Home Paris Olympics Paris 2024 Olympics: ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत बनाएंगे...

Paris 2024 Olympics: ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत बनाएंगे ये खास रिकॉर्ड

0
Paris 2024 Olympics Indian hockey team captain Harmanpreet will make this special record in the Olympics

पेरिस। Paris 2024 Olympics: भारत को पेरिस ओलंपिक में इस बार जिन खेलों में गोल्ड की सबसे ज्यादा उम्मीद हैं उनमें Hockey भी शामिल है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मैडल अपने नाम किया था लेकिन 1980 के बाद से ओलंपिक गोल्ड दूर की कौड़ी बना हुआ है। लिहाजा भारतीय खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि पेरिस में ये कमी भी दूर हो सकती है और टीम इंडिया गोल्ड मैडल पर कब्जा जमा सकती है।

Paris 2024 Olympics में भारतीय हॉकी टीम हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नेतृत्व करने वाले हरमन 22वें कप्तान होंगे। Tokyo Olympics में मनप्रीत सिंह भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान थे। तब भारत ने ब्रॉन्ज मैडल जीतकर ओलंपिक हॉकी पदक के लिए 41 साल का इंतजार खत्म किया था। अब हरमनप्रीत भी ग्रीष्मकालीन खेलों में भारतीय टीम का नेतृत्व करने वाले कप्तानों की उस सूची में शामिल हो गए जिसमें मेजर ध्यानचंद, कुंवर दिग्विजय सिंह और बलबीर सिंह (सीनियर) जैसे दिग्गज शामिल हैं।

Paris Olympics में कब निशाना साधेंगे भारतीय शूटर्स, यहां मिलेगा पूरा शेड्यूल

जयपाल सिंह मुंडा बने थे पहले कप्तान

जयपाल सिंह मुंडा ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के पहले कप्तान थे। उनकी कप्तानी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एम्स्टर्डम 1928 ओलंपिक खेलों में पहली बार गोल्ड मैडल जीता था। सैयद लाल शाह बुखारी, जिन्होंने लॉस एंजिल्स 1932 में भारतीय हॉकी टीम को एक और गोल्ड मैडल दिलाया था, बाद में भारत की स्वतंत्रता और विभाजन के बाद पाकिस्तान के राजनयिक बन गए। ध्यानचंद (एम्स्टर्डम 1928, लॉस एंजिल्स 1932, बर्लिन 1936) और बलबीर सिंह सीनियर (लंदन 1948, हेलसिंकी 1952, मेलबर्न 1956) तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीमों के हिस्सा रहे थे।

Paris Olympics: बॉक्सिंग में भारत का शेड्यूल, निकहत-लवलीना को कठिन ड्रॉ

परगट सिंह ने रचा था इतिहास

परगट सिंह दो ओलंपिक गेम्स में फील्ड हॉकी में भारत का नेतृत्व करने वाले एकमात्र व्यक्ति हैं। वह बार्सिलोना 1992 और अटलांटा 1996 ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान थे। 1980 मॉस्को ओलंपिक में तमिलनाडु के वासुदेवन भास्करन भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे थे। वह ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को गोल्ड मैडल दिलाने वाले आखिरी कप्तान हैं।

ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी

कप्तान ओलंपिक परिणाम
जयपाल सिंह मुंडा एम्स्टर्डम 1928 गोल्ड मैडल
सैयद लाल शाह बुखारी लॉस एंजेल्स 1932 गोल्ड मैडल
ध्यान चंद बर्लिन 1936 गोल्ड मैडल
किशन लाल लंदन 1948 गोल्ड मैडल
के.डी. सिंह ‘बाबू’ हेलसिंकी 1952 गोल्ड मैडल
बलबीर सिंह सीनियर मेलबर्न 1956 गोल्ड मैडल
लेस्ली क्लॉडियस रोम 1960 सिल्वर मैडल
चरणजीत सिंह टोक्यो 1964 गोल्ड मैडल
गुरबख्श सिंह / पृथ्वीपाल सिंह मेक्सिको 1968 ब्रॉन्ज मैडल
हार्मिक सिंह म्यूनिख 1972 ब्रॉन्ज मैडल
अजीत पाल सिंह मॉन्ट्रियल 1976 7वां स्थान
वासुदेवन बसकरन मॉस्को 1980 गोल्ड मैडल
जफर इकबाल लॉस एंजेल्स 1984 5वां स्थान
एम. एम. सोमाया सियोल 1988 6ठा स्थान
परगट सिंह बार्सिलोना 1992 7वां स्थान
परगट सिंह अटलांटा 1996 8वां स्थान
रमणदीप सिंह ग्रेवाल सिडनी 2000 7वां स्थान
दिलीप टिर्की एथेंस 2004 7वां स्थान
भरत छेत्री लंदन 2012 12वां स्थान
पी.आर. श्रीजेश रियो 2016 8वां स्थान
मनप्रीत सिंह टोक्यो 2020 ब्रॉन्ज मैडल
हरमनप्रीत सिंह Paris 2024 Olympics ?

Exit mobile version