Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग आगाज, सिंधु और मनप्रीत ने थामा तिरंगा

931
Advertisement

बर्मिंघम। Commonwealth Games 2022: इंग्लैंड के इस ऐतिहासिक शहर में गुरूवार देर रात 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का भव्य आगाज हुआ। प्रिंस चार्ल्स ने महारानी एलिजाबेथ का संदेश पढ़ा और खेलों के शुरुआत की घोषणा की। करीब 30 हजार दर्शकों की मौजूदगी में हुई इस ओपनिंग सेरेमनी में इंग्लैंड और बर्मिंघम के इतिहास की झलक दिखाई दी। आज से अगले 11 दिनों तक दुनिया के 72 देशों के 5 हजार से ज्यादा एथलीट पोडियम पर गोल्ड जीतने की रस्साकशी करते दिखाई देंगे।

खेलों के इस महाकुंभ Commonwealth Games 2022 में 213 खिलाड़ियों का भारतीय दल शिरकत कर रहा है। ओपनिंग सेरेमनी में भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक मैडलिस्ट पीवी सिंधू और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ध्वजवाहक के तौर पर तिरंगा थाम कर उतरे। भारत के 213 खिलाड़ी 16 खेलों में शिरकत करेंगे। भारत 18वीं बार इस खेल में भाग ले रहा है। देश के खिलाड़ियों ने 1930, 1950, 1962 और 1986 में कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं लिया था।

Chess Olympiad: पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, पाक ने नाम वापस लिया

भारत को Commonwealth Games 2022 में बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, पहलवान रवि दहिया, बजरंग पूनिया, मुक्केबाज लवलीन बोर्गोहेन, निकहत जरीन और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू सहित कई एथलीटों से गोल्ड मैडल की उम्मीद है।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games 2022) में हिस्सा ले रहे सभी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया, ’’बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत पर भारतीय दल को शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि हमारे एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और अपने शानदार खेल प्रदर्शन से भारत के लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ’’भारतीय महिला क्रिकेट टीम और राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले हमारे सभी एथलीटों को मेरी शुभकामनाएं।’’

बर्मिंघम के इतिहास को दिखाया गया

अफ्रीकन ड्रम के जरिए कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बर्मिंघम में कार इंडस्ट्री मशहूर है। यहां बनी नई और पुरानी 72 कारों की प्रदर्शनी दिखाई गई। प्रिंस चार्ल्स एस्टन मार्टिन कार से पहुंचे। सिंगर समांथा ऑक्सब्रो ने इंग्लैंड के राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। स्टेला एंड ग्रुप ने बर्मिंघम के इतिहास को दिखाया। इस दौरान मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन के किरदार को भी दिखाया गया। एक बड़े बुल रिंग के जरिए बर्मिंघम की संस्कृति को दिखाया गया। धीरे-धीरे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लोग बर्मिंघम में बस गए। यह शहर किसी एक संस्कृति का नहीं है। तकरीबन 1500 कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply