Home Hockey FIH Women’s Nations Cup Hockey: भारत ने एशियाई चैंपियन जापान को पीटा,...

FIH Women’s Nations Cup Hockey: भारत ने एशियाई चैंपियन जापान को पीटा, अंतिम-4 में पहुंचा

0
FIH Women's Nations Cup hockey India beat Japan, enters semifinals

वेलेंसिया। FIH Women’s Nations Cup में भारतीय महिला हॉकी टीम ने देर रात जापान को 2-1 से हरा दिया। भारतीय महिला टीम की एफआईएच महिला नेशंस कप 2022 में यह लगातार दूसरी जीत है। भारतीय टीम इस जीत के साथ पूल बी में शीर्ष स्थान पर है। साथ ही भारतीय टीम ने अंतिम-4 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। भारतीय महिला टीम ने पहले मैच में चिली को 3-1 से हराया था।

जापान के खिलाफ मैच में भारत के लिए सलीमा टेटे ने चौथे ही मिनट में पहला गोल कर दिया था। FIH Women’s Nations Cup के इस मैच के दूसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें (भारत या जापान) एक भी गोल नहीं कर पाईं। इस तरह हॉफटाइम तक भारत की एक गोल की बढ़त बरकरार रही।

Hockey World Cup 2023: 13 जनवरी को स्पेन से होगी भारत की पहली भिड़ंत

तीसरे क्वार्टर में मिली भारत को एक गोल की बढ़त

तीसरे क्वार्टर में ब्यूटी डुंगडुंग ने खूबसूरत मैदानी गोल करके भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि, तीसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में जापान की ताकाशिमा रुई ने भारतीय डिफेंस को भेदकर स्कोर 2-1 कर दिया। FIH Women’s Nations Cup के इस मैच में इसके बाद चौथा क्वार्टर भी गोलरहित रहा और भारतीय टीम मैच जीतने में सफल रही।

अब भारत का अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से

जापान की टीम दो मैचों में एक जीत और एक हार के बाद दूसरे स्थान पर है। FIH Women’s Nations Cup में भारत को अब 14 दिसंबर को अगले ग्रुप मैच में दक्षिण अफ्रीका से खेलना है। पूल ए में स्पेन दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर है, जबकि आयरलैंड दूसरे स्थान पर है। इटली और कोरिया एक हार और एक ड्रॉ के बाद क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

Hockey World Cup 2023 का शेड्यूल जारी, भारत ग्रुप डी में, कुल 16 टीमों में खिताबी भिड़ंत

भारत ने लिया जकार्ता एशियाई खेलों में हार का बदला

जापानी महिला हॉकी टीम 2018 जकार्ता एशियाई खेलों की गोल्ड मेडल विजेता है। जापान ने तब फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को 2-1 से हराया था। जकार्ता एशियाई खेलों में जापान की पुरुष हॉकी टीम  ने भी स्वर्ण पदक जीता था। पुरुष टीम ने फाइनल में मलेशिया के खिलाफ पेनल्टी शूट आउट में 3-1 से जीत हासिल की थी। फुलटाइम तक दोनों टीमों ने 6-6 गोल किए थे। जकार्ता एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में मलेशिया के हाथों ही पेनल्टी शूट आउट में 7-6 से हार गई थी। फुल टाइम तक दोनों टीमों ने 2-2 गोल किए थे। अब FIH Women’s Nations Cup में जापान को हराकर भारत ने उस हार का बदला ले लिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version