Home Cricket IPL 2021: Rajasthan Royals छोड़कर अब CSK से खेलेंगे राॅबिन उथप्पा

IPL 2021: Rajasthan Royals छोड़कर अब CSK से खेलेंगे राॅबिन उथप्पा

0

IPL 2021: CSK ने उथप्पा को Rajasthan Royals से किया ट्रेड

नई दिल्ली। Rajasthan Royals के धुरंधर बल्लेबाज राॅबिन उथप्पा IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते दिखाई देंगे। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने राॅबिन उथप्प को राजस्थान राॅयल्स से कैश डील में ट्रेड कर लिया है। और अब आईपीएल में राॅबिन उथप्पा का आगे का सफर सीएसके साथ जारी रहेगा।

खुद चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान राॅयल्स ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। गौरतलब है कि पिछले सीजन में राजस्थान ने 3 करोड़ रूपए में राॅबिन उथप्पा को खरीदा था। अपने IPL करियर में उथप्पा मुंबई इंडियंस, आरसीबी, पुणे वाॅरियर्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। राॅबिन उथप्पा ने भी इस बारे में बयान जारी कर कहा कि राजस्थान राॅयल्स की तरफ से खेलने का उन्होंने काफी लुत्फ उठाया। और अब वो Chennai Super Kings के साथ IPL 2021 खेलेंगे।

कैसा रहा है IPL करियर

IPL में उथप्पा का करियर पिछले दो सत्रों को छोड़ दिया जाए तो काफी अच्छा रहा है। आईपीएल के 189 मैचों में उथप्पा ने 129.99 की स्टाइक रेट से 4607 रन बनाए हैं। इसमें 24 फिफटी भी शामिल हैं। केकेआर की तरफ से खेलते हुए उथप्पा ने 2014 में Orange Cap हांसिल की थी।

इस सत्र में उन्होंने 660 रन बनाए थे। हालांकि गत दो सत्रों में उथप्पा बतौर बल्लेबाज विफल रहे। IPL 2020 में भी राजस्थान की तरफ से खेलते हुए उथप्पा 12 मैचों में सिर्फ 196 रन ही बना पाए थे। तभी से यह कयास लगने लगे थे कि उथप्पा को रिलीज किया जा सकता है। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि IPL 2021 में CSK के लिए उथप्पा कैसा प्रदर्शन करते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version