Home Cricket WPL 2023: 20 साल की इस्सी वोंग बनी हैट्रिक स्टार, सुनहरे पन्नों...

WPL 2023: 20 साल की इस्सी वोंग बनी हैट्रिक स्टार, सुनहरे पन्नों में दर्ज हुआ नाम

0
WPL 2023 issy wong written new history] took first hat trick in women’s premier league 2023, Mumbai Indians vs up warriorz eliminator match

मुंबई। WPL 2023 के एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस की टीम यूपी वॉरियर्स को 72 रनों से हराकर फाइनल में पहुंच गई। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस की जीत में अहम योगदान निभाया इंग्लैंड की मीडियम पेस बॉलर इस्सी वोंग ने। उन्होंने इस लीग के इतिहास की पहली हैट्रिक लेकर अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवा लिया है। अब कितने भी सीजन आने वाले सालों में हो जाएं और आगे कितनी भी हैट्रिक ले ली जाएं लेकिन इस्सी वोंग का नाम हमेशा याद रखा जाएगा। जिस तरह हमें आज भी याद है कि आईपीएल के इतिहास में किसने पहली बार ऐसा किया था?

पहले रिकॉर्ड का अपना अलग ही महत्व

जब कोई भी चीज पहली बार होती है तो उसका महत्व ही अलग होता है। ठीक उसी तरह है आईपीएल और WPL 2023 में पहली हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड। महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में यह रिकॉर्ड अब मुंबई इंडियंस की इस्सी वोंग के नाम दर्ज हो गया है। वहीं अगर पुरुष लीग की बात करें जिसकी शुरुआत 2008 में हुई थी उसमें यह रिकॉर्ड भारत के एक पूर्व गेंदबाज के नाम दर्ज है। खास बात यह है कि उन्होंने भी पहले ही सीजन यानी 2008 में ही यह कारनामा कर दिखाया था। उसके बाद से अब तक आईपीएल में कुल 21 हैट्रिक लग चुकी हैं। हाल ही में आईपीएल 2022 में युजवेंद्र चहल ने यह कारनामा कर दिखाया था।

PAK vs AFG: पाकिस्तान की शर्मनाक हार, अफगानिस्तान ने दर्ज की एतिहासिक जीत

आईपीएल में बालाजी ने ली थी पहली हैट्रिक

आईपीएल के इतिहास में पहली हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय पेसर लक्ष्मीपति बालाजी के नाम दर्ज है। यह हैट्रिक उन्होंने 2008 के पहले सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ ली थी। वह उस समय चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। वो मुकाबला चेन्नई में खेला गया था और उन्होंने इरफान पठान, पीयूष चावला, वीआरवी सिंह को आउट कर अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करवाया था। उसके बाद 20 हैट्रिक लग चुकी हैं लेकिन उनका नाम 15 साल के बाद आज भी हर किसी को याद है। ऐसा ही कारनामा WPL 2023 में इस्सी वोंग ने कर दिखाया है।

UEFA Euro Qualifying: रोनाल्डो ने रचा इतिहास, पुर्तगाल ने लिकटेंस्टीन को 4-0 से दी मात

इस्सी वोंग ने मुंबई को फाइनल में पहुंचाया

इंग्लिश पेसर इस्सी वोंग ने एलिमिनेटर मुकाबले में 4 ओवर में 15 रन देकर चार विकेट झटके और मुंबई की जीत में शानदार भूमिका निभाई। उन्होंने WPL 2023 एलिमिनेटर मुकाबले में सबसे पहले यूपी की कप्तान और ओपनर एलिसा हीली को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। उसके बाद 13वें ओवर में इस्सी ने पहले सेट बैटर किरण नावगिरे, फिर सिमर शेख और सोफी एक्लेस्टोन को पहली-पहली गेंद पर चलता करते हुए ऐतिहासिक हैट्रिक ली। उनकी इस चमत्कारी गेंदबाजी के कारण यूपी की टीम 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 110 रनों पर सिमट गई। मुंबई इंडियंस की टीम इसी के साथ फाइनल में पहुंची जहां रविवार 26 मार्च को उसका मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version