Home sports FIFA 2022 Morocco vs Spain: मोरक्को ने रचा इतिहास, स्पेन को हरा पहली बार...

Morocco vs Spain: मोरक्को ने रचा इतिहास, स्पेन को हरा पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

0
FIFA World Cup 2022 Live Score Morocco vs Spain Round of 16 MAR vs ESP

दोहा। मोरक्को ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में इतिहास रच दिया है। मंगलवार देर रात खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को 3-0 से हराकर पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 120 मिनट के खेल तक दोनों टीमें 0-0 से बराबर थीं लेकिन पेनल्टी शूटआउट में मोरक्को ने वो कर दिखाया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। इस हार के साथ ही स्पेन की टूर्नामेंट से विदाई हो गई है।

स्पेन की टीम 2010 में फीफा वर्ल्ड कप की चौंपियन बनी थी। उसके बाद से वह प्री-क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई। स्पेन अब तक चार बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। वहीं, मोरक्को की बात करें तो वह अब तक क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंचा है। 1986 में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था, जबकि उसे प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

स्पेन और मोरक्को के बीच मैच में एक्स्ट्रा टाइम के दौरान भी किसी टीम ने गोल नहीं किया। इस तरह 120 मिनट का खेल होने के बाद दोनों टीमें बराबरी पर रहीं और Morocco vs Spain मैच के विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।

FIFA WC 2022: रोनाल्डो के बराबर पहुंचे नेमार, ब्राजील ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से पीटा

इस तरह चला पेनल्टी शूटआउट

– पहला शॉट मोरक्को ने लिया और गोल दागकर स्कोर अपने पक्ष में 1-0 कर दिया।

– स्पेन के खिलाड़ी अपना पहला शॉट मिस कर गए।

– मोरक्को ने दूसरा शॉट भी सफल किया और शूटआउट में 2-0 से बढ़त बनाई।

– स्पेन के दूसरे शॉट को भी मोरक्को के गोलकीपर ने रोक दिया।

– मोरक्को के तीसरे शॉट को स्पेन के गोलकीपर ने रोक दिया। स्कोर अब भी मोरक्को के पक्ष में 2-0।

– स्पेन के तीसरे शॉट को भी मोरक्को के गोलकीपर ने रोक दिया।

– मोरक्को ने अपने चौथे शॉट में भी गोल किया और Morocco vs Spain मैच को 3-0 से अपने नाम किया।

Japan Vs Croatia: पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से जीता क्रोएशिया, जापान वर्ल्ड कप से बाहर

Morocco vs Spain: पहले हाफ में नहीं हुआ एक भी गोल

स्पेन और मोरक्को (Morocco vs Spain) के बीच प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले के पहले हाफ में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकीं। हालांकि मोरक्को ने ज्यादा आक्रामक रूख अपनाए रखा। मोरक्को ने स्पेन के गोलपोस्ट पर गोल के लिए तीन प्रयास किए हैं। जिसमें से एक टारगेट पर रहा। वहीं, स्पेन ने सिर्फ एक प्रयास किया और वह भी टारगेट पर नहीं रहा। बॉल पजेशन के मामले में स्पेन आगे रहा। उसने 69 फीसदी पजेशन अपने पास रखी। पासिंग में भी वह मोरक्को पर भारी रहा। स्पेन ने 372 पास किए, वहीं, मोरक्को ने 161 पास किए। इसके बावजूद पहला हाफ एक तरह से मोरक्को के नाम रहा लेकिन इन शुरूआती 45 मिनिटों में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।

दूसरा हाफ भी गोल रहित, एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा मैच

स्पेन और मोरक्को की टीमें निर्धारित 90 मिनट तक एक भी गोल नहीं कर सकीं। ऐसे में Morocco vs Spain मैच अब एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। दूसरे हाफ में स्पेन ने बेहतर खेल दिखया लेकिन दूसरे हाफ में भी मोरक्को ने बेहतर मूव बनाए। इसके बाद भी दोनों टीमें दूसरे हाफ में भी गोल नहीं कर सकीं। स्पेन ने इस हाफ में मोरक्को के पोस्ट पर कई हमले किए लेकिन मोरक्को के गोलकीपर और डिफेंस ने उन्हें गोल करने का मौका नहीं दिया। ऐसे में यह मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। इस विश्व कप में दूसरी बार कोई मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा है। इससे पहले सोमवार को क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में जापान को हराया था।

Morocco vs Spain: दोनों टीमों की शुरुआती एकादश

स्पेन: उनाई  सिमोन (गोलकीपर) मार्कोस लोरेंटे, रोड्री, एमेरिक लेपोर्ट, जोर्डी अल्बा, गावी, सर्जियो बुस्केट्स, पेड्री, फेरान टोरेस, मार्को असेंसियो, दानी ओल्मो।

मोरक्को: यासिन बाउनोउ (गोलकीपर) अशरफ हकीमी, नायेफ अगुएर्ड, रोमेन सैस, नूस्सैर मजरौई, अज्जेदीन उनाही, सोफ्यान अमरबात, सेलिम अमाल्लाह; हकीम जिएच, यूसुफ एन-नेसरी, सोफियान बौफाल।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version