Asia Cup में 8 साल बाद भारत से जीता पाक, रोहित-विराट ने बनाए नए रिकॉर्ड

508
Advertisement

दुबई। Asia Cup 2020 के सुपर कप में भारत की हार ने कई नए रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं। 8 साल बाद ये पहला मौका है जबकि एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को हराया है। इससे पहले 2014 के एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को एक विकेट से हराया था। मौजूदा Asia Cup में पाकिस्तान से मिली हार ने भारत की टेंशन बढ़ा दी है। अब फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे। एक भी मैच हारने पर टीम इंडिया एशिया कप 2022 से बाहर हो सकती है। भारत अब अपना अगला मैच छह सितंबर को श्रीलंका से खेलना है। वहीं, पाकिस्तान 7 सितंबर को अफगानिस्तान से भिड़ेगी।

Asia Cup 2022: सुपर 4 चरण में ये रहे पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हार के विलेन

Asia Cup में भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड

साल        विजेता           जीत का अंतर
1984      भारत            54 रन
1988      भारत            4 विकेट
1995      पाकिस्तान       97 रन
1997           परिणाम नहीं
2000      पाकिस्तान       44 रन
2004      पाकिस्तान       54 रन
2008      पाकिस्तान       8 विकेट
2008      भारत            6 विकेट
2010      भारत            3 विकेट
2012      भारत            6 विकेट
2014      पाकिस्तान       1 विकेट
2016      भारत            5 विकेट
2018      भारत            8 विकेट
2018      भारत            9 विकेट
2022      भारत            5 विकेट
2022      पाकिस्तान       5 विकेट

Asia Cup 2022: गेंदबाजों ने लुटाई भारत की नैया, पाकिस्तान ने 5 विकेट से हराया

Asia Cup 2022 के इस भारत-पाक मुकाबले में भारत हार भले ही गया लेकिन उसके स्टार बल्लेबाजों के नाम कई नए रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए हैं। आइए जानते हैं इन रिकॉर्ड्स के बारे में-

रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

रविवार रात पाकिस्तान के खिलाफ Asia Cup सुपर-4 मुकाबले में रोहित शर्मा ने 2 छक्के लगाए। इसके साथ ही रोहित शर्मा एशिया कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड धोनी के नाम पर दर्ज था। रोहित बतौर कप्तान अभी तक एशिया कप में 18 छक्के लगा चुके हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं। धोनी ने 16 छक्के लगाए हैं। वैसे एशिया कप में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद आफरीदी के नाम है। आफरीदी के बाद दूसरे स्थान पर श्रीलंका के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या थे लेकिन अब दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा आ गए हैं।

IPL 2023 में भी धोनी ही होंगे Chennai Super Kings के कप्तान

Asia Cup में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-

26 छक्के – शाहिद अफरीदी

25 छक्के – रोहित शर्मा

23 छक्के – सनथ जयसूर्या

18 छक्के – सुरेश रैना

16 छक्के – एम एस धोनी

विराट कोहली ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 60 रनों की पारी खेलकर एक निया रिकॉर्ड बनाया है। अब कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ये 32वां मौका था जब विराट ने टी20 में 50 रन से ज्यादा की पारी खेली। वहीं रोहित शर्मा 31 अर्धशतकों के साथ इस सूची में अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक अर्धशतक

32 – विराट कोहली

31 – रोहित शर्मा

27 – बाबर आजम

23 – डेविड वॉर्नर

22 – मार्टिन गप्टिल

कोहली ने राहुल द्रविड़ को भी छोड़ा पीछे

भारत के लिए विराट कोहली ने 194वीं बार किसी मैच में 50 रनों से ज्यादा की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ को रिकॉर्ड बुक में पीछे छोड़ दिया है। द्रविड़ ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में भारत के लिए 193 बार 50 रन से ज्यादा की पारी खेली थी। अब कोहली दूसरे नंबर पर आ गए तो वहीं द्रविड़ तीसरे नंबर पर खिसक गए। भारत के लिए सबसे ज्यादा 50 प्लस की पारी खेलने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर थे जिन्होंने 164 बार ऐसा कमाल किया था।

50 प्लस की सर्वाधिक पारियां खेलने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज-

264 – सचिन तेंदुलकर

194 – विराट कोहली

193 – राहुल द्रविड़

144 – सौरव गांगुली

127 – रोहित शर्मा

Share this…

Leave a ReplyCancel reply