Home Cricket IPL-2020: दुनिया के क्रिकेट बोर्ड्स भी कमा रहे करोड़ों

IPL-2020: दुनिया के क्रिकेट बोर्ड्स भी कमा रहे करोड़ों

0
IPL-2020 Cricket boards of the world are also earning crores.jpg
File Image

नई दिल्ली। IPL-2020 की जाजम बिछ चुकी है। भारत की जगह इस बार यूएई में दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का आयोजन हो रहा है। दुनियाभर के क्रिकेटर और क्रिकेट बोर्ड आईपीएल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कारण है इससे होने वाली कमाई। बीसीसीआई ही नहीं दुनियाभर के क्रिकेट बोर्ड्स भी आईपीएल से मोटी कमाई करते हैं।

19 सितंबर से 10 नवंबर तक होने वाली IPL-2020 के नियमानुसार खिलाड़ी को मिलने वाली राशि की 10 फीसदी राशि फ्रेंचाइजी और 10 फीसदी राशि बीसीसीआई संबंधित बोर्ड को बतौर रिलीजिंग फीस देते हैं। इस बार हुए ऑक्शन में कुल 62 खिलाड़ी नीलाम हुए थे। इनमें से 29 विदेशी थे। इन पर 107.25 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। यानी 6 विदेशी बोर्ड को लगभग 21 करोड़ रुपए की राशि सिर्फ खिलाड़ियों को आईपीएल में भेजने के लिए मिलने वाले हैं।

IPL-2020: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खाते में 11.45 करोड़

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस IPL-2020 नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। उन्हें कोलकाता ने 15.50 करोड़ में खरीदा था। कुल 13 खिलाड़ियों को 57.25 करोड़ मिले। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को 11.45 करोड़ रुपए मिले। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी आईपीएल में खेलने को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देते हैं और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी अधिकांश समय इन खिलाड़ियों पर आईपीएल में खेलने को लेकर कोई पाबंदी नहीं लगाता है।

हार्दिक पंड्या ने शेयर की बेटे की पहली फोटो

इंग्लैंड को मिले 3.75 करोड़

इस बार IPL-2020 ऑक्शन में इंग्लैंड के 7 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। सबसे ज्यादा 5.5 करोड़ रुपए सैम करेन को मिले। 7 खिलाड़ियों पर कुल 18.75 करोड़ की राशि खर्च हुई। यानी इंग्लिश बोर्ड को 3.75 करोड़ रुपए मिले।

दुनिया भर के बोर्ड्स को फायदा

विंडीज के 4 खिलाड़ियों पर 17.5 करोड़, द. अफ्रीका के 3 खिलाड़ियों पर 12.75 करोड़ खर्च हुए। IPL-2020 ऑक्शन में विंडीज बोर्ड को 3.5 करोड़, अफ्रीका बोर्ड को 2.55 करोड़ मिले। न्यूजीलैंड के नीशाम-श्रीलंका के उडाना को 50-50 लाख मिले। दोनों बोर्ड को 10-10 लाख मिले।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version