Home sports CWG 2022 CWG 2022: भारत का पदक का खाता खुला, वेटलिफ्टिंग में संकेत ने...

CWG 2022: भारत का पदक का खाता खुला, वेटलिफ्टिंग में संकेत ने जीता सिल्वर

0
CWG 2022 Day 2 Live updates Weightlifter sanket Mahadev, meerabai chanu, Lovlina borgohain compete

बर्मिंघम। CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के मेडल का खाता खुल गया है। वेटलिफ्टिंग के मेंस 55 किग्रा वर्ग में वेटलिफ्टर संकेत महादेव ने शनिवार को सिल्वर मेडल दिलाया है। संकेत ने ओवरऑल 248 किलो वजन उठाकर सिल्वर मैडल अपने नाम किया। इस इवेंट का गोल्ड मलेशिया के वेटलिफ्टर को मिला।

संकेत ने स्नैच के पहले ही प्रयास में 107 किग्रा का वजन उठा उठाया। उन्होंनें दूसरे प्रयास में 111 किग्रा और तीसरे प्रयास में 113 किग्रा का वजन उठा लिया है। इसी के साथ संकेत ने स्नैच में सबसे ज्यादा स्कोर किया।

अब कोहली नहीं Rohit Sharma बने टी20 के किंग, ये रिकॉर्ड्स किए अपने नाम

संकेत ने क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में 135 किलो वजन उठाया। दूसरे प्रयास में संकेत ने 139 किलो वजन उठाने का प्रयास किया लेकिन बैलेंस नहीं कर पाए और चोट खा बैठे। चोट के बावजूद संकेत ने तीसरे प्रयास में फिर 139 किलो भार उठाने का प्रयास किया लेकिन तेज दर्द के कारण वो इसे भी बैलेंस नहीं कर पाए।

मणिका बत्रा की आसान जीत

टेबल टेनिस के विमेन टीम के ग्रुप-2 में भारतीय टीम गुआना का सामना कर रही है। विमेंस सिंगल्स में स्टार पैडलर मणिका बत्रा ने टी थॉमस को 11-1, 11-3, 11-3 से पराजित कर दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया 2-0 की बढ़त मिल गई है।

इससे पहले मैच में सृजा अकुला और रीत टेनिसन की जोड़ी ने नताली कमिंग्स और चेल्सिया की जोड़ी को 11-5, 11-7, 11-9 से हराया। एक अन्य विमेन सिंगल्स में रीत टेनिसन ई चेल्सिया के खिलाफ 2-0 की बढ़त पर हैं।

CWG 2022 का दूसरा दिन, आज 23 गोल्ड दांव पर, चानू दिला सकती हैं सोना

बैडमिंटन : लक्ष्य सेन जीते, भारतीय टीम 2-0 की बढ़त पर

बैडमिंटन में मिक्स्ड टीम इवेंट के ग्रप स्टेज में भारत ने श्रीलंका पर 2-0 की बढ़त बना ली है। उसकी ओर से पहला डबल्स मैच सात्विक साईराज रेंकी रेड्‌डी और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी ने सचिन दास और थिलिनी हेंडाहेवा की जोड़ी को 21-14, 21-9 से जीता। उसके मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने निलुका करुणारत्ने को 21-18, 21-5 से हराया। अब विमेन सिंगल में आकर्षि कश्यप विदरा सुहासनी का सामना कर रही हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों (CWG 2022) के दूसरे दिन भारत का शिड्यूल- शनिवार, 30 जुलाई (भारतीय समयानुसार)

वेटलिफ्टिंग

– पुरुषों का 55 किग्रा फाइनल (संकेत महादेव) – दोपहर 1ः30 बजे

– पुरुषों का 61 किग्रा फाइनल (गुरुराजा) – शाम 4ः15 बजे

– महिलाओं का 49 किग्रा फाइनल (मीराबाई चानू) – रात 8ः00 बजे

– महिला 55 किग्रा फाइनल (बिंद्यारानी देवी) – रात 12ः30 बजे

Commonwealth Games 2022 : भारतीय महिला हॉकी टीम ने घाना को 5-0 से रौंदा

हॉकी

– महिला पूल एः भारत बनाम वेल्स – रात 11ः30 बजे

CWG 2022: भारत के शिव थापा के मुक्कों से ढेर हुआ पाकिस्तानी बॉक्सर, 5-0 से हराया

बॉक्सिंग

– पुरुषों का 57 किग्रा, राउंड ऑफ 32ः मोहम्मद हुसामुद्दीन बनाम अमजोले डाययी (दक्षिण अफ्रीका) – शाम 5ः00 बजे

– महिलाओं का 70 किग्रा, राउंड ऑफ 16ः लवलीना बोरगोहेन बनाम एरियन निकोलसन (न्यूजीलैंड) – रात 12ः00 बजे (31 जुलाई)

