Home sports FIFA 2022 Portugal vs Uruguay: ब्रूनो फर्नांडीस ने पुर्तगाल को प्री क्वार्टर फाइनल में...

Portugal vs Uruguay: ब्रूनो फर्नांडीस ने पुर्तगाल को प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया, रोनाल्डो बेअसर

0
Portugal vs Uruguay live FIFA World Cup 2022 Portugal beat Uruguay 2-0 to enter last 16

 दोहा। Portugal vs Uruguay: फ्रांस और ब्राजील के बाद पुर्तगाल ने भी फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2022) के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे लीग मैच में पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई। पुर्तगाल की जीत के हीरो ब्रूनो फर्नांडीस रहे और टीम के लिए दो गोल दागे। वहीं पुर्तगाली कप्तान क्रिस्टियानो रोनालडो का इस मैच में जादू नहीं चला।

पुर्तगाल की दो मैचों में यह दूसरी जीत है जिसके चलते वह ग्रुप-एच में छह अंकों के साथ टॉप पर है। वहीं घाना की टीम तीन अंको के साथ दूसरे नंबर पर है। जबकि एक-एक अंक के साथ साउथ कोरिया तीसरे और उरुग्वे चौथे नंबर पर है। उरुग्वे को अगले राउंड में पहुंचने के लिए अब किसी भी हाल में घाना को हराना होगा।

पहला हाफ 0-0 पर छूटा

Portugal vs Uruguay मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और स्कोर लाइन 0-0 से बराबरी पर रही। पुर्तगाली टीम का तो एक भी शॉट टारागेट पर नहीं बैठा, हालांकि उसने इस हाफ के अंत में उरुग्वे के खिलाफ अपने हमले तेज किए। वहीं उरुग्वे के लिए पहले हाफ में स्कोर करने का एक बेहतरीन मौका बना। जब रोड्रिगो बेंटानकुर तीन पुर्तगाली डिफेंडरों को मात देते हुए गोल करने के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन उनका डायरेक्ट शॉट गोलकीपर डिओगो कोस्टा को जा लगा।

Brazil vs Switzerland: ब्राजील ने स्विजरलैंड को 1-0 से पीटा, राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह

दूसरे हाफ में रंग में आया पुर्तगाल

दूसरे हाफ में पुर्तगाल ने मैच का रूख बदल दिया। पहले मिनट से पुर्तगाली खिलाड़ियों ने उरुग्वे के पोस्ट पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। इसी का परिणाम रहा कि इस हाफ के शुरुआती 10 मिनटों के अंदर ही पुर्तगाली टीम ने गोल कर दिया। टीम के लिए यह गोल ब्रूनो फर्नांडीस ने Portugal vs Uruguay मैच के 54वें मिनट में राफेल गुरेरो के एक बेहतरीन क्रॉस पर किया। हालांकि एक मौके पर लगा गेंद पर आखिरी टच क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया है और वह गोल करने का जश्न भी मना रहे थे। लेकिन गोल ब्रूनो फर्नांडीस के खाते में गया।

1-0 से पिछड़ने के बाद उरुग्वे ने आक्रामक होकर खेलने की कोशिश की लेकिन पुर्तगाली डिफेंस को वह भेद नहीं पाए। उल्टे इंजरी टाइम (93वें मिनट) में उसने एक और गोल खा लिया। ब्रूनो फर्नांडीस ने यह गोल पेनल्टी के जरिए किया था। जोस जिमेनेज के बॉक्स में हैंडबॉल करने के चलते पुर्तगाल को यह पेनल्टी मिली थी।

Portugal vs Uruguay: ये थी दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

उरुग्वे- सर्जियो रोशेट (गोलकीपर), जोस जिमेनेज, डिएगो गोडिन (कप्तान),सेबेस्टियन कोट्स, गुइलेर्माे वरेला, फेडेरिको वाल्वरडे, रोड्रिगो बेंटानकुर, माटियास वेसिनो, मैथियास ओलिवरा, डार्विन नुनेज, एडिंसन कवानी.ढ/चझ

पुर्तगाल- डिओगो कोस्टा (गोलकोपर), रुबेन डियास, पेपे, मेंडेस, जोआओ कैंसिलो, ब्रूनो फर्नांडीस, बर्नार्डाे सिल्वा, रुबेन नेवेस, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जोआओ फेलिक्स, कारवाल्हो.ढ/चझ

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version