Home Cricket IPL 2023: प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर गुजरात, दिल्ली कैपिटल्स को भारी...

IPL 2023: प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर गुजरात, दिल्ली कैपिटल्स को भारी नुकसान

0
IPL 2023 after two wins gujrat titans on top of points table check latest standings positions

मुंबई। IPL 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इनके नतीजों से प्वाइंट्स टेबल में भी निरंतर बदलाव का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच को जीतकर गुजरात जायंट्स ने अपने खाते में दो और अंक जोड़ लिए और प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई।

IPL 2023: टीम इंडिया में हुए अनदेखी का शिकार, अब दम दिखा रहे ये खिलाड़ी

दिल्ली को लगातार दूसरी हार

अरुण जेटली स्टेडियम में मिली जीत के साथ ही गत विजेता टीम गुजरात जायंट्स 2 मैच में 2 जीत और 4 अंक  के साथ पहले स्थान पर काबिज हो गई है। वहीं इस हार के साथ दिल्ली को IPL 2023 की शुरूआत में अबतक दूसरी हार मिल चुकी है। वहीं अंक तालिका में दिल्ली की टीम हाल बेहाल हो गया है। दिल्ली की टीम 6वें स्थान से 8वें स्थान पर खिसक गई है। इस दौरान उनका नेट रन रेट भी बेहद ज्यादा खराब हो गया। डीसी का मौजूंदा रन रेट -1.73 है। जो कि बेहद ज्याद खराब है। फिलहाल नंबर 2 पर राजस्थान रॉयल्स, नंबर 3 पर आरसीबी वहीं आखिरी स्थान पर हैदराबाद मौजूद है।

IPL 2023: रन चेज में गुजरात का मुकाबला नहीं, 11 में से जीते 10 मैच

10 टीमें खेलेगी कुल 70 मैच

इस बार IPL 2023 में 10 टीमों के बीच कुल 70 लीग मैच खेले जा रहे हैं। इस दौरान फैन्स को 18 डबल हेडर देखने को मिलेंगे। इस दौरान पहला मैच दोपहर 3.30 बजे और दूसरा मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। बता दें कि आईपीएल 2023 का आयोजन अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ सहित कुल 12 शहरों में होगा।

IPL 2023: जबर्दस्त फार्म में हैं RR और PBKS, आज मुकाबला होगा जोरदार

आईपीएल में सबसे सफल टीम है मुंबई

बता दें कि आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। टीम ने 5 बार खिताब जीते हैं। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स इस मामले में दूसरे नंबर पर है। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने 4 बार टाइटल जीते हैं। कोलकाता ने 2 और हैदराबाद, राजस्थान, गुजरात और डेक्कन चार्जर्स (2009) ने एक-एक बार खिताब जीता है। इस बार IPL 2023 में कौन चैम्पियन बनेगा यह देखना रोचक होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version