Home Cricket Ipl IPL 2023: धोनी से ज्यादा है संजू सैमसन की सैलरी, जानिए किस...

IPL 2023: धोनी से ज्यादा है संजू सैमसन की सैलरी, जानिए किस कप्तान को कितने दाम

0
IPL 2023 sanju Samson takes more salary then csk captain ms dhoni, know salaries of all IPL team captains

मुंबई। IPL 2023 का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। इस सीजन में एमएस धोनी एक बार फिर से अपनी कप्तानी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। उधर पिछले सीजन की उपविजेता राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर भी सभी की नजरें होंगी। वहीं सबसे सफल आईपीएल कप्तान रोहित शर्मा से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान एडेन मारक्रम तक सभी चर्चाओं में रहेंगे। उससे पहले अगर आगामी सीजन के सभी कप्तानों और उनकी सैलरी पर नजर डालें तो इसमें कई हैरान करने वाले आंकड़े सामने आते हैं।

WPL 2023: 20 साल की इस्सी वोंग बनी हैट्रिक स्टार, सुनहरे पन्नों में दर्ज हुआ नाम

पांच कप्तानों की सैलेरी धेनी से ज्यादा

इसमें सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात यह है कि सबसे अनुभवी आईपीएल कप्तान एमएस धोनी से सैलरी के मामले में पांच कप्तान आगे हैं। यहां तक कि सबसे युवा कप्तान संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर तक इस मामले में धोनी से आगे हैं। इन दोनों के अलावा पहली बार पिछले सीजन में कप्तानी कर अपनी टीम को चैंपियन बनाने वाले हार्दिक पंड्या भी धोनी से आईपीएल की सैलरी के मामले में आगे हैं। वहीं रोहित शर्मा और केएल राहुल भी इस सूची में धोनी से काफी ऊपर हैं। IPL 2023 में अगर सबसे महंगे कप्तान की बात करें तो केएल राहुल इस मामले में सभी को पछाड़ते हुए टॉप पर हैं।

PAK vs AFG: पाकिस्तान की शर्मनाक हार, अफगानिस्तान ने दर्ज की एतिहासिक जीत

सीएसके के अंदर ही दो खिलाडिय़ों की धोनी से ज्यादा सैलरी

अगर एक और चौंकाने वाला आंकड़ा बताएं कि धोनी की सैलरी अपनी टीम सीएसके में भी दो खिलाडिय़ों से कम है। पिछले सीजन में कुछ मैचों के लिए कप्तान बनाए गए रवींद्र जडेजा 16 करोड़ रुपए पाते हैं। इस फ्रेंचाइजी के सबसे महंगे खिलाड़ी अब बेन स्टोक्स हैं जिन्हें 16.25 करोड़ रुपए में फ्रेंचाइजी ने IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में खरीदा था।

UEFA Euro Qualifying: रोनाल्डो ने रचा इतिहास, पुर्तगाल ने लिकटेंस्टीन को 4-0 से दी मात

IPL 2023 के सबसे महंगे कप्तानों की लिस्ट

केएल राहुल: 17 करोड़ (लखनऊ सुपरजायंट्स)

रोहित शर्मा: 16 करोड़ (मुंबई इंडियंस)

हार्दिक पंड्या: 15 करोड़ (गुजरात टाइटंस )

संजू सैमसन: 14 करोड़ (राजस्थान रॉयल्स)

श्रेयस अय्यर: 12.25 करोड़ (केकेआर, खेलने पर सस्पेंस)

एमएस धोनी: 12 करोड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)

शिखर धवन:  8.25 करोड़ (पंजाब किंग्स)

फाफ डु प्लेसिस: 7 करोड़ (आरसीबी)

डेविड वॉर्नर: 6.25 करोड़ (दिल्ली कैपिटल्स)

एडन मार्करम: 2.60 करोड़ (सनराइजर्स हैदराबाद)

.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version