Home Cricket अब कोहली नहीं Rohit Sharma बने टी20 के किंग, ये रिकॉर्ड्स किए...

अब कोहली नहीं Rohit Sharma बने टी20 के किंग, ये रिकॉर्ड्स किए अपने नाम

0
IND vs WI 1st T20 analysis Rohit Sharma broke record of VIrat Kohli sports breaking news today

त्रिनिदाद। Rohit Sharma: पहले वनडे और अब टी20 सीरीज में भी भारत ने वेस्टइंडीज की हालत पतली कर रखी है। पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 68 रन से शिकस्त दी। इस मैच में मैन ऑफ द मैच भले ही फिनिशर की भूमिका निभा रहे दिनेश कार्तिक रहे। लेकिन टीम की जीत की नींव रखी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने। अपनी 44 गेंदों में 64 रन की इस पारी के दम पर रोहित (Rohit Sharma) ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।

IND vs WI 1st T-20: Team India की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 68 रन से दी करारी शिकस्त

Rohit Sharma ने इस पारी से अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ा। इसके बाद रोहित ने अपना अर्धशतक पूरा किया और विराट को पीछे छोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में सबसे 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

CWG 2022 का दूसरा दिन, आज 23 गोल्ड दांव पर, चानू दिला सकती हैं सोना

रोहित शर्मा ने कप्तान के तौर पर यह 42वीं जीत दर्ज की। उन्होंने अब तक 50 मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिनमें से 42 में टीम इंडिया जीती है। भारत के कप्तान के तौर पर रोहित ने 42.68 के औसत से 1921 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक भी निकले हैं। Rohit Sharma का सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 208 रन है।

CWG 2022 : 9th क्लास की स्टूडेंट, 14 साल की उम्र और पदक जीतने की दावेदारी

किंग कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ा

Rohit Sharma अब टी20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है। रोहित ने 121 पारियों में 31 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। वहीं, विराट ने 30 बार ऐसा किया है। हालांकि, विराट टी20 में अर्धशतक लगाने के मामले में अभी भी रोहित से आगे हैं। विराट ने टी20 क्रिकेट में 30 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि रोहित ने 27 बार ऐसा किया है, लेकिन रोहित चार बार शतकीय पारी खेल चुके हैं और विराट अब तक टी20 में कोई शतक नहीं लगा पाए हैं।

CWG 2022 Day 1 Live: बैडमिंटन में भारत ने पाकिस्तान को धोया, सिंधु भी जीतीं

रोहित ने छोड़ा मार्टिन गुप्टिल को पीछे

रोहित ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। रोहित अब तक टी20 क्रिकेट में भारत के लिए 3443 रन बना चुके हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल 3399 रनों के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं और उन्होंने 3308 रन बनाए हैं। हालांकि, इन तीनों में विराट कोहली ने सबसे कम पारियां खेली हैं। कोहली ने सिर्फ 91 पारियां खेली हैं तो गुप्टिल ने 112 पारियां खेली हैं। वहीं, Rohit Sharma 121 पारियां खेल चुके हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version