Commonwealth Games 2022 : ये है भारत का पहले दिन का शिड्यूल, आज 16 गोल्ड दांव पर

1246
Advertisement

बर्मिंघम। Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल इवेंट्स की शुरुआत आज से होने जा रही है। पहले दिन 16 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे। सबसे ज्यादा 7 गोल्ड स्वीमिंग में दांव पर होंगे। ट्रैक साइक्लिंग में 6, ट्रायथलॉन में 2 और आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में 1 गोल्ड के लिए खिलाड़ियों के बीच होड़ होगी। इनके अलावा बैडमिंटन, बॉक्सिंग, महिला क्रिकेट, हॉकी, लॉन बॉल्स, टेबल टेनिस, नेटबॉल, स्क्वॉश जैसे खेलों के लीग मुकाबले भी होंगे। आज मैडल इवेंट्स के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों का शिड्यूल कुछ इस प्रकार रहेगा।

Commonwealth Games 2022 में भारत का शिड्यूल

29 जुलाई

क्रिकेट (शाम 3:30 बजे से): महिला टी20- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ग्रुप मैच।

– भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शाम 3:30 बजे।

हॉकी (शाम 6:30 बजे से): महिला हॉकी में भारत बनाम घाना मैच होगा।

– भारत बनाम घाना, शाम 6:30 बजे।

बॉक्सिंग (शाम 4:30 बजे से): भारत बनाम पाकिस्तान पुरुषों का लाइट वेल्टरवेट, राउंड ऑफ 32

– शिव थापा का सामना पाकिस्तान के सुलेमान बलोच से, शाम 4:30 बजे।

आर्टिस्टिक जिमनास्टिक (दोपहर 1:30 बजे से)

– क्वालीफाइंग, पुरुष टीम और व्यक्तिगत: सत्यजीत मंडल, योगेश्वर सिंह, सैफ तंबोली – दोपहर 1:30 बजे

Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग आगाज, सिंधु और मनप्रीत ने थामा तिरंगा

साइक्लिंग (दोपहर 3:25 बजे से)

– क्वालीफाइंग, पुरुषों की 4000 मीटर टीम इवेंट: विश्वजीत सिंह, नमन कपिल, वीएस केंगालुगुट्टी, दिनेश कुमार, अनंत नारायणन – दोपहर 3:25 बजे

– क्वालीफाइंग, महिला टीम स्प्रिंट: त्रिशा पॉल, शुशिकला अगाशे, मयूरी लुटे – शाम 4:12 बजे

– क्वालीफाइंग, पुरुष टीम स्प्रिंट: वाई रोजित सिंह, एल रोनाल्डो सिंह, ई डेविड बेकहम, एसो अल्बेन – शाम 4:46 बजे

– फाइनल, पुरुषों की 4000 मीटर टीम इवेंट (यदि भारत क्वालीफाई करता है तो) – रात 9:50 बजे

– फाइनल, महिला टीम स्प्रिंट (यदि भारत क्वालीफाई करता है तो) – रात 10:25 बजे

– फाइनल, पुरुष टीम स्प्रिंट (यदि भारत क्वालीफाई करता है तो) – रात 10:33 बजे

Chess Olympiad: पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, पाक ने नाम वापस लिया

लॉन बॉल (दोपहर 1:00 बजे से) : सुनील बहादुर, चंदन कुमार सिंह, नवनीत सिंह, दिनेश कुमार, मृदुल बोर्गोहेन, पिंकी, तानिया चौधरी, रूपा रानी टिर्की, नयन मोनी सैकिया, लवली चौबे

– भारत बनाम न्यूजीलैंड, दोपहर 1:00 बजे।

– भारत बनाम स्कॉटलैंड, शाम 4:00 बजे।

– भारत बनाम मलयेशिया, शाम 7:30 बजे।

– भारत बनाम इंग्लैंड, शाम 7:30 बजे।

– भारत बनाम फाकलैंड, रात 10:30 बजे।

– भारत बनाम कुक आइसलैंड, रात 10:30 बजे।

Commonwealth Games 2022: उद्घाटन आज, यहां देख सकते हैं समारोह और मैचों का सीधा प्रसारण

टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस महिला (दोपहर 2:00 बजे से): पुरुष और महिला टीम इवेंट क्वालिफिकेशन राउंड-1 के मुकाबले होंगे। महिलाओं में मनिका बत्रा, सृजा अकूला, रीत रिष्या, दिव्या चिताले और पुरुषों में शरत कमल, साथियान गुणशेखरन, हरमीत देसाई और सानिल शेट्टी उतरेंगे।

– महिला टीम, ग्रुप 2: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – दोपहर 2:00 बजे

– पुरुष टीम, ग्रुप 3: भारत बनाम बारबाडोस – शाम 4:30 बजे

– महिला टीम, ग्रुप 2: भारत बनाम फिजी – रात 8:30 बजे

– पुरुष टीम, ग्रुप 3: भारत बनाम सिंगापुर – रात 11:00 बजे

स्वीमिंग (शाम 07:30 बजे से): साजन प्रकाश, श्रीहरि नटराज, कुशाग्र रावत।

– हीट्स, पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल: कुशाग्र रावत – दोपहर 3:11 बजे

– हीट्स, पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई: साजन प्रकाश – शाम 4:02 बजे

– हीट्स, पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक: श्रीहरि नटराज – शाम 4:26 बजे

– फाइनल, पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल (यदि कुशाग्र रावत क्वालीफाई करते हैं) – रात 11:37 बजे

ट्रायथलन (दोपहर 3:30 बजे से):

– फाइनल, पुरुषों की व्यक्तिगत स्प्रिंट दूरी: आदर्श एमएस, विश्वनाथ यादव – दोपहर 3:30 बजे

– फाइनल, महिला व्यक्तिगत स्प्रिंट दूरी: संजना जोशी, प्रज्ञा मोहन – शाम 7:01 बजे

बैडमिंटन (शाम 6:30 बजे से): मिक्स्ड टीम इवेंट क्वालिफाइंग राउंड-1 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच होगा।

– मिश्रित टीम (भारत बनाम पाकिस्तान), शाम 6:30 बजे।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply