Australian Open 2021: मेलबर्न में 5 दिन का लॉकडाउन, बिना दर्शकों के मुकाबले

1075
Advertisement

दर्शकों की गैरमौजूदगी में होंगे  Australian Open 2021 के शेष मुकाबले 

मेलबर्न। दुनियाभर में कोरोना महामारी का कहर अभी भी जारी है। मेलबर्न में आइसोलेशन होटल में कोविड का मरीज सामने आने के बाद विक्टोरिया की राज्य सरकार ने शहर में लॉकडाउन लगा दिया। यह लॉकडाउन पांच दिन के लिए लगाया गया है।

हालांकि इस बीच राहत की खबर यह कि राज्य सरकार ने Australian Open 2021 के मुकाबले बिना दर्शकों के जारी रखने की परमिशन दे दी है। इस दौरान प्रदेश के लोग जरूरी काम (नौकरी) या आवश्यक सामान की खरीददारी के लिए ही घरों से बाहर आ जा सकेंगे।

स्कूल और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे

राज्य सरकार के अनुसार Australian Open 2021 से जुड़े लोग अपने ही कार्यस्थल पर मौजूद हैं। इसलिए Australian Open 2021 के मुकाबले तो जारी रखने की अनुमति दे दी। साथ ही स्टाफ के लोगों की संख्या भी सीमित रखने की हिदायत दी है। इसके अलावा दर्शकों को अनुमति नहीं दी है। वहीं स्कूल और विश्वविद्यालय सोमवार से बुधवार तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही शादी जैसे सामाजिक और धार्मिक आयोजन के लिए लोगों की भीड़ लगने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

Mount Everest पर चढ़ने का दावा निकला फर्जी, सरकार ने लगाया बैन

सोशल डिस्टेंस और मास्क जरूरी

मेलबर्न में लॉकडाउन लगाने से पहले मेलबर्न पार्क में आए सभी दर्शकों को एंटी् गेट पर ही सोशल डिस्टेंस रखने, सैनिटाइजर का उपयोग और फेस मास्क लगाने की हिदायत दी थी। Australian Open 2021 अभी 21 फरवरी तक चलेगा। इससे पहले यहां पहुंचाने वाली चार्टर्ड फ्लाइट में कोरोना के केस मिलने के बाद खिलाड़ियों को 14 दिन कड़े आइसोलेशन में रखा गया था।

नेशनल Shooting सलेक्शन ट्रायल में इलावेनिल वलारिवान का वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत का ख़राब प्रदर्शन, दिविज और अंकिता हारे

 Australian Open 2021 के मेंस और विमेंस डबल्स के पहले दौर में सीधे सेटों में भारत के दिविज शरण और अंकिता रैना हार गए। इसके साथ ही दोनों टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली तीसरी भारतीय महिला अंकिता और रोमानिया की मिहाइला बुजारनेकू की जोड़ी वाइल्ड कार्ड एंट्री वाली ओलिविया गाडेकी और बेलिंडा वुलकॉक की जोड़ी से एक घंटे 17 मिनट में 3-6, 0-6 से पराजित हो गई।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply