Home sports FIFA 2022 FIFA WC 2022 Warm up Matches: अर्जेंटीना ने दिखाया ताकत का नमूना,...

FIFA WC 2022 Warm up Matches: अर्जेंटीना ने दिखाया ताकत का नमूना, जर्मनी-पॉलैंड भी जीते

0
FIFA WC 2022 Warm up Matches Argentina showed strength, Germany-Poland also won

दोहा। FIFA WC 2022 Warm up Matches में अर्जेंटीना ने विश्व कप की अपनी तैयारियों का एक छोटा सा नमूना पेश किया है। अर्जेंटीना ने देर रात हुए वार्म-अप मुकाबले में यूएई को 5-0 से एकतरफा शिकस्त दी। यहां एंजल डी मारिया, अलवराज, मेसी और जोकिन कोरिया ने गोल दागे। बता दें कि अर्जेंटीना इस वक्त दमदार लय में है, वह पिछले 36 मैचों से अपराजित है।

FIFA WC 2022 Warm up Matches के मुकाबले में शुरुआत से ही अर्जेंटीना ने दबदबा बनाए रखा। 17वें मिनट में जुलियन अरवराज ने मेसी के पास पर शानदार गोल किया। इसके बाद डी मारिया ने बैक टू बैक दो गोल किए। हाफ टाइम से ठीक पहले मेसी ने भी खाता खोल लिया। हालत यह थी कि हाफ टाइम तक ही अर्जेंटीना 4-0 की लीड बना चुकी थी। दूसरे हाफ में जोकिन कोरिया ने 60वें मिनट में गोल दाग कर लीड को 5-0 कर दिया।

FIFA World Cup 2022: तैयारियों में लगे हजारों करोड़, प्लेयर्स पर पैसों की बरसात, चौंका देंगे आंकड़े

ट्यूनिशिया भी जीती लेकिन मैक्सिको को मिली हार

FIFA WC 2022 Warm up Matches में जर्मनी, पोलैंड और ट्यूनिशिया ने भी अपने-अपने मुकाबले जीते। लेकिन, मैक्सिको को हार का सामना करना पड़ा। जर्मनी ने ओमान को 1-0 से शिकस्त दी। यहां फुलक्रग ने जर्मनी के लिए विजयी गोल दागा। उधर, ट्यूनिशिया ने ईरान को 2-0 से हराया। 2018 विश्वकप की रनर अप क्रोएशिया ने भी सऊदी अरब को 1-0 से शिकस्त देकर अपनी तैयारियां दुरुस्त की हैं। अन्य मुकाबलों में पोलैंड ने चिली को 1-0 से शिकस्त दी। क्रिस्टाफ पायतेक ने 85वें मिनट में गोल कर पोलैंड को जीत दिलाई। उधर, मैक्सिको को स्वीडन के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

आज होंगे ये वॉर्मअप मुकाबले

FIFA WC 2022 Warm up Matches में आज भी 5 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें दोपहर 3.30 बजे स्विटजरलैंड का सामना घाना से होगा। शाम 7.10 पर कनाडा और जापान आमने-सामने होंगे। वहीं, शाम 7.30 बजे ईराक की टक्कर क्रोएशिया से होगी। रात 9.30 बजे दो मुकाबले खेले जाएंगे। स्पेन की टीम जॉर्डन के सामने होगी और मोरक्को की टीम जॉर्जिया से भिड़ेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version