Home sports FIFA 2022 FIFA WC 2022: ट्यूनिशिया ने डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को ठोका लेकिन वर्ल्ड...

FIFA WC 2022: ट्यूनिशिया ने डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को ठोका लेकिन वर्ल्ड कप से बाहर, ऑस्ट्रेलिया राउंड 16 में

0
FIFA WC 2022 Live Score tunisia vs France 1-0 , Australia vs Denmark 1-0 latest updates

दोहा। FIFA WC 2022 के एक अहम मुकाबले में ट्यूनिशिया ने डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को 1-0 से हराकर धमाका कर दिया। हालांकि इस जीत के बाद भी ट्यूनिशिया FIFA WC 2022 से बाहर हो गई है। क्योंकि ग्रुप D के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने डेनमार्क को 1-0 से हराकर बेहतर गोल औसत के आधार पर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश कर लिया।

फ्रांस और ट्यूनिशया का यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच समाप्ति से महज 19 सेकंड पहले ग्रीजमैन ने फ्रांस के लिए गोलकर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। स्टेडियम में मौजूद ट्यूनिशया के फैंस को इस गोल से पहले ही ऑस्ट्रेलिया की जीत और खुद के FIFA WC 2022 से बाहर होने का पता चल चुका था। इसके बावजूद फ्रांस को हराने की खुशी थी और वो भी ग्रीजमैन के गोल की भेंट चढ़ गई थी। लेकिन वीएआर में इस गोल को ऑफ साइड करार दे दिया गया। इसके चलते ट्यूनिशिया ने डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को हराकर वर्ल्ड कप से शानदार विदाई ली।

Tunisia vs France: पहले हाफ तक 0-0

FIFA WC 2022 के अहम मुकाबले के पहले हाफ में फ्रांस और ट्यूनीशिया दोनों ही टीमों की गोल की तलाश पूरी नहीं हुई और स्कोर 0-0 पर ही अटका रहा। इस दौरान फ्रांस काफी दबाव में दिखाई दिया। इसी का असर रहा कि शुरूआती 45 मिनट में फ्रांस ने गोल के लिए एक भी शॉट टारगेट पर नहीं लगाया है। वहीं, ट्यूनीशिया बेहद हमलावर दिखाई दिया। टीम के तीन में से दो शॉट टारगेट पर लगे हैं। पजेशन में जरूर फ्रांस की टीम आगे रही। उसने 58 फीसदी पजेशन अपने पास रखा।

पहले हाफ में ट्यूनीशिया ने एक गोल किया लेकिन उसे ऑफ साइड करार दे दिया गया। यही कारण रहा कि स्कोर 0-0 पर ही अटका रहा। FIFA WC 2022 में यह पहला मौका रहा जबकि फ्रांस के कोच ने पहले हाफ में एमबाप्पे जैसे अपने अहम खिलाड़ियों को मैदान पर नहीं उतारा। युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण ही फ्रांस उस स्तर पर आक्रामक रूख नहीं अपना पाया, जिसके लिए उसे जाना जाता है।

Tunisia vs France: ट्यूनीशिया ने ली पहले बढ़त

दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही ट्यूनीशिया ने फिर फ्रांस के पोस्ट पर हमले शुरू किए। इसका फायदा टीम को 58वें मिनट में मिला। जबकि ट्यूनीशिया के कप्तान वाहबी खाजरी ने शानदार गोलकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इस दबाव का असर भी तुरंत दिखाई दिया और फ्रांस के कोच ने अपने सबसे अहम खिलाड़ी कीलियन एमबाप्पे को मैदान पर उतार दिया।

FIFA WC 2022 Tunisia vs France: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

ट्यूनीशिया: अयमेन दाहमेन (गोलकीपर), वाज्दी केचरिडा, मोंटासर ताल्बी, यासिन मरियाह, अली मौलौल, नादेर घांडरी, मोहम्मद अली बेन रोमधने, आइसा लाइदौनी, एलिस स्कीरी, अनीस स्लीमेन, वाहबी खजरी (कप्तान)।

फ्रांस: स्टीव मंडंडा (गोलकीपर), एक्सल दिसासी, राफेल वरान (कप्तान), इब्राहिमो कोनाते, एडुआर्डो कामाविंगा, यूसुफ फोफाना, एयू रिलियन टचौमेनी, जॉर्डन वेरेटौट, माटेओ गुएन्डौजी, किंग्सले कोमन, रैंडल कोलो मुनी।

IRAN vs USA: ईरान को 1-0 से हराकर अंतिम 16 में पहुंचा अमेरिका

Australia vs Denmark: हाफटाइम तक स्कोर 0-0

डेनमार्क और ऑस्ट्रेलिया बीच हाफटाइम का खेल समाप्त होने तक स्कोर 0-0 ही रहा। दोनों टीमें पहले 45 मिनट तक एक भी गोल नहीं कर सकीं। ऑस्ट्रेलिया इस मैच को ड्रॉ कराकर भी FIFA WC 2022 के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच सकता था लेकिन डेनमार्क को किसी भी हाल में जीत चाहिए थी। हाफटाइम तक ऑस्ट्रेलिया ने गोल के लिए चार प्रयास किए हैं और इनमें से तीन टारगेट पर रहे। उसका बॉल पजेशन 34 फीसदी रहा। डेनमार्क की टीम ने इस मैच में ज्यादा प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उसका बॉल पजेशन 66 फीसदी रहा और उसने गोल के लिए पांच प्रयास किए हैं लेकिन इनमें से दो ही शॉट टारगेट पर रहे।

Australia vs Denmark: ऑस्ट्रेलिया ने ली बढ़त

दूसरे हाफ का खेल शुरू होने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया और डेनमार्क के बीच गोल की रस्साकशी चलती रही। डेनमार्क हालांकि मैच में ज्यादा भारी दिखाई दे रहा था लेकिन पहला गोल आया ऑस्ट्रेलिया की तरफ से। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू लेकी ने मैच के 60वें मिनट में शानदार गोल किया। मैथ्यू ने अकेले डेनमार्क के तीन खिलाड़ियों को छकाते हुए गोल दागा। इस गोल के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पॉइंट टेबल में टॉप 2 में पहुंच गई थी।

FIFA WC 2022 Australia vs Denmark: दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

डेनमार्क: कैस्पर श्माइकल (गोलकीपर), जोकिम एंडरसन, एंड्रियास क्रिस्टेंसन, रासमस क्रिस्टेंसन, पियरे-एमिल होजबर्ज, मैथियास जेन्सेन, क्रिश्चियन एरिक्सन, जोकिम माहेले, जेस्पर लिंडस्ट्रॉम, मार्टिन ब्रेथवेट, एंड्रियास स्कोव ओल्सन।

ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू रयान (गोलकीपर), मिलोस डीजेनेक, हैरी सौतार, के रोल्स, अजीज बेहिच, आरोन मोय, जैक्सन इरविन, रिले मैकग्री, क्रेग गुडविन, मैथ्यू लेकी, मिशेल ड्यूक।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version