Home Cricket T20 World Cup 2022: श्रीलंका-यूएई के लिए आज करो या मरो का...

T20 World Cup 2022: श्रीलंका-यूएई के लिए आज करो या मरो का मैच

0
T20 World Cup 2022 Day 3 Qualifying Round, do or die condition for Sri Lanka-UAE

मेलबर्न। T20 World Cup 2022 का आज तीसरा दिन है और आज पहले राउंड के दो मुकाबले खेले जाएंगे। ग्रुप-ए में दिन का पहला मैच नीदरलैंड और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मुकाबला एशियाई चैंपियन श्रीलंका और यूएई के बीच खेला जाएगा। नीदरलैंड और नामीबिया की टीम अपने पहले मैच में जीत हासिल कर चुकी हैं। वहीं, श्रीलंका और यूएई को हार का सामना करना पड़ा था। दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो वाला होगा। हारने वाली टीम टूर्नामेंट से करीब-करीब बाहर हो जाएगी।

नामीबिया ने जता दिया, टीम में है उलटफेर की क्षमता

T20 World Cup 2022 में आज के पहले मैच यानि NAM vs NED की बात करे तो नामीबिया ने अपने पहले मैच में 2014 की चैंपियन टीम श्रीलंका को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। वह दो अंक और +2.750 नेट रनरेट के साथ ग्रुप ए में पहले स्थान पर है। एक और जीत उसे सुपर-12 के करीब पहुंचा देगी। वहीं, नीदरलैंड दो अंक और +0.097 नेट रनरेट के साथ दूसरे पायदान पर है। अगर वह यह मैच जीत लेता है तो उसके चार अंक हो जाएंगे। दोनों टीमों के बीच अब तक दो अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले गए हैं। नीदरलैंड और नामीबिया ने एक-एक मैच जीते हैं।

WI vs SCO: एक और बड़ा उलटफेर, स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को 42 रनों से हराया

T20 World Cup 2022 में दोनों टीमें इस प्रकार हैं

नीदरलैंड: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडॉड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), रूलोफ वैन डेर मर्वे, टिम प्रिंगल, लोगन वान बीक, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन, तेजा निदामानुरु, ब्रैंडन ग्लोवर, शारिज अहमद, स्टीफन मायबर्ग, टिम वैन डेर गुगटेन।

नामीबिया: माइकल वैन लिंगेन, डिवान ला कॉक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, स्टीफन बार्ड, गेरहार्ड इरैस्मस (कप्तान), जान फ्रीलिंक, डेविड विसे, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, रूबेन ट्रम्पेलमैन, कार्ल बिरकेनस्टॉक, तांगेनी लुंगमेनी, लोहंड्रे लौवरेंस, पिक्की या फ्रांस।

IND vs AUS: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से पीटा, शमी की आखिरी 4 गेंदों में 4 विकेट

श्रीलंका और यूएई दोनों के लिए करो या मरो का मैच

श्रीलंका और यूएई (SRI vs UAE)को T20 World Cup 2022 में बने रहने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा। हारने पर दोनों टीमों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। श्रीलंका का पलड़ा इस मैच में भारी माना जा रहा है। उसके गेंदबाजों ने तो बेहतरीन प्रदर्शन किया था, लेकिन बल्लेबाजों ने टीम लुटिया डुबोई थी। यही हाल यूएई का भी रहा था। दोनों टीमों को अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना होगा। श्रीलंका और यूएई के बीच अब तक एक ही मैच खेला गया है। 2016 में लंकाई टीम ने यूएई को उस मुकाबले में 14 रन से हराया था।

NZ vs SA: न्यूजीलैंड की शर्मनाक हार, दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट से हराया

T20 World Cup 2022 में दोनों टीमें इस प्रकार हैं

यूएई: चिराग सूरी, मुहम्मद वसीम, काशिफ दाउद, वृति अरविंद (विकेटकीपर), जवर फरीद, बासिल हमीद, चुंदंगापोयिल रिजवान (कप्तान), अयान अफजल खान, कार्तिक मयप्पन, जुनैद सिद्दीकी, जहूर खान, अहमद रजा, आर्यन लकड़ा, अलीशान शराफू, साबिर अली।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, दनुष्का गुणथिलका, भानुका राजपक्षे, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, लाहिरु कुमारा, प्रमोद मदुशन, महीश तीक्षणा, दुष्मंता चमीरा, दिलशान मदुशंका, चारिथ चमीरा, जेफेरी वांडरसे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version