Asia Cup 2023: वेल्लालागे और असालंका की फिरकी में फंसी टीम इंडिया, स्कोर 197/9, बारिश ने खेल रोका

428
Advertisement

कोलंबो। Asia Cup 2023 में सुपर-4 स्टेज के चौथे मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 47 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए हैं। फिलहाल बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 80 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। लेकिन इसके बाद इस घूमती पिच पर भारतीय टीम एक-एक रन के लिए तरसती दिखाई दी। श्रीलंका के स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे की अगुवाई ने श्रीलंकाई स्पिनर्स ने भारतीय बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने ही नहीं दिया। वेल्लालागे ने 5 विकेट झटके।

PAK W vs SA W: यहां भी हुई पाक टीम की फजीहत, दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से हराया; कब्जाई सीरीज

वेल्लालागे के पंजे में फंसी टीम इंडिया

श्रीलंका के युवा स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे ने भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। भारत के तमाम दिग्गज बैटर वेल्लालागे के आगे बेबस नजर आए और एक-एक कर अपना विकेट गंवाते रहे। वेल्लालागे ने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर शुभमन गिल को आउट किया था। जबकि 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या को आउट कर 5वां विकेट हांसिल किया। वेल्लालागे ने शुभमन गिल (19 रन), विराट कोहली (3 रन), कप्तान रोहित शर्मा (53 रन), केएल राहुल (39 रन) और हार्दिक पंड्या (5 रन) को अपना शिकार बनाया।

80 रनों की ओपनिंग साझेदारी

भारतीय ओपनर्स रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने Asia Cup 2023 के इस अहम मुकाबले में टीम को तेज शुरुआत दी। पावरप्ले के 10 ओवर में भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 65 रन बनाए। इस दौरान रोहित शर्मा 39 और 18 रन पर नाबाद रहे। रोहित और शुभमन गिल ने 67 गेंदों पर 80 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप को दुनिथ वेल्लालागे ने गिल को बोल्ड करके तोड़ा। मैच में रोहित ने वनडे में लगातार तीसरी फिफ्टी जमाई। यह रोहित के वनडे करियर की 51वीं फिफ्टी है। रोहित ने 48 बॉल पर 110.42 के स्ट्राइक रेट से 53 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

ऐसे गिरे भारत के विकेट

पहला: शुभमन गिल (19 रन): 12वें ओवर की पहली बॉल पर दुनिथ वेल्लालागे ने बोल्ड कर दिया।

दूसरा: विराट कोहली (3 रन): 14वें ओवर की 5वीं बॉल पर दुनिथ वेल्लालागे ने दसुन शनाका के हाथों कैच कराया।

तीसरा : रोहित शर्मा (53 रन) : 16वें ओवर की पहली बॉल पर दुनिथ वेल्लालागे ने बोल्ड कर दिया।

चौथा : केएल राहुल (39 रन) : 30वें ओवर की आखिरी बॉल पर दुनिथ वेल्लालागे ने ​​​​​​​कॉट एंड बोल्ड किया।

पांचवां : ईशान किशन (33 रन) : 35वें ओवर में चरिथ असालंका ने दुनिथ वेल्लालागे के हाथों कैच कराया।

छठा : हार्दिक पंड्या (5 रन) : 36वें ओवर की आखिरी बॉल पर वेल्लालागे ने कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया।

सातवां : रवींद्र जडेजा (4 रन) : 39वें ओवर की 5वीं बॉल पर चरिथ असालंका ने कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया।

आठवां : जसप्रीत बुमराह (5 रन): 43वें ओवर की पहली बॉल पर चरिथ असालंका ने बोल्ड कर दिया।

नौवां : कुलदीप यादव (0 रन) : 43वें ओवर की दूसरी बॉल पर चरिथ असालंका ने धनंजय डी सिल्वा के हाथों कैच कराया।

रोहित 10 हजार रन बनाने वाले सेकेंड फास्टेस्ट बैटर

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने करियर में एक और माइलस्टोन हांसिल किया। रोहित सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के सेकेंड फास्टेस्ट बैटर बन गए हैं। सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली 205 पारियों में 10 हजार रन पूरे किए थे, जबकि रोहित को 241 पारियां लगीं। हालांकि Asia Cup 2023 के इस मैच में भी रोहित अपनी अर्धशतकीय पारी को ज्यादा लंबा नहीं खींच पाए और 53 रनों पर पवेलियन लौट गए।

शार्दूल की जगह अक्षर पटेल टीम में

Asia Cup 2023 के इस अहम मुकाबले में कोलंबो की पिच के स्पिन को मदद करने की संभावना के चलते भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ टीम में एक बदलाव किया। उन्होंने शार्दूल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। दूसरी ओर श्रीलंकाई टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। चोटिल श्रेयस अय्यर श्रीलंका के खिलाफ भी मैदान पर नहीं उतरे। वे पाकिस्तान के खिलाफ भी चोट के कारण टीम से बाहर थे। अय्यर को बैक इंजरी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनकी चोट को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि श्रेयस अय्यर पहले से बेहतर हैं। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है।

Asia Cup 2023: भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत, 228 रनों से दी शिकस्त

Asia Cup 2023: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान),​​​​​ पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना और कसुन रजिथा।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply