नई दिल्ली। Sudirman Cup 2025 : भारत की सुदीरमन कप 2025 में उम्मीदें एक बार फिर टूट गईं। भारतीय बैडमिंटन टीम अपने दूसरे मुकाबले में इंडोनेशिया से 3-1 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। पहले मुकाबले में भारत को डेनमार्क के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ अपना पहला Sudirman Cup खिताब जीतने का भारतीय शटलर्स का सपना, सपना ही रह गया। अब टीम के कोच और खिलाड़ियों को इस बात पर विचार करना होगा कि क्यों ये टूर्नामेंट हमेशा भारत की पकड़ से बाहर रह जाता है। जबकि पिछले कुछ सालों में भारतीय शटलर्स ने दुनिया की नामी-गिरामी चैंपियनशिप्स में शानदार प्रदर्शन किया है।
🏸 Tough Loss for India Against Indonesia 🇮🇳 🇮🇩
The tie didn’t go our way, but the focus now shifts to the final group clash against England and the chance to finish the stage on a positive note! 💪#SudirmanCup2025 #SudirmanCup #BWF #TeamIndia #Badminton #IndiaOnTheRise pic.twitter.com/SeaQqEoOPN
— BAI Media (@BAI_Media) April 29, 2025
Sudirman Cup में पीवी सिंधु और एचएस प्रणय जैसे स्टार खिलाड़ियों से भारत को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन दोनों ही खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इनकी हार ने भारत की टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की संभावनाओं को समाप्त कर दिया। डेनमार्क के खिलाफ हार के बाद इंडोनेशिया के खिलाफ हर हाल में जीत की दरकार थी,लेकिन भारतीय टीम वह मुकाबला भी नहीं जीत पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
Asian Games 2026 में फिर होगा Cricket का धमाल, जापान के आइची में होंगे मुकाबले
भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और सुदीरमन कप की चुनौती
सुदीरमन कप में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2011 और 2017 में क्वार्टरफाइनल तक पहुंचना रहा है, लेकिन इन दोनों बार भी भारत पदक नहीं जीत सका। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में भारत ने बैडमिंटन में शानदार प्रगति की है, जिसमें 2022 में थॉमस कप की ऐतिहासिक जीत और 2024 में बैडमिंटन एशिया महिला टीम चौंपियनशिप जीत शामिल है। इसके बाद भी सुदीरमन कप भारत के लिए चुनौती बना रहा है।
हालांकि, इस बार Sudirman Cup 2025 में मुख्य डबल्स जोड़ी की गैरमौजूदगी ने भारत की उम्मीदों को कमजोर कर दिया। इस टूर्नामेंट में डबल्स में भारत की प्रदर्शन की कमी ने टीम की राह को और कठिन बना दिया।
Way to go, team! 🇮🇳👏
World No. 17 @dhruvkapilaa & #TanishaCrasto showed incredible grit, battling back from a game down to defeat 🇮🇩 R. Kusharjanto/GWidajaja 10-21,21-18,21-19! A🔥🏸comeback! #Badminton #TeamIndia #BAI #SudirmanCup2025 pic.twitter.com/kQzvhGMHFP— BAI Media (@BAI_Media) April 29, 2025
Sudirman Cup 2025 में भारत को मिला कठिन ड्रॉ
Sudirman Cup बैडमिंटन की मिक्स्ड टीम वर्ल्ड चौंपियनशिप है और इसे दुनिया की सबसे कठिन प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है। अब तक हुए 19 संस्करणों में सिर्फ तीन देशों ने ही पदक जीते हैं। इस बार भारत को इस प्रतियोगिता में शुरू होने से पहले ही एक के बाद एक झटके लगे। यह प्रतियोगिता 27 अप्रैल से 4 मई तक चीन के ज़ियामेन में आयोजित की जा रही है।
भारत को इस बार एक कठिन ग्रुप में रखा गया था, जिसमें डेनमार्क, इंडोनेशिया और इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीमें थीं। इस ग्रुप से केवल दो टीमें ही अगले दौर में पहुंचने में सफल हो सकती थीं, जो भारत के लिए एक बड़ी चुनौती थी।
CSK vs PBKS: घर में लाज बचाने उतरेगी धोनी की सेना, आज पंजाब से कांटे की टक्कर
भारत की चुनौती और भविष्य की दिशा
संक्षेप में कहें तो, भारत के लिए Sudirman Cup 2025 में पदक जीतने की संभावनाएं इस बार बहुत कमजोर नजर आ रही थीं। अब तक भारत का सर्वाेत्तम प्रदर्शन 2011 और 2017 में क्वार्टरफाइनल तक पहुंचना रहा है, जबकि बाकी बार टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है। हालांकि, हर चुनौती एक अवसर भी होती है और इस बार का सुदीरमन कप भारत के लिए एक उत्कृष्ट मंच साबित हो सकता था, विशेष रूप से डबल्स में। लेकिन चिराग-सात्विक की भारत की टॉप जोड़ी ने टूर्नामेंट से नाम ही वापस ले लिया।
IPL 2025 : वैभव सूर्यवंशी की लगी लॉटरी, बिहार के सीएम नितीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान
सिंधु और लक्ष्य सेन के प्रदर्शन में गिरावट
भारत की सिंगल्स टीम में पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल थे, लेकिन इन दोनों की विश्व रैंकिंग इस समय 18वें स्थान तक गिर चुकी है। फिर भी, टीम मुकाबलों में ये खिलाड़ी हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सुदीरमन कप में ऐसा हो नहीं सका।
2025 में इन दोनों खिलाड़ियों की स्थिति थोड़ी कठिन रही है। सिंधु, जो फरवरी में चोट से वापसी के बाद पांच टूर्नामेंट में केवल तीन मुकाबले ही जीत पाई हैं, वही लक्ष्य सेन ने छह प्रतियोगिताओं में चार जीत ही हासिल की हैं, जिनमें से दो जीत मार्च में ऑल इंग्लैंड चौंपियनशिप में आई थीं।