Home Cricket Syed Mushtaq Ali Trophy 2022: मुंबई पहली बार बना चैंपियन, रचा इतिहास

Syed Mushtaq Ali Trophy 2022: मुंबई पहली बार बना चैंपियन, रचा इतिहास

0
Syed Mushtaq Ali Trophy 2022 Mumbai became champion for the first time, created history
PIC Credit: BCCI Domestic

कोलकाता। Syed Mushtaq Ali Trophy 2022 के फाइनल मुकाबले में अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली मुंबई ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाते हुए इतिहास रच दिया। निर्णायक भिड़ंत में रहाणे ने टॉस जीतने के बाद हिमाचल को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था। जहां शानदार गेंदबाजी के चलते मुंबई ने विपक्षियों को 143 रन ही बनाने दिए। लिहाजा मुंबई को 144 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने सरफराज खान की पारी के बूते आखिरी ओवर के रोमांच में हासिल किया।

Syed Mushtaq Ali Trophy 2022 में 144 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने अपने सबसे बेहतरीन बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (11) को दूसरे ही ओवर में गंवा दिया था। इसके बाद अजिंक्य रहाणे (1) भी बिना कुछ कमाल किए चलते बने। यहां से श्रेयस अय्यर (34) और यशस्वी जायसवाल (27) ने 41 रनों की साझेदारी करते हुए मुंबई को एक बेहतर स्थिति में लेकर जाने का काम किया। लेकिन मिडल ओवर में वैभव अरोड़ा के शानदार स्पेल के चलते हिमाचल ने खेल में वापसी की।

सरफराज खान ने आखिरी दो ओवर में की तूफानी बल्लेबाजी

Syed Mushtaq Ali Trophy 2022 में 116 पर मुंबई के 6 विकेट गिरने के बाद जीत नामुमकिन नजर आ रही थी। लेकिन एक छोर पर सरफराज खान ने डटकर गेंदबाजों का सामना किया और अंत के 2 ओवर में बड़े प्रहार कर टीम को जीत दिलाई जब 12 गेंदों में 23 रनों की दरकार थी। हालांकि विजयी रन तनुष कोटियां के बल्ले से निकले। इस जीत के साथ ही मुंबई ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा कर लिया।

IND vs ZIM: क्या भारत-जिम्बाब्वे मैच पर होगा बारिश का साया, जानें वेदर अपडेट

हिमाचल प्रदेश की शुरूआत ही रही खराब

Syed Mushtaq Ali Trophy 2022 में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई हिमाचल प्रदेश की टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी। मुंबई के तेज गेंदबाज मोहित अवस्थी ने अपनी आग उगलती हुई गेंदों से हिमाचल के बल्लेबाजो का इम्तेहान लेना शुरू किया। मोहित ने सबसे पहले अंकुश बैंस (4) को चलता किया और फिर अपने अगले ही ओवर में सुमीत वर्मा (8) का विकेट भी अपने खाते में जोड़ लिया।

ENG vs SL: आंसुओं में बहे ऑस्ट्रेलिया के अरमां, श्रीलंका को हराकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में

एकांत सेन के बूते 143 तक पहुंची हिमाचल की टीम

Syed Mushtaq Ali Trophy 2022 में सिर्फ 58 के संयुक्त स्कोर पर हिमाचल की आधी से ज्यादा टीम पवेलियन में लौट चुकी थी। जिसके बाद अंदेशा लगाया जाने लगा कि 100 रनों के भीतर ही हिमाचल की पारी सिमट जाएगी। लेकिन ऐसे में मोर्चा संभालते हुए आकाश वशिष्ठ (25) और एकांत सेन (37) ने पारी को आगे लेकर जाने का जिम्मा उठाया। दोनों बल्लेबाजो ने 7वें विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी करते हुए हिमाचल को एक सम्मानजनक स्कोर की ओर अग्रसर किया। अंत में मयंक डागर ने 12 गेंदों एमन 21 रन बनाकर अपनी टीम को 143 के आंकड़े तक पहुंचाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version