Home Hockey IND vs WAL: भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया, क्वार्टर फाइनल...

IND vs WAL: भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया, क्वार्टर फाइनल के लिए होगी न्यूजीलैंड से भिड़ंत

0
Hockey WC 2023 Live Streaming IND vs WAL match result, India beat Wales by 4-2

भुवनेश्वर। IND vs WAL: Hockey WC 2023 के अहम IND vs WAL मुकाबले में भारत ने वेल्स को 4-2 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही ग्रुप डी में भारत और इंग्लैंड 7-7 की बराबरी पर आ गए लेकिन बेहतर गोल औसत के आधार पर इंग्लैंड ने ग्रुप में पहले स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश कर लिया। जबकि भारत को अब क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए क्रॉसओवर मुकाबले में 22 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना होगा।

दरअसल, इंग्लैंड ने अपने आखिरी मुकाबले में स्पेन को 4-0 से हरा दिया था। ऐसे में ग्रुप को टॉप करने के लिए भारत को वेल्स को 8-0 से हराना था लेकिन मैच को भारत ने 4-2 के अंतर से जीता। IND vs WAL मैच के तीसरे हॉफ की समाप्ति पर एक समय भारत और इंग्लैंड 2-2 की बराबरी पर आ गए थे और कयास लगने लगे थे कि क्या वेल्स उलटफेर कर देगी। लेकिन चौथे क्वार्टर में मैच के 45वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने बेहतरीन गोलकर टीम इंडिया को फिर से मैच में 3-2 से आगे कर दिया। भारत ने अपना चौथा गोल मैच के आखिरी पलों में पेनल्टी कॉर्नर पर किया। कप्तान हरमनप्रीत ने यह गोलकर भारत की बढ़त को 4-2 कर दिया और Hockey WC 2023 में अपना भी पहला गोल दागा।

IND vs WAL तीसरे क्वार्टर में वेल्स का धमाल, स्कोर 2-2

हॉफ टाइम के बाद जब IND vs WAL खेल शुरू हुआ तो किसी को भी कल्पना नहीं थी कि इन 15 मिनट के खेल में वेल्स मैच का नक्शा ही पलट देगा। तीसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में भारत ने अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। भारत के लिए आकाशदीप सिंह ने बेहतरीन गोल दागा। इसके बाद दूसरे मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वेल्स के डिफेंस ने उसे बदल दिया। इसके बाद इस क्वार्टर में जो हुआ, उसे वेल्स हमेशा याद रखना चाहेगा। वेल्स ने इस हॉफ में एक के बाद एक दो गोल दागकर मैच को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया।

गैरेथ फुरलॉग ने 42वें मिनट में गोल कर भारत के अंतर को कम कर दिया। अब स्कोर 2-1 था। इसके महज दो मिनट बाद ही ही वेल्स ने दूसरा गोल दागकर भारतीय खेमे को हक्का-बक्का कर दिया। वेल्स के लिए ड्रैपर जैकब ने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार रिबाउंड शॉट के द्वारा गोलकर मैच को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया।

IND vs WAL दूसरा क्वार्टर- शमशेर के गोल से मिली भारत को 1-0 की बढ़त

IND vs WAL मुकाबले के दूसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वेल्स ने इसे विफल कर दिया। इसके बाद भी वेल्स ने मिडफील्ड में भारत को परेशान किए रखा। मैच के पहले 20 मिनट का खेल समाप्त होने तक भी भारतीय टीम पूरी तरह लय में नहीं दिख रही थी। बॉल पजेशन लगभग 80 फीसदी भारत के पास रहा लेकिन टीम एक भी ऐसा मूव नहीं बना सकी, जो गोल में तब्दील हो सके। बड़ी जीत दर्ज करने का दबाव भारत पर साफ दिखाई दे रहा था। मैच के 21वें मिनट में भारत को दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत के शॉट को तो वेल्स के खिलाड़ी ने विफल कर दिया लेकिन रिबाउंड पर शमशेर सिंह ने शानदार गोलकर भारत को मैच में 1-0 से आगे कर दिया। शमशेर ने अपने 50वें मैच में बेहतरीन गोल किया।

IND vs WAL पहला क्वार्टरः वेल्स की बेहतर डिफेंस, भारत गोल करने में नाकाम

पहले 15 मिनट के खेल में वेल्स ने भारत के खिलाफ बेहतरीन डिफेंस का प्रदर्शन किया। यही कारण रहा कि भारत एक भी पेनल्टी कॉर्नर नहीं बना सका। हालांकि इस दौरान भारत ने वेल्स के खिलाफ 6 बार सर्किल एंट्री ली और अधिकांश समय गेंद पर भी कब्जा रखा लेकिन कोई भी अच्छा मूव नहीं बन सका। भारत के लिए यह परेशानी का कारण ज्यादा इस कारण रहा कि भारत को क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश के लिए वेल्स को कम से कम 8-0 से हराना है लेकिन कम से कम पहले हॉफ में भारत को गोल करने में सफलता नहीं मिली।

Hockey WC 2023: जापान-कोरिया मैच में हुई बड़ी गड़बड़ी, FIH ने शुरू की जांच

IND vs WAL: क्या कहते हैं आंकड़े

भारत और वेल्स के बीच अब तक कुल तीन हॉकी मुकाबले हुए हैं। इनमें भारतीय टीम ने सभी मैच जीते हैं। भारत ने तीनों बार 2014, 2018 और 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान वेल्स को हराया था। पिछले साल बर्मिंघम में भारत ने वेल्स पर 4-1 की जीत दर्ज की थी। विश्वकप में पहली बार दोनों देश आमने-सामने होंगे।

IND vs WAL : भारत को वेल्स पर 8-0 की जीत चाहिए

भारतीय टीम को अगर सीधे Hockey WC 2023 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचना है तो उसे वेल्स के खिलाफ 8-0 से जीत हासिल करनी होगी। इंग्लैंड ने स्पेन के खिलाफ 4-0 से जीत हासिल की है। वह गोल अंतर में भारत से अब सात गोल आगे है। अगर टीम इंडिया वेल्स के खिलाफ 7-0 से नहीं जीतती है तो उसे क्रॉसओवर में खेलना होगा। भारतीय टीम अगर 7-0 से जीतती है तो उसमें कम से कम छह फील्ड गोल होने चाहिए। वहीं, 7-0 से जीतती है और पांच फील्ड गोल करती है तो इंग्लैंड के खिलाफ शूटआउट खेला जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version