Virat Kohli और अनुष्का शर्मा ने रखा बेटी का ये नाम

1385
Advertisement

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Virat Kohli और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम रख दिया है। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। अनुष्का ने पति विराट कोहली और बेटी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए बेटी के नाम का खुलासा किया है। उन्होंने बेटी का नाम वमिका रखा है। गौरतलब है कि Virat Kohli पिछले महीन ही बेटी के पिता बने हैं।

Virat Kohli ने इसकी जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की थी। साथ ही पहली बार पिता बनने की खुशी को पिछले महीने विराट ने अपने चाहने वालों के साथ साझा की थी। अब पत्नी अनुष्का के साथ एक तस्वीर खिंचवाकर बेटी की झलक पहली बार फैंस को दी। विराट और अनुष्का बेटी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, हमने अब तक जैसे प्यार के साथ वक्त बिताया है उसको वमिका एक अलग स्तर पर ले कर गई है। एक ही पल में हमने आंसू, हंसी, चिंता और दुआ का अनुभव किया।

Lionel Messi ने दागा 650वां गोल

दुर्गा का एक रूप है वमिका 

Virat Kohli और अनुष्का ने बेटी का नाम वमिका रखा है। वमिका देवी दुर्गा के एक रूप का नाम है। यह देवी दुर्गा के नाम का एक विशेषण है। बेटी का नाम पिता विराट के नाम के पहले अक्षर से शुरू होता है।

Indian Women’s Hockey Team ने अर्जेंटीना को ड्रा पर रोका

ऑस्ट्रेलिया दौरा छोड़ आए थे Virat Kohli

ऑस्ट्रेलिया के दौरा पर जाने से पहले ही बच्चे के जन्म के लिए कप्तान Virat Kohli ने बीसीसीआई से छुट्टी की अर्जी कर दी थी। चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला गया था। इस मैच के बाद विराट भारत लौट आए थे।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply