Home sports CWG 2022 CWG 2022 में इन खेलों में बजा भारत का डंका, अनजान चेहरों...

CWG 2022 में इन खेलों में बजा भारत का डंका, अनजान चेहरों ने बटोरी सुर्खियां

0
CWG 2022: India's Soormas created history in Birmingham, finished fourth in the points table, see the complete medal table latest sports news in hindi

बर्मिंघम। CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का समापन हो गया है। कई मायनों में ये खेल भारत के लिए एतिहासिक साबित हुए हैं। भारत ने कुल 22 गोल्ड मैडल सहित 61 मैडल अपने नाम किए। यह प्रदर्शन 2018 गोल्ड कोस्ट से काफी बेहतर रहा। हालांकि अगर आंकड़ों पर बात करें तो 2018 में भारत ने 26 गोल्ड सहित 66 पदक जीते थे लेकिन तब शूटिंग इन खेलों का हिस्सा था। भारत ने 2018 में शूटिंग में ही 7 गोल्ड सहित 16 पदक अपने नाम किए थे। इस मायने में शूटिंग की अनुपस्थिति में भारत ने इस बार ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है।

CWG 2022: इन खेलों में बेहतर प्रदर्शन

– भारत ने बर्मिंघम (CWG 2022) में सबसे शानदार प्रदर्शन कुश्ती में किया। भारत का 12 पहलवानों का दल यहां पहुंचा था और सभी 12 ने कोई ना कोई पदक जीता। भारत ने कुश्ती में 6 गोल्ड, 1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज जीता है। पिछली बार 5 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मिले थे।

– भारत ने बैडमिंटन और टीटी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। बैडमिंटन में इस बार 3 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते। 2018 में इस खेल में हमें 2 गोल्ड, 3 ब्रॉन्ज और 1 सिल्वर मिला था। टेबल टेनिस में भी गोल्ड में इजाफा हुआ। इस बार 4 गोल्ड मिले, पिछली बार 3 ही मिले थे।

CWG 2022: T20 Final में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने खिलाई कोरोना पॉजिटिव खिलाड़ी

हॉकी, जूडो और लॉन बॉल्स में भी भारतीय टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। हॉकी में भारत की पुरुष टीम ने सिल्वर और महिला टीम ने ब्रॉन्ज मैडल जीता। लॉन बॉल्स में भारत ने गेम्स के इतिहास में पहली बार 1 गोल्ड और 1 सिल्वर जीता। इसी तरह जूडो में भी दो सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज जीता। जबकि 2018 में भारत को कोई पदक नहीं मिला था।

एथलेटिक्स में भी भारत ने CWG 2022 में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। नीरज चोपड़ा की अनुपस्थिति में भी भारत ने इस बार 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज जीते। 2014 और 2018 में भारत ने एथलेटिक्स में 3-3 मेडल ही जीते थे।

Asia Cup : BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान, कोहली-राहुल की वापसी, बुमराह बाहर

Commonwealth Games में भारत ने जीते कुल 564 मैडल

1930 से शुरु हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अब-तक कुल 564 मैडल जीते हैं। जिसमें 203 गोल्ड, 189 सिल्वर और 172 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं। भारत ने सबसे ज्यादा मैडल 2010 में दिल्ली में अयोजित हुए Commonwealth Games में जीते थे। जिसमें 38 गोल्ड, 27 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज मैडल समेत कुल 101 मेडल शामिल थे। भारत इस समय सबसे ज्यादा मेडल जीतने के मामले में चौथे स्थान पर है।

CWG 2022: भारत का अभियान खत्म, हॉकी में सिल्वर, खाते में 22 गोल्ड सहित 61 पदक

पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया ने कुल 2,594 मैडल जीते हैं। जिसमें 999 गोल्ड, 832 सिल्वर और 763 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड ने कुल 2,220 मैडल जीते हैं। जिसमें 771 गोल्ड, 781 सिल्वर और 768 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर कनाड़ा ने कुल 1,647 मेडल जीते हैं। जिसमें 510 गोल्ड, 548 सिल्वर और 589 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं।

CWG 2022: बरसा सोना, टेबल टेनिस में शरथ कमल, बैडमिंटन में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता गोल्ड

CWG 2022 की मेडल तालिका

राष्ट्रमंडल खेल CWG 2022 में भारत को कुल 61 पदक मिले हैं, जिनमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं। इस बार वेटलिफ्टिंग में संकेत सरगर के पदक से भारत का अभियान शुरू हुआ था और हॉकी के पदक से समाप्त हुआ। भारत ने उम्मीदों के मुताबिक रेसलिंग, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और टेबल टेनिस में शानदार प्रदर्शन किया है। एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया।

CWG 2022 Badminton: सिंधू के बाद अब लक्ष्य सेन बने गोल्डन ब्वॉय, भारत को मिला 20वां स्वर्ण पदक

हालांकि कुछ बड़े नाम ऐसे भी रहे जो पदक की दौड़ से ही बाहर हो गए, वहीं लॉन बॉल टीम जैसे कुछ अनजान चेहरे भी थे, जिन्होंने बर्मिंघम में पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई और देश का नाम रोशन किया। इसी वजह से शूटिंग के न होने के बावजूद भारत इस बार 61 पदक हांसिल कर सका।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version