– पुरुषों का 92 किग्रा, राउंड ऑफ 16ः संजीत कुमार बनाम एटो लिउ (समोआ) – रात 1ः00 बजे (31 जुलाई)

CWG 2022: भारत की शानदार शुरूआत, टेबिल टेनिस में दक्षिण अफ्रीका से 3-0 से हराया

टेबल टेनिस

– महिला टीम, ग्रुप 2ः भारत बनाम गुयाना – दोपहर 2ः00 बजे

– पुरुष टीम, ग्रुप 3ः भारत बनाम उत्तरी आयरलैंड – शाम 4ः30

CWG 2022 t20 Cricket : रोमांचक संघर्ष में ऑस्ट्रेलिया से 3 विकेट से हारा भारत

स्क्वैश

– स्क्वैश पुरुष एकल, राउंड ऑफ 32ः रामित टंडन बनाम क्रिस्टोफर बिन्नी (जमैका) – शाम 5ः00 बजे

– महिला एकल, राउंड ऑफ 32ः जोशना चिनप्पा बनाम मेगन बेस्ट (बारबाडोस) – शाम 5ः45 बजे

– महिला एकल, राउंड ऑफ 32ः सुनयना कुरुविला बनाम आइफा अजमान (मलेशिया) – शाम 5ः45 बजे

– पुरुष एकल, राउंड ऑफ 32ः सौरव घोषाल बनाम शमील वकील (श्रीलंका) – शाम 6ः15 बजे

लॉन बाउल्स

– पुरुष ट्रिपल, सेक्शन एः भारत बनाम माल्टा – दोपहर 1ः00 बजे

– महिला एकल, सेक्शन बीः तानिया चौधरी बनाम लौरा डेनियल (वेल्स) – दोपहर 1ः00 बजे

– पुरुष युगल, सेक्शन सीः भारत बनाम कुक आइलैंड्स – शाम 7ः30 बजे

– महिला टीम , सेक्शन डीः भारत बनाम कनाडा – रात 10ः30 बजे

बैडमिंटन

– मिश्रित टीम, ग्रुप एः भारत बनाम श्रीलंका – दोपहर 1ः30 बजे

– मिश्रित टीम, ग्रुप एः भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – सुबह 11ः30 बजे

एथलेटिक्स

– पुरुषों की मैराथन फाइनल (नितेंद्र रावत) – दोपहर 1ः30 बजे

स्विमिंग

– पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट (कुशाग्र रावत) – दोपहर 3ः00 बजे

– पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई फाइनल (साजन प्रकाश – यदि क्वालीफाई किया) – रात 11ः37 बजे

– पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (कुशाग्र रावत – यदि क्वालीफाई किया) – रात 12ः13 बजे (31 जुलाई)

– पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल (श्रीहरि नटराज – यदि क्वालीफाई किया) – रात 1ः35 बजे (31 जुलाई)

आर्टिस्टिक जिमनास्टिक

– महिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशनः प्रनति नायक, रुथुजा नटराज, प्रोतिष्ट समता – रात 9ः00 बजे

CWG 2022: साइक्लिंग

– क्वालीफाइंग, महिला स्प्रिंटः त्रियशा पॉल, मयूरी ल्यूट – दोपहर 2ः32 बजे

– क्वालीफाइंग, महिलाओं की 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट में मीनाक्षी – दोपहर 3ः11 बजे

– 1/8 फाइनल, महिला स्प्रिंटः अगर भारत क्वालीफाई करता है – शाम 4ः03 बजे

– क्वार्टर फाइनल, महिला स्प्रिंटः अगर भारत क्वालीफाई करता है – शाम 4ः36 बजे

– क्वालीफाइंग, पुरुषों की 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूटः विश्वजीत सिंह, दिनेश कुमार – दोपहर 4ः52 बजे

– पहला राउंड, पुरुषों की कीरिनः रोनाल्डो सिंह, एसो अल्बेन – रात 8ः32 बजे

– सेमीफाइनल, महिला स्प्रिंटः अगर भारत क्वालीफाई करता है – रात 8ः52 बजे

– फाइनल, महिलाओं की 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूटः अगर भारत क्वालीफाई करता है – रात 9ः00 बजे

– पहला राउंड रेपचेज, पुरुषों की कीरिनः अगर भारत क्वालीफाई करता है – रात 9ः14 बजे

– फाइनल, पुरुषों की 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूटः अगर भारत क्वालीफाई करता है – रात 9ः56 बजे

– दूसरा राउंड, पुरुषों की कीरिन – रात 10ः11 बजे

– फाइनल, महिला स्प्रिंट – रात 10ः21 बजे

– फाइनल 1-6, पुरुषों की कीरिन – रात 10ः47 बजे

– फाइनल 7-12, पुरुषों की कीरिन – रात 10ः52 बजे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version