रयास किया लेकिन मोरक्को की मजबूत डिफेंस ने उन्हें ज्यादा कुछ नहीं करने दिया।

हाफ-टाइम तक मोरक्को को बढ़त, नसीरी का शानदार गोल

तमाम कयासों को धता बताते हुए मोरक्को ने Portugal Vs Morocco मैच के पहले हाफ में पुर्तगाल पर बढ़त बनाई। मैच की शुरूआत के साथ ही पुर्तगाल ने बॉल पजेशन अपने पास रखा और दबाव बनाए रखा। इसके बावजूद मोरक्को ने जबर्दस्त काउंटर अटैक किए। इसी का फायदा मैच के 42वें मिनट में मिला। एन नसीरी ने 42वें मिनट में हेडर से गोल दाग अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। हाफ-टाइम से ठीक पहले मोरक्को ने एन नेसरी ने यह्या अतिअत के पास पर हेडर से बेहतरीन गोल दागा। इसी के साथ नसीरी वर्ल्ड कप इतिहास में मोरक्को की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में तीन गोल दागे हैं।

हाफटाइम तक पुर्तगाल ने पांच शॉट अटेम्प्ट किए। इसमें से सिर्फ एक ऑन टारगेट रहे। वहीं, मोरक्को ने सात शॉट अटेम्प्ट किए। इसमें से दो ऑन टारगेट रहे। बॉल पजेशन के मामले में पुर्तगाल की टीम आगे रही। पुर्तगाल का बॉल पजेशन 66 प्रतिशत और मोरक्को का 34 प्रतिशत रहा। मोरक्को के खिलाफ पुर्तगाल की स्टार्टिंग लाइन अप की औसतन उम्र 26 साल 332 दिन है, यह उनका किसी भी विश्व कप में सबसे युवा टीम है जो मैदान पर उतरी है।

रोनाल्डो के बिना उतरी पुर्तगाल की टीम

FIFA World Cup 2022 में लगातार दूसरे मैच में पुर्तगाल की टीम क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना मैदान पर उतरी। स्विटजरलैंड के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में भी रोनाल्डो को सब्सटिट्यूट के तौर पर मैदान पर भेजा गया था। Portugal Vs Morocco मैच में भी सब्सटिट्यूट लाइन अप में उनका नाम है। पुर्तगाल और मोरक्को दोनों टीमें 4-3-3 की स्ट्रैटजी के साथ मैदान पर उतरी थीं।

Portugal Vs Morocco: स्टार्टिंग लाइन अप

पुर्तगाल : डिएगो कोस्टा (गोलकीपर), डियोगो डालोट, पेपे, रुबेन डियास, राफेल गुरेरो, बर्नार्डो सिल्वा, रूबेन नेवेस, ओटावियो, ब्रूनो फर्नांडीस, जोआओ फेलिक्स, गोंजालो रामोस।

Morocco vs Spain: मोरक्को ने रचा इतिहास, स्पेन को हरा पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

मोरक्को : यासीन बूनो, अशरफ हकीमी, रोमेन साईस,  जवाद अल यामिक, यह्या अतिअत-अल्लाह, सोफियान अमराबत, अज्जेदीन औनाही, सलीम अमला, हकीम जियेच,  सोफियान बौफाल, यूसुफ एन नसीरी।

Share this...

Leave a ReplyCancel reply