Home Cricket World Cup 2023: श्रीलंका ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 8 विकेट से...

World Cup 2023: श्रीलंका ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंदा

0
ICC Cricket World Cup 2023 England vs Sri Lanka Live Srilanka Crush England by 8 wickets ENG vs SL

बंगलूरू। World Cup 2023: डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड का वर्ल्ड कप में शर्मनाक सफर जारी है। World Cup 2023 के 25वें मुकाबले में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस बड़ी हार के साथ ही इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर पहुंच गया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम महज 156 रनों पर ढेर हो गई। जवाब में श्रीलंका ने 157 रनों का लक्ष्य 25.4 ओवर्स में महज 2 विकेट के नुकसान पर हांसिल कर लिया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। श्रीलंका के लिए पथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा ने 137 रनों की नाबाद शतकीय साझेदारी की। निसंका 77 तथा समरविक्रमा 65 रन बनाकर नाबाद रहे।

World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में होगा महज एक बदलाव, अश्विन की एंट्री तय!

श्रीलंका की भी खराब शुरुआत, 2 विकेट गिरे

157 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरूआत भी खराब रही। टीम ने 10 ओवर के खेल में 2 विकेट पर 56 रन बनाए। इंग्लैंड ने पावरप्ले में 2 विकेट पर 59 रन बनाए थे। श्रीलंकाई टीम ने ओपनर कुसल परेरा का विकेट जल्दी गंवाया। परेरा 9 के टीम स्कोर पर 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डेविड विली ने आउट किया। दूसरे ओवर में जो रूट से स्लिप पर कप्तान कुसल मेंडिस का कैच छूटा, हालांकि मेंडिस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और छठे ओवर की दूसरी बॉल पर 11 रन के स्कोर पर डेविड विली का शिकार बने। 23 रन पर दूसरा विकेट गंवाने के बावजूद एक छोर से टिके ओपनर पथुम निसांका दबाव में नहीं आए और सकारात्मक तरीके से रन बनाते रहे।

World Cup 2023: तूफानी पारी के बाद भी नाराज है मैक्सवेल, आयोजकों को जमकर कोसा

इंग्लैंड 156 रनों पर सिमटी

श्रीलंका के खिलाफ World Cup 2023 के करो या मरो के मुकाबले में इंग्लैंड की टीम 156 रन पर सिमट गई। 2019 में विश्व विजेता बनने वाली टीम के लिए यह विश्व कप बेहद खराब रहा है। श्रीलंका के खिलाफ भी इंग्लैंड का प्रदर्शन इस कदर खराब रहा कि पूरी टीम 33.2 ओवर ही खेल पाई। सबसे ज्यादा 43 रन बेन स्टोक्स ने बनाए। उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 30 और डेविड मलान ने 28 रन बनाए। श्रीलंका के लिए लहिरू कुमारा ने तीन विकेट लिए। एंजेलो मैथ्यूज और कसून रजिता को दो-दो विकेट मिले। तीक्ष्णा ने एक विकेट हासिल किया।

World Cup 2023 में सबसे बड़ी जीत, ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रन से हराया

अच्छी शुरूआत के बाद बिखरी इंग्लैंड

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने शानदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान की जोड़ी ने 45 रन जोड़े। मलान 28 रन बनाकर एंजेलो मैथ्यूज का शिकार बने। मलान के आउट होने के बाद विकेटों की झड़ी लग गई। जो रूट तीन रन बनाकर रन आउट हुए। सिर्फ बेयरस्टो ही संघर्ष कर पाए और 30 रनों का स्कोर खड़ा किया।

World cup 2023: सेमीफाइनल की तस्वीर लगभग साफ, बन रहे हैं ये समीकरण

85 रन के स्कोर तक इंग्लैंड 5 विकेट गंवा चुके थे। हालांकि, दूसरे छोर पर बेन स्टोक्स खड़े थे। ऐसे में इंग्लैंड के बल्लेबाजों से सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इंग्लैंड के बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर विकेट फेंकते रहे। मोईन अली 15, क्रिस वोक्स 0 और आदिल राशिद दो रन बनाकर आउट हुए। इस बीच बेन स्टोक्स भी 43 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। राशिद ने अपनी लापरवाही से विकेट गंवाया। अंत में मार्क वुड भी पांच रन बनाकर आउट हो गए। विली 14 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए लहिरू कुमारा ने तीन विकेट लिए। एंजेलो मैथ्यूज और कसून रजिता को दो-दो विकेट मिले। तीक्ष्णा ने एक विकेट हासिल किया।

World Cup 2023: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, लियम लिविंगस्टन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद और मार्क वुड।

श्रीलंका : कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, एंजलो मैथ्यूज, महीश तीक्षणा, कसुन रजिथा, लहिरु कुमारा और दिलशान मदुशंका।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version