Women Asian Champions Trophy हॉकी के सेमीफाइनल में भारत, जापान को 3-0 से मात

1817
Advertisement

नालंदा। Women Asian Champions Trophy : भारतीय हॉकी टीम महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अपने आखिरी पूल मैच में भारत ने जापान को 3-0 से शिकस्त दी और अंतिम 4 में जगह पक्की की। डिफेंडिंग चैंपियन भारत की टूर्नामेंट में ये 5वीं जीत रही। इससे पहले टीम ने दक्षिण कोरिया और मलेशिया, थाईलैंड और चीन को हराया था। जापान के खिलाफ दीपिका (47वें और 48वें मिनट में) और नवनीत कौर (37वें मिनट में) भारत की गोल स्कोरर रहीं। सेमीफाइनल में मंगलवार को भारत का मुकाबला जापान से ही होगा। ऐसे में उम्मीद यही है कि डिफेंडिंग चैंपियन भारत आसानी से फाइनल में जगह बना लेगा।

मैच का पहला हाफ गोलरहित रहा

Women Asian Champions Trophy हॉकी के अपने आखिरी पूल मैच में शुरुआत से ही भारतीय हॉकी टीम आत्मविश्वास से लबरेज दिखाई दी। भारत ने पहले क्वार्टर में ही लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन इन्हें गोल में तब्दील नहीं किया जा सका। मैच का पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमें एक दूसरे के ऊपर हावी रहीं, लेकिन इस दौरान किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली। विश्व रैंकिंग में 9वें स्थान पर काबिज भारतीय महिला हॉकी टीम ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन जापान के डिफेंस को भेद पाना उनके लिए आसान नहीं था। खेल का पहला हाफ गोलरहित रहा।

Hockey : एशियाई हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की चौथी जीत, चीन को 3-0 से हराया

दूसरे हाफ में भारत ने किए दनादन गोल

ब्रेक के बाद खेल शुरू होते ही भारत को पहली सफलता हाथ लगी। मैच के 37वें मिनट में भारतीय हॉकी खिलाड़ी नवनीत कौर ने फील्ड गोल के जरिए गोल कर टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके अलावा इस क्वार्टर में और कोई भी गोल नहीं हो सका। इसके बाद आखिरी और चौथे क्वार्टर में दीपिका कुमारी ने तेवर दिखाए और पेनल्टी कॉर्नर पर लगातार दो गोल दागकर टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया। आखिर में इसी स्कोर पर मैच समाप्त हुआ। भारतीय टीम ने Women Asian Champions Trophy हॉकी के ग्रुप स्टेज को 5 मैचों में 15 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहते हुए समाप्त किया।

Share this…