French Open 2025 : चौथे दौर में पहुंचे जोकोविच और सिनर

638
Advertisement

पेरिस। French Open 2025 : वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर और 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच French Open 2025 के चौथे दौर में पहुंच गए हैं। वहीं, जर्मनी के टेनिस स्टार एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने भी चौथे दौर में जगह बना ली है।

जोकोविच ने तीसरे दौर में ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी फिलिप मिजोलिक को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-2 से हराया। सर्बिया के जोकोविच लगातार 16वीं बार French Open के चौथे दौर में पहुंचे हैं। अब, 38 साल के जोकोविच का लक्ष्य अपने 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब को जीतकर इतिहास रचना है। उनका अगला मुकाबला ब्रिटिश खिलाड़ी कैमरन नॉरी से होगा।

IND-A vs ENG Lions : भारत ए के खिलाफ शुरुआती झटकों से उबरी इंग्लैंड लायंस, स्कोर 237/2

सिनर की किसी ग्रैंड स्लैम में लगातार 17वीं जीत

सिनर ने तीसरे दौर में चेक खिलाड़ी जिरी लेहेका को 1 घंटे 45 मिनट में 6-0, 6-1, 6-2 से हराया। सिनर की यह किसी भी ग्रैंड स्लैम में लगातार 17वीं जीत है। French Open 2025 सिनर के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उनकी तीन महीने की डोपिंग प्रतिबंध के बाद दूसरी प्रतियोगिता है। इससे पहले, उन्होंने इटालियन ओपन के फाइनल में पहुंचकर वापसी की थी।

UEFA Champions League : पेरिस सेंट जर्मेन ने जीता चैंपियंस लीग का खिताब, फाइनल में इंटर मिलान को 5-0 से रौंदा

ज्वेरेव लगातार 8वीं बार अंतिम-16 में

जर्मनी के टेनिस स्टार एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने भी French Open 2025 के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने इटली के फ्लावियो कोबोली को सीधे सेटों में 6-2, 7-6, 6-1 से हराया। यह लगातार आठवां साल है जब ज्वेरेव फ्रेंच ओपन के अंतिम-16 में पहुंचे हैं । अब ज्वेरेव का सामना चौथे दौर में डच खिलाड़ी टैलोन ग्रीक्सपूर से होगा। पिछले साल के फाइनलिस्ट ज्वेरेव का लक्ष्य इस बार अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतना है।

PBKS vs MI : क्वालिफायर-2 आज, फाइनल से एक कदम दूर मुंबई और पंजाब, जानिए संभावित प्लेइंग 11

अब अल्काराज का सामना शेल्टन से होगा

डिफेंडिंग मेंस सिंगल्स चैंपियन कार्लाेस अल्काराज ने तीसरे राउंड में बोस्निया के दामिर दजुमहुर को 6-1, 6-3, 4-6, 6-4 से हराया। यह मुकाबला 3 घंटे 14 मिनट तक चला। इसमें अल्काराज ने शुरुआती दो सेट में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन तीसरे सेट में दजुमहुर की वापसी ने मैच को रोमांचक बना दिया। अल्काराज ने चौथे सेट में आत्मविश्वास दिखाते हुए जीत हासिल की। अब अल्काराज का सामना French Open 2025 के चौथे दौर में अमेरिका के बेन शेल्टन से होगा, जो वर्तमान में वर्ल्ड रैंकिंग में 13वें स्थान पर हैं।

Share this…