Home sports CWG 2022 CWG 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वेल्स को 3-1 से धोया

CWG 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वेल्स को 3-1 से धोया

0
CWG 2022 Day 2 Women's Hockey Match India vs Wales latest updates live streaming savita punia

बर्मिंघम। CWG 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने दूसरे लीग मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। भारत की इस जीत में वंदना कटारिया ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने टीम के लिए 2 गोल किए। वहीं, एक गोल गुरजीत कौर के खाते में गया। गुरजीत ने इससे पहले घाना के खिलाफ भी दो गोल किए थे।

भारत ने इस मैच में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में भुनाने की अपनी कमजोरी को काफी हद तक दूर करने की कोशिश की। भारत को मैच में सात पेनल्टी कॉर्नर मिले। उसने तीन पर गोल किए। वहीं, वेल्स ने एक गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किया। टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पहले मैच में घाना को 5-0 से हराया था। अब ग्रुप में भारत का सामना मेजबान इंग्लैंड से दो अगस्त को होगा। भारत दो मैच में दो जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है। उसके छह अंक हैं। वेल्स दो मैच में दो हार के बाद चौथे नंबर पर है।

CWG 2022: मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड मैडल

CWG 2022: ऐसे हुए मैच में गोल

पहले क्वार्टर में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। भारत को दो शानदार मौके मिले, लेकिन उसने उसका फायदा नहीं उठाया। हालांकि पहले क्वार्टर में एक भी गोल नहीं करने वाली टीम इंडिया ने दूसरे क्वार्टर में धमाकेदार वापसी की। उसने वेल्स के खिलाफ दो गोल दागे। भारत के लिए गुरजीत कौर और वंदना कटारिया ने दो गोल किए। वेल्स ने तीसरे क्वार्टर में पहला गोल किया। उसके लिए ह्यूज जेना ने पहला गोल किया। दूसरे क्वार्टर के अंत तक भारत 2-1 से आगे था।

CWG 2022: संकेत के सिल्वर के बाद गुरुराजा पुजारी ने जीता ब्रॉन्ज मैडल

भारत के लिए तीसरा गोल चौथे क्वार्टर में आया। मोनिका के जबरदस्त शॉट गोलपोस्ट की ओर मारा। गेंद अंत समय में वंदना की स्टिक से लगकर गोलपोस्ट में चली गई। वंदना के नाम दूसरा गोल दर्ज हुआ। इस तरह भारत ने अपनी बढ़त को 3-1 कर दिया और अंत में इसी स्कोर पर मैच समाप्त हुआ।

CWG 2022 Day 2 Live: बॉक्सिंग में हुसामुद्दीन की शानदार जीत, बैडमिंटन में भारत ने श्रीलंका को 5-0 से हराया

CWG 2022: पहले मैच में घाना को 5-0 से हराया

इससे पहले, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 हॉकी इवेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने पहले मैच में घाना को 5-0 से शिकस्त दी। कॉमनवेल्थ गेम्स में 16 सालों से चला आ रहा पदकों का सूखा समाप्त करने उतरी भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैच को पूरी तरह अपनी पकड़ में रखा। भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के हर क्वार्टर में गोल दागे। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में मिली इस शानदार जीत से भारतीय टीम और खेल प्रशंसकों के हौंसले बुलंद हैं।

CWG 2022: भारत का पदक का खाता खुला, वेटलिफ्टिंग में संकेत ने जीता सिल्वर

ऐसे किए भारत ने घाना पर गोल

-पहला गोल- गुरजीत कौर ने मैच के दूसरे मिनट में गोल किया।
-दूसरा गोल- नेहा ने मैच के 30वें मिनट में गोल दागा।
-तीसरा गोल- संगीता कुमारी ने मैच के 36वें मिनट में गोल किया।
-चौथा गोल- गुरजीत कौर ने मैच के 39वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा।
-पांचवा गोल-सलीमा टेटे ने मैच के 56वें मिनट में गोल किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version