Home sports FIFA 2022 Croatia vs Morocco: क्रोएशिया ने मोरक्को को दी 2-1 से शिकस्त, तीसरे...

Croatia vs Morocco: क्रोएशिया ने मोरक्को को दी 2-1 से शिकस्त, तीसरे स्थान पर जमाया कब्जा

0
FIFA World Cup 2022 Croatia vs Morocco live Score 2-1, croatia finished 3rd
Pic Credit: Twitter/@FIFAWorldCup

दोहा। Croatia vs Morocco: क्रोएशिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अपना सफर तीसरे स्थान पर समाप्त किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए Croatia vs Morocco मुकाबले में क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से शिकस्त दी। मोरक्को इस मुकाबले में हार भले ही गया हो लेकिन वो फीफा वर्ल्ड कप में चौथे स्थान पर रहने वाली पहली अफ्रीकी टीम बन गई है। मैच के तीनों गोल पहले हाफ में ही आए। दूसरे हाफ में दोनों ही टीमों ने जबर्दस्त आक्रामक फुटबाल खेली लेकिन गोल करने में नाकाम रहे। दोनों टीमें इस विश्व कप में पहले भी भिड़ चुकी हैं। ग्रुप स्टेज में हुआ मैच 0-0 से ड्रॉ हुआ था।

पहले हाफ में क्रोएशिया 2-1 से आगे

मैच के पहले हाफ में दोनों ही टीमों ने जबर्दस्त आक्रामक फुटबॉल खेली। Croatia vs Morocco मैच के 7वें मिनट में ही ग्वार्दियोल ने गोल दागकर क्रोएशिया को मोरक्को पर 1-0 की बढ़त दिला दी। लूका मोड्रिच की टीम पहले गोल का जश्न मना पाती उससे पहले ही अशरफ दारी ने मैच के 9वें मिनट में ही मोरक्को के लिए बराबरी का गोल ठोक दिया। इसके बाद दोनों ही टीमें बढ़ चढ़कर हमले करतरी रहीं। ऐसा लग रहा था कि पहला हाफ 1-1 की बराबरी पर ही छूटेगा। तभी पहले हाफ के 42वें मिनट में ओरसिच ने शानदार गोलकर क्रोएशिया को मैच में 2-1 से आगे कर दिया।

क्रोएशिया की टीम ने विश्व कप मैच में जब भी हाफ-टाइम में बढ़त बनाई है, टीम वह मैच हमेशा जीती है। ऐसे छह मैच में क्रोएशियाई टीम ने सभी छह मैच में जीत हासिल की है। वहीं, मोरक्को की टीम पहले हाफ में पिछड़ने पर विश्व कप में छह में से पांच मैच गंवा चुकी है। एक मैच ड्रॉ रहा है।

ग्वार्दियोल क्रोएशिया के सबसे युवा गोल स्कोरर

मैच के पहले हाफ की शुरूआत ही धमाकेदार रही। जोस्को ग्वार्दियोल ने Croatia vs Morocco मैच के 7वें मिनट में ही क्रोएशिया के लिए गोल कर मोरक्को पर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस गोल के साथ ही ग्वार्दियोल ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो क्रोएशिया के लिए वर्ल्ड कप में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उनकी उम्र फिलहाल 20 साल और 328 दिन है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इविचा ओलिच के नाम था। उन्होंने 2002 में इटली के खिलाफ 22 साल 267 दिन की उम्र में गोल दागा था। ग्वार्दियोल ने इवान पेरिसिच के असिस्ट पर गोल किया। 2014 से लेकर अब तक विश्व कप में पेरिसिच गोल में दूसरा सबसे ज्यादा इन्वोल्वमेंट है। 2014 के बाद से क्रोएशिया के लिए 11 गोल में उनका योगदान रहा है। इससे ज्यादा सिर्फ लियोनल मेसी के नाम है। वह 16 गोल में योगदान दे चुके हैं।

FIFA World Cup 2022: फाइनल में लगेगा सितारों का मेला, नोरा फतेही भी शामिल

दोनों टीमों का डिफेंस मजबूत

इस विश्व कप में क्रोएशिया और मोरक्को, दोनों टीमों का डिफेंस मजबूत रहा है। सेमीफाइनल में हार को छोड़ दिया जाए तो दोनों टीमों के खिलाफ स्ट्राइकरों को गोल करने के लिए जूझना पड़ा है। मोरक्को के खिलाफ तो क्वार्टर फाइनल तक एक भी गोल नहीं हुआ था। कनाडा से हुए ग्रुप मैच में मोरक्को के खिलाफ एक गोल हुआ था लेकिन यह गोल आत्मघाती था। वहीं, क्रोएशिया के खिलाफ ग्रुप दौर के तीन, प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल के मैचों को मिलाकर तीन गोल हुए। ऐसे में दोनों टीमों के स्ट्राइकरों के लिए मैच में गोल करना चुनौती रहेगा। हालांकि टूर्नामेंट के अपने आखिरी मैच (Croatia vs Morocco) में दोनों ही टीमें सम्मान बचाने उतरीं। दोनों टीमों ने इस विश्वकप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। जहां क्रोएशिया को अर्जेंटीना ने 3-0 से और मोरक्को को फ्रांस ने 0-2 से शिकस्त दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version