CWG 2022 Live: रवि दहिया के बाद विनेश फोगाट ने भी जीता गोल्ड, पूजा ने जीता ब्रॉन्ज

1020
Advertisement

बर्मिंघम। भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों मे गोल्ड मैडल जीत लिया है। रवि दहिया के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स के 9वें दिन विनेश दूसरी रेसलर हैं, जिन्होंने भारत को गोल्ड दिलाया। विनेश ने फ्रीस्टाइल 50 किलो वर्ग के फाइनल में श्रीलंका की चमुंडया केसानी को 10-0 से हराया। भारत का कुश्ती में यह 5वां गोल्ड है। वहीं, इस खेल में कुल पदकों की संख्या 9 हो गई है। ये भारत के लिए बर्मिंघम गेम्स में 11वां गोल्ड मेडल है।

रवि दहिया ने जीता गोल्ड मैडल

CWG 2022: टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मैडलिस्ट भारत के रवि दहिया ने 57 किलो ग्राम वेट कैटेगरी का गोल्ड मैडल जीत लिया है। उन्होंने नाइजीरिया के वेल्सन को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10-0 के अंतर से शिकस्त दी। बाउट की शुरूआत होते ही नेल्सन ने रवि के खिलाफ लेग अटैक किया लेकिन रवि ने उसे असफल कर दिया। लेकिन इसके तुरंत बाद रवि ने जबर्दस्त दांव लगाते हुए लगातार 8 अंक अपने नाम किए। इसके तुरंत बाद 2 और अंक बटोरकर तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर नेल्सन को 10-0 से मात देकर गोल्ड मैडल अपने नाम किया।

पूजा गहलोत ने भारत को दिलाया कुश्ती में ब्रॉन्ज

भारत की रेसलर पूजा गहलोत ने CWG 2022 में भारत को कुश्ती में सातवां पदक दिलाया। उन्होंने फ्रीस्टाइल 50 किलो वर्ग में स्कॉटलैंड की क्रिस्टिले लेमोफैक को 12-2 से हराकर ब्रॉन्ज मैडल पर कब्जा जमाया। पूजा ने पहले शुरूआती दौर में भी लेमोफैक को 12-2 के अंतर से ही शिकस्त दी थी और अब ब्रॉन्ज मैडल मुकाबले में भी अंतर यही रहा।

बाउट शुरू होने पर पहले 2 अंक स्कॉटलैंड के रेसलर के हक में गए। लेकिन इसके तुरंत बाद पूजा ने एक ही दांव में लेमोफैक के खिलाफ 10 अंक बटोर लिए। इसके कुछ ही पल बाद पूजा ने फिर दो अंक का दांव लगाया और तकनीकी दक्षता के आधार पर ब्रॉन्ज मैडल मैच अपने नाम कर लिया। पूजा का राष्ट्रमंडल खेलों में यह पहला पदक है। उन्होंने 2019 में अंडर-23 चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply