Home sports FIFA 2022 FIFA WC 2022: स्विट्जरलैंड को 6-1 से रौंद क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल,...

FIFA WC 2022: स्विट्जरलैंड को 6-1 से रौंद क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल, गोंजालो रामोस की हैट्रिक

0
Portugal vs Switzerland FIFA WC 2022 Portugal crush Switzerland 6-1 in quarter-finals, Ramos hat-trick

दोहा। FIFA WC 2022: पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड पर धमाकेदार जीत के साथ FIFA WC 2022 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मंगलवार देर रात खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से रौंद दिया। पुर्तगाल 16 साल के बाद अंतिम-8 में पहुंची है। पिछली बार 2006 में पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल खेली थी। तब उसका सफर सेमीफाइनल में समाप्त हो गया था। अब क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल का सामना मोरक्का से होगा। जिसने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से मात देकर अंतिम 8 में जगह पक्की की थी।

पुर्तगाल की यह जीत इसलिए भी अहम है कि उसके छह गोलों में एक भी दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नहीं हैं। रोनाल्डो के बगैर पुर्तगाल ने इतनी बड़ी जीत हासिल की है। इससे टीम का हौसला बढ़ेगा। रोनाल्डो को तो मैच के शुरुआती एकादश में भी नहीं रखा गया था। उन्हें रिप्लेसमेंट के दौरान 73वें मिनट में उतारा गया।

गोंजालो रोमास की हैट्रिक

FIFA WC 2022 के इस मैच में पुर्तगाल की जीत के हीरो गोंजालो रामोस (Goncalo Ramos) रहे। रोमास ने 3 शानदार गोल कर अपनी टीम की इस बड़ी जीत का आधार तैयार किया। ऐसे में रामोस मौजूदा फीफा वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। यह पहला मैच था जिसमें रामोस को शुरुआती एकादश में शामिल किया गया था। उन्हें रोनाल्डो की जगह उतारा गया था। उनके ऊपर भारी दबाव था, लेकिन रामोस ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। रामोस ने 17वें, 51वें और 67वें मिनट में गोल किया। उनके अलावा 39 वर्षीय डिफेंडर पेपे ने 33वें, राफेर गुएरेरो ने 55वें और राफेल लियायो ने इंजरी टाइम (90$2वें मिनट) में गोल किया। स्विट्जरलैंड के लिए एकमात्र गोल मैनुअल अकांजी ने किया।

Morocco vs Spain: मोरक्को ने रचा इतिहास, स्पेन को हरा पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

रोनाल्डो-कोच में विवाद, इसलिए शुरूआती एकादश से बाहर

2008 के बाद यह पहला मौका है जबकि रोनाल्डो किसी मेजर इवेंट (यूरो कप या विश्व कप) में पुर्तगाल के लिए शुरुआती एकादश में नहीं हैं। विश्व कप के 31 मैचों का यह सिलसिला आज टूट गया। पिछली बार भी 14 साल पहले स्विट्जरलैंड के ही खिलाफ शुरुआती एकादश में नहीं थे। दरअसल इस मैच में रोनाल्डो की जगह गोंसालो रामोस को शुरूआती लाइन-अप में शामिल किया गया। दरअसल, रोनाल्डो अंतिम ग्रुप मैच में रिप्लेस किए जाने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इस कारण कोच फर्नांडो सैंटोस उन्हें नाराज हैं। हालांकि रामोस ने अपने चयन को सही भी साबित किया और अपनी टीम के लिए 3 गोल दागे

FIFA WC 2022: Portugal vs Switzerland: दोनों टीमों की शुरुआती एकादश

पुर्तगाल: डिओगो कोस्टा (गोलकीपर) डिओगो डालोट, रुबेन डियाज, पेपे (कप्तान), राफेल गुएरेरो, विलियम कार्वाल्हो, ओटावियो, ब्रूनो फर्नांडीस, बर्नार्डो सिल्वा, जोआओ फेलिक्स, गोंसालो रामोस।

स्विट्जरलैंड: यान सोमर (गोलकीपर), एडमिल्सन फर्नांडीस, फैबियन शाएर, मैनुअल अकांजी, रिकार्डो रोड्रिगेज, रेमो फ्रीलर, ग्रैनिट जाका (कप्तान), जिब्रिल सो, जादरान शकीरी, रुबेन वर्गास, ब्रील एम्बोलो।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version