Asian Games 2023: भारत का 70वां मेडल एथलेटिक्स से आया, तीरंदाजी में भारतीय जोड़ी फाइनल में; कबड्डी में धमाल जारी

571
Advertisement

हांगझोऊ। Asian Games 2023 के 11वें दिन का पहला मेडल मंजू रानी और राम बाबू ने दिलाया। इस भारतीय जोड़ी ने 35 किलोमीटर पैदल रेस इवेंट में देश को ब्रॉन्ज मेडल जिताया। 2023 एशियन गेम्स में यह भारत का 70वां पदक है। तीरंदाजी के कंपाउंड मिक्स टीम में भारतीय जोड़ी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। कबड्डी के मुकाबलों की बात करें तो भारतीय टीम का धमाल जारी है। आज सुबह हुए दूसरे पूल मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 63-26 के बड़े अंतर से हराया।

भारतीय तीरंदाजों ने साधे सटीक निशाने, अब स्वर्ण पर निगाहें

Asian Games 2023 के इस सेमीफाइनल में भारतीय तीरंदाज ज्योति सुरेखा और ओजस देवतोले का मुकाबला कजाकिस्तान की जोड़ी से था। महत्वपूर्ण सेमीफाइनल के इस मुकाबले में पहले दौर के बाद भारतीय जोड़ी 40-39 के स्कोर से पिछड़ रही थी। दूसरे दौर के बाद भारतीय तीरंदाजों ने सटीक निशाने लगाए लेकिन कजाकिस्तान की जोड़ी इस दौर में भी 79-78 के साथ एक अंक की बढ़त बनाए हुए थे। तीसरे दौर में भारतीय जोड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया और 119-116 से बढ़त अपने पाले में कर ली। चौथे दौर में अब भारत को फाइनल में जाने के लिए महज 16 अंकों की जरूरत थी और भारतीय जोड़ी ने सटीक निशाने लगाते हुए इस मुकाबले को 159-154 से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Asian Games 2023: 11वें दिन आज एक्शन में होंगे नीरज चोपड़ा और लवलीना बोरगोहेन, ये है भारत का शेड्यूल

Asian Games 2023 भारत का शेड्यूल: 4 अक्टूबर

तीरंदाजी

मेडल इवेंट: कंपाउंड मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और पदक मैच (टीम भारत: ज्योति सुरेखा वेन्नम/ओजस प्रवीण देवताले) – सुबह 6:10 बजे से
मेडल इवेंट: रिकर्व मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और पदक मैच (टीम भारत: अंकिता भकत/अतानु दास) – सुबह 11:30 बजे से

एथलेटिक्स

मेडल इवेंट: 35 किमी रेस वॉक मिश्रित टीमें (राम बाबू, मंजू रानी) – सुबह 4:30 बजे
मेडल इवेंट: पुरुष ऊंची कूद फाइनल (सर्वेश अनिल कुशारे, जेसी संदेश) – शाम 4:30 बजे
मेडल इवेंट: पुरुष भाला फेंक फाइनल (नीरज चोपड़ा, किशोर कुमार जेना) – शाम 4:35 बजे
मेडल इवेंट: महिला ट्रिपल जंप फाइनल (शीना नेल्लिकल वर्की) – शाम 4:40 बजे
मेडल इवेंट: महिला 800 मीटर फाइनल (हरमिलन बैंस, चंदा) – शाम 4:55 बजे
मेडल इवेंट: पुरुष 5000 मीटर फाइनल (गुलवीर सिंह, अविनाश साबले) – शाम 5:10 बजे
मेडल इवेंट: महिला 4×400 मीटर रिले फाइनल (टीम इंडिया) – शाम 5:45 बजे
मेडल इवेंट: पुरुष 4×400 मीटर रिले फाइनल (टीम इंडिया) – शाम 6:05 बजे

