WPL 2023: स्मृति मंधाना होंगी RCB की कप्तान, कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने किया ऐलान

533
Advertisement

नई दिल्ली। WPL 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की कप्तानी सौंपी गई है। शनिवार सुबह फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान विराट कोहली और वर्तमान कप्तान फाफ डुप्लेसी ने इसका औपचारिक ऐलान किया। 26 साल की भारतीय बल्लेबाज मंधाना वर्तमान दौर की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर मानी जाती हैं। उन्हें हाल ही में डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में आरसीबी ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा था। वे विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन की सबसे महंगी खिलाड़ी भी हैं।

टीम इंडिया की उपकप्तान स्मृति मंधाना तेजी से रन बनाने की क्षमता रखती हैं। उनमें लीडरशिप क्वॉलिटी भी हैं। मंधाना ने 112 टी-20 मैचों में 123.13 के स्ट्राइक रेट से 2651 रन बनाए हैं। उनके नाम 20 अर्धशतक भी हैं। WPL 2023 ऑक्शन में स्मृति मंधाना सबसे महंगी रहीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा। उसके अलावा टीम ने रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, एलीस पेरी और रिचा घोष को भी ख़रीदा। ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और इंग्लैंड की नेटली सीवर ब्रंट सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं। दोनों को 3.20 करोड़ रुपए में खरीदा गया।

IND vs AUS: घूमती पिच पर बल्लेबाजों का संघर्ष, लंच तक भारत 88/4

टीम इंडिया के लिए कप्तानी कर चुकी है स्मृति मंधाना

भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम के लिए कप्तानी कर चुकी है। 22 साल की उम्र में वे टी-20 में नेशनल टीम की कप्तान करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी थी। साथ ही वे विमेंस टी-20 चैलेंज में ट्रेलब्लेजर टीम की कप्तान रही है।

4 मार्च से 26 मार्च तक चलेगा डब्ल्यूपीएल

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) की शुरुआत 4 मार्च को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात-मुंबई मैच के साथ होगी। जबकि फाइनल मुकाबला 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इन्हीं दो स्टेडियम में पूरी लीग खेली जाएगी। 5 टीमें 23 दिन में 22 मुकाबले खेलेंगी। इनमें 20 लीग, एक एलिमिनेटर और एक फाइनल होगा। पहले सीजन में चार डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। लीग के पहले सीजन में 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्ज शामिल हैं।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply