Asian Games 2023: शूटिंग से आई बड़ी खुशखबरी, भारत ने जीता चौथा गोल्ड

356
Asian Games 2023 gold for india 25m W Pitol Team of Manu Bhakar, Esha Singh and Rhythm Sangwan wins medal
Advertisement

बीजिंग। Asian Games 2023 में आज सुबह ही भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। भारतीय महिला शूटर्स ने आज सटीक निशाना साधते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। भारत की मनु भाकर, ईशा सिंह और रिद्म सांगवान की टीम ने 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में भारत के लिए चौथा और आज का दूसरा पदक जीता। भारत को निशानबाजी से अभी और पदकों की उम्मीद है। एशियन गेम्स में अब भारत के चार स्वर्ण सहित कुल 16 पदक हो गए हैं।

मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने चीन को तीन अंकों से हराया। भाकर ने राउंड की शुरुआत दो अंकों की बढ़त के साथ की और जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ा, उन्होंने इसे तीन अंकों तक बढ़ा दिया। वह क्वालीफाइंग में भी शीर्ष पर रहीं और व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में 5वें स्थान पर रहीं ईशा सिंह के साथ शूटिंग करेंगी।

रिदम सांगवान 7वें स्थान पर रहने के बाद चूक गईं क्योंकि केवल शीर्ष छह खिलाड़ी ही क्वालीफाई करते हैं, लेकिन अगर रिदम छठे स्थान पर भी होती, तो भी उन्हें बाहर होना पड़ता। नियम के अनुसार एक देश के दो ही खिलाड़ी फाइनल में भाग ले सकते हैं।

भारतीय निशानेबाजों के स्कोर
मनुः 
590-28x
ईशाः 586-17x
रिदमः 583-23x
कुलः 1759

Asian Games 2023: भारत ने अब तक जीते कुल 16 मेडल, स्वर्ण पदकों की संख्या हुई 4

– मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता जिंदल- 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर

– अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह, मेन्स लाइटवेट डबल स्कल्स (रोइंग): सिल्वर

– बाबू लाल और लेख राम, मेन्स कॉक्सलेस डबल्स- (रोइंग): कांस्य

– मेन्स कॉक्स्ड 8 टीम- (रोइंग): सिल्वर

– रमिता जिंदल- वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग): ब्रॉन्ज

– ऐश्वर्य तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और दिव्यांश पंवार, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): गोल्ड

– आशीष, भीम सिंह, जसविंदर सिंह और पुनीत कुमार- मेन्स कॉक्सलेस 4 (रोइंग): ब्रॉन्जपरमिंदर सिंह, सतनाम सिंह, जकार खान और सुखमीत सिंह- मेन्स क्वाड्रपल स्कल्स (रोइंग): ब्रॉन्ज

– ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग): ब्रॉन्ज

– अनीश, विजयवीर सिद्धू और आदर्श सिंह- मेन्स 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (शूटिंग): ब्रॉन्ज

– महिला क्रिकेट टीम: गोल्ड

– नेहा ठाकुर सेलिंग (डिंगी – ILCA4 इवेंट): स‍िल्वर

– इबाद अली सेल‍िंग (RS:X): कांस्य

– घुड़सवारी में ड्रेसेज टीम इवेंट (दिव्यकीर्ति सिंह, हृदय विपुल छेड और अनुश अग्रवाला, सुदीप्ति हजेला): गोल्ड

– सिफ्त समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक (50 मीटर राइफल 3पी टीम स्पर्धा): सिल्वर मेडल
मनु भाकर, ईशा सिंह, रिदम सांगवान (25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा): गोल्ड

Asian Games 2023: रजत पदक से भारत की गुड मॉर्निंग, महिलाओं ने शूटिंग में जीता मेडल

सुबह शूटिंग में ही भारतीय महिलाओं ने जीता था रजत
इससे पहले Asian Games 2023 में आज भारत की गुड मॉर्निंग सिल्वर मेडल से हुई है। आज सुबह भारत की महिलाओं ने रजत पदक पर निशाना साधा। निशानेबाजी में स्विफ्त कौर सामरा, आशी चौकसी और मनिनी कौशिक ने 50 मीटर 3 पोजिशन टीम इवेंट में कुल 1764 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता है। इस इवेंट में भारतीय महिलाएं महज 9 अंकों के अंतर से स्वर्ण से चूक गई। स्विफ्त कौर सामरा ने 595 अंक, आशी चौकसी ने 590 अंक और मनिनी कौशिक ने 580 अंक अर्जित किए। एशियन गेम्स में अब भारत के 3 गोल्ड के साथ कुल 15 पदक हो गए हैं।

Asian Games 2023: भारत का शेड्यूल: 27 सितंबर
वुशु

मेडल इवेंट: मेंस दाओशु फाइनल (रोहित जाधव) – सुबह 6:30 बजे
मेडल इवेंट: मेंस गनशू फाइनल (रोहित जाधव) – दोपहर 12:00 बजे
वूमेंस 60 किग्रा सेमीफाइनल (नाओरेम रोशिबिना देवी) – शाम 5:00 बजे

सेलिंग

मेडल इवेंट: मेंस ILCA7 मेडल रेस (विष्णु सरवनन) – सुबह 8:30 बजे से
मेडल इवेंट: वूमेंस सिंगल डिंगी ILCA6 मेडल रेस (नेत्रा कुमानन) – सुबह 8:30 बजे से
मेडल इवेंट: मेंस काइट IKA फॉर्मूला (चित्रेश तथा) – सुबह 8:30 बजे से
मेडल इवेंट: मेंस विंडसर्फिंग iQ फॉइल क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल (जेरोम कुमार सावरिमुथु) – सुबह 8:30 बजे से

शूटिंग

मेडल इवेंट: मेंस और वूमेंस स्कीट क्वालिफिकेशन स्टेज 2, टीम मेडल और इंडिविजुअल फाइनल (मेंस: अनंतजीत सिंह नरूका, गुरजोत सिंह खंगुरा, अंगद वीर सिंह बाजवा/ महिला: परिनाज धालीवाल, गनेमत सेखों, दर्शना राठौड़) – सुबह 6:30 बजे से

मेडल इवेंट: वूमेंस 25 मीटर पिस्टल रैपिड क्वालिफिकेशन राउंड, टीम मेडल और इंडिविजुअल फाइनल (मनु भाकर, रिदम सांगवान, ईशा सिंह) – सुबह 6:30 बजे

मेडल इवेंट: वूमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन क्वालीफाइंग, टीम मेडल और फाइनल (आशी चौकसे, मानिनी कौशिक, सिफ्ट कौर समरा) – सुबह 6:30 बजे

Asian Games 2023: अब भारत के नाम तीन गोल्ड, घुड़सवारी में 41 साल बाद जीता मेडल

शतरंज

मेडल इवेंट: मेंस इंडिविजुअ राउंड 8 और 9 (विदित गुजराती और अर्जुन एरिगैसी) – दोपहर 12:30 बजे से
मेडल इवेंट: वूमेन इंडिविजुअ राउंड 8 और 9 (कोनेरू हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली) – दोपहर 12:30 बजे से

फेंसिंग

मेडल इवेंट: मेंस टीम फॉइल (अर्जुन, देव, बिबिश कथिरेसन, आकाश कुमार) – सुबह 6:30 बजे से
मेडल इवेंट: वूमेंस टीम एपी (एना अरोड़ा, ज्योतिका दत्ता, यशकीरत कौर, तनिष्का खत्री) – सुबह 10:30 बजे से

3×3 बास्केटबॉल

मेंस राउंड रॉबिन पूल C: भारत बनाम मकाओ चीन – दोपहर 12:10 बजे
वूमेंस राउंड रॉबिन पूल A: भारत बनाम चीन – शाम 4:55 बजे

आर्टिस्टिक जिमनास्टिक

वूमेंस ऑल-राउंड फाइनल (प्रणति नायक) – दोपहर 12:30 बजे

Asian Games 2023: सेलिंग से आया आज का पहला मेडल, 17 साल की नेहा ठाकुर ने जीता सिल्वर

बास्केटबॉल

वूमेंस प्रिलिमिनरी राउंड ग्रुप A: भारत बनाम इंडोनेशिया – शाम 5:30 बजे

बॉक्सिंग

मेंस 57 किग्रा राउंड ऑफ 16: शिवा थापा (IND) बनाम अस्कत कुलातेव (KGZ) – दोपहर 1:15 बजे
मेंस 92 किग्रा राउंड ऑफ 16: संजीत (IND) बनाम लाजिजबेक मुल्लोजोनोव (UZB) – दोपहर 1:30 बजे
वूमेंस 50 किग्रा: निकहत जरीन (IND) बनाम चोरोंग बाक (KOR) – शाम 5:15 बजे

ब्रिज

मेंस, वूमेंस और मिक्स्ड टीम राउंड रॉबिन 1-1 से 4 (भारतीय टीमें) – शाम 6:30 बजे

ट्रैक साइकिलिंग

मेंस स्प्रिंट क्वालीफाइंग, 1/16 और 1/8 फाइनल और रेपेचेज हीट (डेविड बेकहम एल्काटोहचूंगो, रोनाल्डो सिंह लैटोनजम) – सुबह 7:30 बजे से

वूमेंस कीरिन (शुशिकला अगाशे, त्रियाशा पॉल) – सुबह 7:56 बजे से

इक्वेस्ट्रियन

ड्रेसेज इंडिविजुअल इंटरमीडिएट : (हृदय छेदा, अनुश अग्रवाल, दिव्यकृति सिंह, सुदीप्ति हजेला) – सुबह 5:30 बजे से
ईस्पोर्ट्स

लीग ऑफ लीजेंड्स क्वार्टरफाइनल: भारत बनाम वियतनाम – सुबह 11:30 बजे

हैंडबॉल

वूमेंस प्रिलिमिनरी राउंड ग्रुप B: भारत बनाम हांगकांग, चीन – शाम 4:30 बजे

हॉकी

प्रिलिमिनरी वूमेंस पूल A: भारत बनाम सिंगापुर – सुबह 10:15 बजे

Asian Games 2023: स्क्वैश में भारतीय लड़कियों ने पाकिस्तान को पीटा, शूटिंग-तलवारबाजी में निराशा

स्क्वैश

मेंस टीम पूल A: भारत बनाम कुवैत – सुबह 7:30 बजे
वूमेंस टीम पूल B: भारत बनाम नेपाल – सुबह 7:30 बजे
वूमेंस टीम पूल B: भारत बनाम मकाओ, चीन – दोपहर 2:00 बजे
मेंस टीम पूल A: भारत बनाम पाकिस्तान – शाम 4:30 बजे

स्विमिंग

वूमेंस 100 मीटर बटरफ्लाई हीट और फाइनल (नीना वेंकटेश) – सुबह 7:30 बजे
वूमेंस 100 मीटर बैकस्ट्रोक (माना पटेल) – सुबह 7:30 बजे
मेंस 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट और फाइनल (तनीश जॉर्ज मैथ्यू, श्रीहरि नटराज) – सुबह 7:30 बजे
वूमेंस 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक (लिनेशा) – सुबह 7:30 बजे

टेबल टेनिस

मेंस डबल राउंड ऑफ 64 (मानुष शाह/मानव ठक्कर) – दोपहर 1:30 बजे
मिक्स्ड डबल राउंड ऑफ 32 (जी साथियान/मनिका बत्रा और हरमीत देसाई/श्रीजा अकुला) – दोपहर 1:30 बजे

टेनिस

मल्टीपल सिंगल और डबल्स मैच (अंकिता रैना, रोहन बोपन्ना, रुतुजा भोसले, रामकुमार रामनाथन) – सुबह 7:30 बजे

Share this…

Leave a Reply