Asian Games 2023: पारुल चौधरी ने भारत को दिलाया 14वां गोल्ड, कल जीता था सिल्वर

बैडमिंटन

पुरुष एकल राउंड 16 (एचएस प्रणॉय, किदांबी श्रीकांत) – सुबह 7:30 बजे से
महिला एकल राउंड 16 (पीवी सिंधु) – सुबह 7:30 बजे से
पुरुष युगल राउंड 16 (चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी) – सुबह 7:30 बजे से
महिला युगल राउंड 16 (गायत्री गोपीचंद/त्रिशा जॉली, अश्विनी पोनप्पा/तनीषा क्रास्टो) – सुबह 7:30 बजे से
महिला युगल राउंड 16 (के साई प्रतीक/तनीषा क्रास्टो) – सुबह 7:30 बजे से

बॉक्सिंग

महिलाओं का 57 किग्रा सेमीफाइनल: परवीन हुड्डा (भारत) बनाम यू टिंग लिन (चीनी ताइपे) – सुबह 11:30 बजे
महिलाओं का 75 किग्रा फाइनल: लवलीना लवलीना बोरगोहेन (भारत) बनाम ली कियान (चीन) – दोपहर 1:15 बजे

ब्रिज

मेडल इवेंट: पुरुष टीम सेमीफाइनल (टीम इंडिया) – सुबह 6:30 बजे से

शतरंज

पुरुष टीम राउंड 6 (गुकेश डी, विदित गुजराथी, अर्जुन एरीगैसी, पेंटाला हरिकृष्णा, रमेशबाबू प्रगनानंद) – दोपहर 12:30 बजे से
महिला टीम राउंड 6 (कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, वंतिका अग्रवाल, सविता श्री बी) – दोपहर 12:30 बजे से

Asian Games 2023: यशस्वी का शतक और रिंकू की तूफानी पारी, नेपाल को 23 रनों से हराकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

डाइविंग

मेडल इवेंट: पुरुषों की 10 मीटर प्लेटफार्म प्रिलिमिनरी और फाइनल (सिद्धार्थ बजरंग परदेशी) – सुबह 10:30 बजे से

इक्वेस्ट्रियन( घुड़सवारी)

मेडल इवेंट: जंपिंग व्यक्तिगत क्वालीफाइंग और टीम फाइनल (तेजस ढींगरा, कीरत सिंह नागरा, यश नेन्सी) – सुबह 6:30 बजे से

हॉकी

पुरुष सेमीफाइनल: भारत बनाम दक्षिण कोरिया – दोपहर 1:30 बजे

कबड्डी

पुरुष टीम ग्रुप ए: भारत बनाम थाईलैंड – सुबह 6:00 बजे
महिला टीम ग्रुप ए: भारत बनाम थाईलैंड – दोपहर 1:30 बजे

रोलर स्केटिंग

मेडल इवेंट: मिश्रित इनलाइन फ्रीस्टाइल स्केटिंग स्लैलम जोड़ी (जिनेश सत्यन नानल, श्रेयसी जोशी) – दोपहर 1:30 बजे

स्पोर्ट क्लाइम्बिंग

मेडल इवेंट: महिला स्पीड रिले (अनीशा वर्मा, शिवप्रीत पन्नू, शिवानी चरक, सानिया फारूक शेख) – सुबह 9:05 बजे से

स्क्वैश

मेडल इवेंट: मिश्रित युगल सेमीफाइनल (दीपिका पल्लीकल/हरिंदर पाल सिंह संधू): भारत बनाम हांगकांग चीन – सुबह 9:30 बजे से
मेडल इवेंट: मिश्रित युगल सेमीफाइनल (अनाहत सिंह/अभय सिंह): भारत बनाम मलेशिया – सुबह 10:30 बजे
पुरुष एकल सेमीफाइनल: सौरव घोषाल (भारत) बनाम ची हिन हेनरी लेउंग (हांगकांग) – दोपहर 3:30 बजे

वॉलीबॉल

महिला वर्ग पूल G: भारत बनाम नेपाल – सुबह 8:00 बजे

कुश्ती

मेडल इवेंट: पुरुष ग्रीको-रोमन 60 किग्रा (ज्ञानेंद्र), 67 किग्रा (नीरज), 77 किग्रा (विकास), 87 किग्रा (सुनील कुमार) – सुबह 7:30 बजे से

Share this…

Leave a ReplyCancel reply