Home sports FIFA 2022 FIFA World Cup 2022: कतर पर बड़ा आरोप, इक्वाडोर को पहला मैच...

FIFA World Cup 2022: कतर पर बड़ा आरोप, इक्वाडोर को पहला मैच हारने के लिए दिए 60 करोड़

0
FIFA World Cup 2022 Qatar accused of bribing, 60 crores given to Ecuador for losing the first match

दोहा। FIFA World Cup 2022 का आज से आगाज होने जा रहा है। ओपनिंग मैच में मेजबान कतर का सामना इक्वाडोर से होगा। यह मैच अल खोर के अल बायत स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही इसमें विवादों का आना शुरू हो गया है। FIFA World Cup 2022 शुरू होने से पहले ही मेजबान कतर पर गंभीर आरोप लगे हैं। सउदी अरब के ब्रिटिश सेंटर के रणनीतिक राजनीतिक मामलों के विशेषज्ञ और क्षेत्रीय निदेशक अमजद ताहा ने ट्वीट कर कतर पर बड़े आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कतर ने इक्वाडोर को ओपनिंग मैच हारने के लिए घूस देने की कोशिश की है।

अमजद ने बताया कि उनके कतर और इक्वाडोर के फुटबॉल कैंप्स में मौजूद उनके सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। अमजद ने ट्वीट में लिखा- एक्स्क्लूसिव। कतर ने इक्वाडोर के आठ खिलाड़ियों को 60 करोड़ रुपये घूस के तौर पर देने की कोशिश की है। साथ ही सेकेंड हाफ में मैच को 1-0 से हारने के लिए कहा है। कतर और इक्वाडोर कैंप से पांच लोगों ने इसकी पुष्टि की है। उम्मीद करते हैं ऐसा न हो। मुझे लगता है कि इसे शेयर करने से यह रुक सकेगा। दुनिया को फीफा को भ्रष्टाचार करने से रोकना होगा।

Fifa World Cup 2022: आज से, यहां जानिए वर्ल्ड कप के बारे में सबकुछ, पूरा शेड्यूल

हालांकि, इन आरोपों पर न तो कतर और न ही इक्वाडोर ने कोई बयान दिया है। कतर पहले ही ही कई मुश्किलों में घिरा हुआ है। स्टेडियम में बीयर बैन करने के लिए मेजबान देश की खूब आलोचना हो रही है। इस देश पर पहले भी कई आरोप लग चुके हैं। कतर पर FIFA World Cup 2022 की मेजबानी हासिल करने के लिए घूस देने और अपने प्रवासी श्रमिकों के लिए मानवाधिकारों का दुरुपयोग करने के भी आरोप लगे थे।

Fifa World Cup: क्या कतर में चलेगा ’मैसी मैजिक’? अर्जेंटीना खिताब की सबसे बड़ी दावेदार

कहां होगी ओपनिंग सेरेमनी

Fifa World Cup 2022 का पहला मैच कतर और इक्वेडोर के बीच भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे से होगा। वहीं, ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे दोहा से 40 किलोमीटर दूर अल – बेत स्टेडियम में होगी। ओपनिंग सेरेमनी का मुख्य आकर्षण साउथ कोरिया का बैंड BTS है। BTS के मेंबर जंगकुक वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में पहली बार परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही भी परफॉर्मेंस देंगी। इसके साथ ही अमेरिकी बैंड ब्लैक आइड पीज, कोलंबियन सिंगर जे बल्विन, नाइजीरियन सिंगर पैट्रिक ननेमेका ओकोरी और अमेरिकन रैपर लिल बेबी परफॉरमेंस देंगे।

Fifa World Cup: क्या कतर में चलेगा ’मैसी मैजिक’? अर्जेंटीना खिताब की सबसे बड़ी दावेदार

कब-कब होंगे मैच

भारतीय समय के अनुसार पहले दिन यानी 20 नवंबर की रात को 9:30 बजे एक ही मैच खेला जाएगा। इसके बाद 21 नवंबर को 2 मैच होंगे और 23 नवंबर से हर दिन 4 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा और आखिरी मैच अगले दिन सुबह 3:30 बजे तक चलेंगे।

FIFA World Cup 2022: खिलाड़ी चोटिल होना शुरू, टूर्नामेंट से बाहर हुआ स्टार फुटबॉलर

फ्रांस पर खिताब बचाने का दबाव

मौजूदा विश्व चौंपियन फ्रांस अपने खिताब की रक्षा करने के लिए दम लगाएगी, तो ब्राजील, अर्जेंटीना, जर्मनी, इंग्लैंड, स्पेन, बेल्जियम, नीदरलैंड, डेनमार्क, पुर्तगाल, गत उपविजेता क्रोएशिया की टीमें प्रमुख विश्व कप ट्रॉफी उठाने की दावेदार हैं।

FIFA WC 2022 Warm up Matches: अर्जेंटीना ने दिखाया ताकत का नमूना, जर्मनी-पॉलैंड भी जीते

Fifa World Cup 2022 ग्रुप

ग्रुप            टीमें

ग्रुप ए         कतर , इक्वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड्स

ग्रुप बी        इंग्लैंड, ईरान, अमेरिका, वेल्स

ग्रुप सी        अर्जेंटीना, साउदी अरब, मैक्सिको, पोलैंड

ग्रुप डी        फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, ट्यूनीशिया

ग्रुप ई         स्पेन, कोस्टा रिका, जर्मनी, जापान

ग्रुप एफ      बेल्जियम, कनाडा, मोरक्को, क्रोएशिया

ग्रुप जी       ब्राजील, सर्बिया, स्विट्जरलैंड, कैमरून

ग्रुप एच      पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे, कोरिया

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version