Home Athletics Commonwealth Fencing Championship 2022 में Bhavani Devi ने जीता गोल्ड

Commonwealth Fencing Championship 2022 में Bhavani Devi ने जीता गोल्ड

0
Bhavani Devi won gold medal in Commonwealth Fencing Championship 2022

लंदन। Bhavani Devi : बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के तुरंत बाद इंग्लैंड से भारतीयों के लिए एक और अच्छी खबर आई है। भारत की स्टार तलारवाज भवानी देवी (Bhavani Devi) ने लंदन में आयाजित कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप (Commonwealth Fencing Championship 2022 ) के तलवारबाजी इवेंट का गोल्ड मैडल जीत लिया है। भवानी देवी ने सेवर कैटेगरी में ऑस्ट्रेलिया की तलवारबाज वैसलेवा को 15-10 के एक तरफा अंतर से हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया। इस चैंपियनशिप में भवानी का यह दूसरा गोल्ड है।

दरअसल, इससे पहले भवानी देवी (Bhavani Devi) टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर देश में स्टार बन गई थीं। वो ओलपिक खेलने वाली भारत की पहली तलवारबाज बनीं। भवानी देवी के इस प्रदर्शन ने भारत में फेंसिंग को आम आदमी तक पहचान दिलाई। वो ओलंपिक में भारत के लिए फेंसिंग की किसी भी स्पर्धा में पहला राउंड जीतने वालीं पहली तलवारबाज बनीं।

CWG 2022: सिल्वर मैडलिस्ट वेटलिफ्टर संकेत ने करवाई इंग्लैंड में सर्जरी, कुछ समय रहना होगा खेल से दूर

भवानी देवी के अत्यंत साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता मंदिर में पुजारी हैं और लोगों के घर जाकर पूजा करवाते हैं। मां गृहणी हैं। घर में 5 भाई-बहन हैं। भवानी सबसे छोटी हैं। घर की स्थिति उतनी अच्छी नहीं थी और फेंसिंग के इक्विपमेंट भी महंगे थे। ऐसे में भवानी (Bhavani Devi) ने बांस की लकड़ी से तलवारबाजी सीखी। बाद में इक्विपमेंट भी खरीदे। रियो ओलिंपिक की तैयारी के लिए पिता ने उधार लिया। इतना ही नहीं, उनकी मां को अपने गहने भी गिरवी रखने पड़े।

गौरतलब है कि हाल ही में बर्मिंघम में खेले गए राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को कुल 61 पदक मिले हैं, जिनमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं। भारत ने सर्वाधिक 12 पदक कुश्ती में जीते हैं। जबकि वेटलिफटिंग में भारत के हिस्से में 3 गोल्उ सहित 10 पदक आए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version