Home Cricket NZ vs SL: न्यूजीलैंड में तय हो रहा भारत का WTC टिकट,...

NZ vs SL: न्यूजीलैंड में तय हो रहा भारत का WTC टिकट, मिशेल के शतक से श्रीलंका बैकफुट पर

0
NZ vs SL 1st test day 3 daryl Mitchell hundred put sri lanka on back foot, god news for indian cricket fans

क्राइस्टचर्च। NZ vs SL: पूरी दुनिया की नजर इस समय 2 टेस्ट मैचों पर है। एक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में चौथे मैच खेला जा रहा है तो दूसरा अहमदाबाद से करीब 12 हजार किमीं दूर क्राइस्टचर्च में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। भारत और श्रीलंका दोनों में से कोई एक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकता है। भारत की संभावना ज्यादा है। उसे फाइनल के लिए हर हाल में अहमदाबाद में जीत दर्ज करनी होगी।

श्रीलंका की हार की दुआएं मांग रहे भारतीय क्रिकेट प्रेमी

वहीं अहमदाबाद में अगर अनहोनी होती है तो भारत को दुआ करनी होगी कि श्रीलंका न्यूजीलैंड के खिलाफ हार जाए। लेकिन, अहमदाबाद और क्राइस्टचर्च दोनों ही टेस्ट के शुरुआती 2 दिनों ने भारत की चिंता बढ़ा दी थी। अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया ने 480 रन खड़े कर दिए तो NZ vs SL मैच के दौरान क्राइस्टचर्च में श्रीलंका ने 355 रन बना दिए।

IND vs AUS: भारत को चाहिए बड़ी साझेदारी, आज तय होगा किस ओर अहमदाबाद टेस्ट

डैरेल मिचेल के शतक से भारत को राहत

श्रीलंका ने शानदार खेल दिखाया और न्यूजीलैंड को 76 रन पर 3 झटके देकर कीवी टीम के साथ-साथ भारत की भी धडक़नें बढ़ा दी थी। मगर अब डैरेल मिचेल ने शतक जडक़र भारत को राहत दी। NZ vs SL मैच में मिचेल उस समय क्रीज पर आए, जब न्यूजीलैंड पर श्रीलंका ने दबाव बना लिया था। कीवी टीम की हालत बुरी हो गई थी। मिचेल ने ऐसी मुश्किल परिस्थिति में टीम को संभाला और शतक जडक़र न सिर्फ कीवी टीम की वापसी कराई, बल्कि पहली पारी में बढ़त भी दिला दी।

LLC 2023: गंभीर की फिफ्टी पर भारी मिस्बाह की पारी, हारे इंडिया महाराजा

देखने को मिली 4 शानदार साझेदारियां

मिचेल ने 193 गेंदों पर 102 रन ठोके। मिचेल का ये करियर का 5वां टेस्ट और श्रीलंका के खिलाफ पहला शतक है। उन्होंने टॉम लाथम के साथ 58 रन की साझेदारी की। फिर माइकल ब्रेसवेल के साथ 37 रन, टिम साउदी के साथ 47 और मैट हेनरी के साथ 56 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड के स्कोर को 291 रन तक पहुंचाया। मिचेल के रूप में 8वां झटका लगने के बाद हेनरी ने पारी आगे बढ़ाई और 72 रन ठोककर स्कोर को 360 तक लेकर गए। नील वैगनर ने 27 रन बनाकर न्यूजीलैंड की पहली पारी को 373 रन तक पहुंचाया। NZ vs SL मैच में इससे पहले श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 355 रन बनाए थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version