Home Hockey Asian Champions Trophy आज से, चीन से भिड़ेगी भारतीय हॉकी टीम

Asian Champions Trophy आज से, चीन से भिड़ेगी भारतीय हॉकी टीम

0
Asian Champions Trophy
Asian Champions Trophy

नई दिल्ली। Asian Champions Trophy Hockey : डिफेंडिंग चैंपियन और ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज से एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपने खिताबी अभियान की शुरूआत करेगी। भारत आज अपना पहला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से मेजबान चीन के खिलाफ खेलने उतरेगी। पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद भारत हॉकी का ये पहला मेजर टूर्नामेंट खेलने जा रहा है। लिहाजा फैंस को टीम से उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जो पेरिस में दिखाया था। भारत इस टूर्नामेंट में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि यहां उसका सामना चीन, जापान, पाकिस्तान, कोरिया और मलेशिया जैसी एशिया की टॉप टीमों से होगा।

भारत ने Asian Champions Trophy Hockey का पिछला सत्र घरेलू मैदान पर जीता था। जिससे वह टूर्नामेंट के इतिहास में चार खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम बन गई। पेरिस ओलंपिक के बाद कुछ दिन का विश्राम लेने वाले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह महाद्वीपीय चैंपियनशिप में अपना दबदबा जारी रखना चाहते हैं।

Paris Paralympics में भारत खाते में 29 पदक, 10वें दिन जीते एक-एक गोल्ड और ब्रॉन्ज

Asian Champions Trophy Hockey में भारत का शेड्यूल

– भारत बनाम चीन- 8 सितंबर
– भारत बनाम जापान- 9 सितंबर
– भारत बनाम मलेशिया- 11 सितंबर
– भारत बनाम कोरिया- 12 सितंबर
– भारत बनाम पाकिस्तान- 14 सितंबर

– सेमीफाइनल- 16 सितंबर
– फाइनल- 17 सितंबर

श्रीजेश की जगह अब कृष्ण बहादुर पाठक

स्टार पीआर श्रीजेश के संन्यास के बाद आगामी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कृष्ण बहादुर पाठक को भारतीय हॉकी टीम का मुख्य गोलकीपर बनाया गया है। श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतने के बाद हॉकी को अलविदा कह दिया था। पेरिस ओलंपिक में भारत के स्टैंडबाय गोलकीपर रहे पाठक अब मुख्य गोलकीपर की भूमिका में होंगे, जबकि सूरज करकेरा रिजर्व गोलकीपर रहेंगे।

Paris Paralympics में भारत के 27 मेडल, यहां देखिए मेडल विनर्स की पूरी सूची

विवेक सागर बने टीम के उपकप्तान

हॉकी इंडिया के अनुसार Asian Champions Trophy Hockey में अनुभवी मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद अब टीम के उपकप्तान की भूमिका में भी दिखाई देंगे। जबकि टीम के नियमित उपकप्तान हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, शमशेर सिंह और गुरजंत सिंह को इस टूर्नामेंट से आराम दिया गया है। भारत की तरफ से युवा ड्रैग फ्लिकर जुगराज सिंह जूनियर का भी टीम में चयन हुआ है। जबकि अराइजीत सिंह हुंडल टीम में तीसरे ड्रैग फ्लिकर होंगे।

डिफेंस का जिम्मा जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, संजय और सुमित उठाएंगे। वहीं मिडफील्ड में राजकुमार पाल, नीलाकांत शर्मा, मनप्रीत सिंह और मोहम्मद राहील खेलते दिखाई देंगे। जबकि अभिषेक, सुखजीत सिंह, हुंडल, जूनियर टीम के कप्तान उत्तम सिंह और गुरजोत सिंह फारवर्ड लाइन में रहेंगे।

Rahul Dravid बने Rajasthan Royals के नए कोच, IPL खिताब दिलाने की जिम्मेदारी

Asian Champions Trophy Hockey में भारतीय पुरुष हॉकी टीम …

गोलकीपर- कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा

डिफेंडर- अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, संजय और सुमित

मिडफील्डर- राजकुमार पाल, विवेक सागर प्रसाद, नीलाकांत शर्मा, मनप्रीत सिंह और मोहम्मद राहील

फॉरवर्ड- अभिषेक, सुखजीत सिंह, अराइजीत सिंह हुंडल, उत्तम सिंह और गुरजोत सिंह

Exit mobile version