Home sports CWG 2022 CWG 2022 Day 3: क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, ये है तीसरे...

CWG 2022 Day 3: क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, ये है तीसरे दिन भारत का शिड्यूल

0
CWG 2022 Day 3 India vs Pakistan match in women's t20 cricket, this is India's schedule in commonwealth Games

बर्मिंघम। CWG 2022 Day 3: राष्ट्रमंडल खेलों (CWG 2022) में मेडल इवेंट्स का आज तीसरा दिन है। भारत की महिला क्रिकेट टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी। यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3:30 बजे से एजबेस्टन में खेला जाएगा। भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। बॉक्सिंग में निकहत जरीन पर सभी की नजरें होंगी। शिव थापा, सागर, महिला टेबल टेनिस टीम और पुरुष टेबल टीम भी आज एक्शन में होगी।

CWG 2022 में दूसरा दिन भारत के लिए शानदार रहा था। भारतीय खिलाड़ियों ने देश के लिए चार पदक जीते। चारों पदक वेटलिफ्टिंग में मिले। संकेत ने रजत के साथ शुरुआत की इसके बाद गुरुराजा ने कांस्य और मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक जीता। अंत में बिंदियारानी ने रजत पदक के साथ ही दिन का अंत किया। अब तीसरे दिन पॉपी हजारिका और अचिंता से पदक की उम्मीद रहेगी।

CWG 2022: तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों का पूरा शेड्यूल।

महिला टी20 क्रिकेट

भारत बनाम पाकिस्तान (शाम 3.30 बजे)

हॉकी

पुरुष टीम, भारत बनाम घाना: रात 8.30 बजे

CWG 2022: वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने क्लीन एंड जर्क में जीता रजत, भारत का चौथा पदक

बॉक्सिंग

48-50 किग्रा (लाइट फ्लाईवेट) राउंड ऑफ 16: निकहत जरीन (शाम 4.45 बजे)
60-63.5 किग्रा (लाइट वेल्टरवेट) राउंड ऑफ 16: शिवा थापा (शाम 5.15 बजे)
71-75 किग्रा (मिडिलवेट) राउंड ऑफ 16: सुमित (सोमवार को सुबह 12.15 बजे)
92 किग्रा से अधिक (सुपर हैवीवेट): सागर (सोमवार को 1 बजे)

तैराकी

पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई हीट 3: साजन प्रकाश (3.07 बजे)
पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट 6: श्रीहरि नटराज (शाम 3.31 बजे)

CWG 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वेल्स को 3-1 से धोया

जिम्नास्टिक

पुरुषों का ऑल-अराउंड फाइनल: योगेश्वर सिंह (दोपहर 1.30 बजे)

CWG 2022: बैडमिंटन

मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल: रात 10 बजे से

CWG 2022: मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को पहला गोल्ड मैडल

साइक्लिंग

पुरुषों की स्प्रिंट क्वालीफाइंग राउंड: एसो एल्बेन, रोनाल्डो लैटनजम, डेविड बेकहम (दोपहर 2.32 बजे से)
पुरुषों की 15 किमी स्क्रैच रेस क्वालीफाइंग राउंड: वेंकप्पा केंगलगुट्टी, दिनेश कुमार (शाम 4.20 बजे से)
महिलाओं का 500 मीटर टाइम ट्रेल फाइनल: त्रियशा पॉल, मयूरी ( रात9.02 बजे)

भारोत्तोलन

पुरुषों का 67 किग्रा फाइनल: जेरेमी लालरिनुंगा (दोपहर 2 बजे)
महिलाओं का 59 किग्रा फाइनल: पोपी हजारिका (शाम 6.30 बजे)
पुरुषों का 73 किग्रा फाइनल: अचिंता शुली (रात 11 बजे)

CWG 2022: संकेत के सिल्वर के बाद गुरुराजा पुजारी ने जीता ब्रॉन्ज मैडल

स्क्वाश

महिला एकल राउंड ऑफ 16: जोशना चिनप्पा (शाम 6 बजे से)
पुरुष एकल राउंड ऑफ 16: सौरव घोषाल (शाम 6.45 बजे)

टेबल टेनिस

पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल: दोपहर 2 बजे
महिला टीम सेमीफाइनल: रात 11.30 बजे

लॉन बाउल

महिला एकल: तानिया चौधरी (रात 10.30 बजे)
पुरुष युगल: भारत बनाम इंग्लैंड (शाम 4 बजे)।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version