पेरिस। French Open 2025 : विश्व के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर French Open 2025 के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में पहुंच गए हैं। सेमीफाइनल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए नोवाक जोकोविच को तीन घंटे 16 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 7-5, 7-6 (7-3) से शिकस्त दी। इस तरह जोकोविच का 25वां ग्रैंडस्लैम जीतने का इंतजार बढ़ गया है। यह सिनर की जोकोविच के खिलाफ लगातार चौथी जीत है। वहीं दूसरी तरफ महिला वर्ग में टॉप सीड आर्यना सबालेंका भी फाइनल में पहुंच गई हैं।
New level unlocked for Super Luigi 🔓#RolandGarros pic.twitter.com/yjikgtW9XX
— Roland-Garros (@rolandgarros) June 6, 2025
सिनर और अल्कारेज के बीच होगा खिताबी मुकाबला
जोकोविच ने आखिरी बार 2023 में US Open का खिताब जीता था। ये उनके करियर का 24वां ग्रैंडस्लैम था। इसके बाद से उन्होंने कोई ग्रैंडस्लैम नहीं जीता है। वहीं, सिनर के खिलाफ जोकोविक ने आखिरी बार 2023 एटीपी फाइनल्स में जीत दर्ज की थी। French Open 2025 के के फाइनल में अब सिनर का सामना स्पेन के कार्लाेस अल्कारेज से होगा। अल्कारेज ने पिछले साल रोलां गैरो (फ्रेंच ओपन) के सेमीफाइनल में सिनर को हराया था।
World No.1 🏆 World No.2
It doesn’t get much bigger than THIS. pic.twitter.com/C2NWTFfRLe
— Roland-Garros (@rolandgarros) June 6, 2025
सेमीफाइनल में अल्कारेज को मिला वॉकओवर
French Open 2025 के सेमीफाइनल में अल्कारेज को वॉकओवर मिल गया। दरअसल, लोरेंजो मुसेटी मैच के दौरान चोटिल हो गए और उन्होंने मैच को बीच में ही छोड़ दिया। मुसेटी और अल्कारेज के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 4 सेट तक चला। जिस समय मुसेटी ने मैदान छोड़ा, उस समय अल्कारेज 4-6, 7-6 (3), 6-0, 2-0 से आगे चल रहे थे। वर्ल्ड नंबर 2 अल्कारेज अपने दूसरे फ्रेंच ओपन और कुल पांचवें ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए भिड़ेंगे।
ENG vs WI: बटलर की आंधी में उड़ा वेस्टइंडीज, पहले टी20 में इंग्लैंड की आसान जीत
महिला एकल फाइनल में टॉप सीड सबालेंका
French Open 2025: वर्ल्ड नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने फ्रेंच ओपन की डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक को सेमीफाइनल मुकाबले में मात देने के साथ खिताबी मैच के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। फ्रेंच ओपन 2025 में महिला सिंगल्स के पहले सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक से था।
दोनों के बीच खेले गए इस मैच में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला जिसमें आर्यना सबालेंका ने अंत में तीन सेट तक चले मैच को 2-1 से जीतने के साथ फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। आर्यना सबालेंका यदि फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने में कामयाब होती हैं तो ये उनके करियर का पहला रोलैंड गैरोस टाइटल होगा।