Home Cricket WPL 2023: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने रचा इतिहास, फेंकी महिला क्रिकेट की सबसे...

WPL 2023: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने रचा इतिहास, फेंकी महिला क्रिकेट की सबसे तेज गेंद

0
WPL 2023 australian player ellyse perry makes history, bowled fastest delivery in women’s cricket history

मुंबई। WPL 2023 का पहला संस्करण जारी है और यह लीग काफी चर्चा में भी है। इस लीग में तीन टीमें ऐसी हैं जो पुरुष आईपीएल की फ्रेंचाइजी आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के नाम से हैं। इस कारण यह लीग काफी सुर्खियां बटोर रही है। महिला प्रीमियर लीग में दुनियाभर की कई स्टार क्रिकेटर्स ने हिस्सा लिया है और वह जलवा बिखेर रही हैं। उन्हीं में से एक नाम है ऑस्ट्रेलिया की स्टार क्रिकेटर एलिस पेरी का। पेरी बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल कर रही हैं। पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जहां उन्होंने 5 छक्कों के साथ 67 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। वहीं यूपी वॉरियर्स के खिलाफ उन्होंने गेंद से कमाल कर दिया। खास बात यह भी थी कि इस टूर्नामेंट आरसीबी की यह पहली जीत थी।

130.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गेंद

इतना ही नहीं एलिस पेरी ने जहां इस पारी में 4 ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं उन्होंने एक गेंद ऐसी भी फेंकी जिससे उन्होंने इतिहास रच दिया। WPL 2023 में ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर ने महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंक दी। उन्होंने 130.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकते हुए साउथ अफ्रीका की स्टार गेंदबाज शबनिम इस्माइल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। इससे पहले अगर महिला क्रिकेट के इतिहास की सबसे तेज गेंदों की बात करते तो टॉप-5 में शबनिम इस्माइल और पेरी की हमवतन डार्सी ब्राउन शामिल थीं।

IPL 2023 ही नहीं 2024 भी खेलेंगे धोनी, हो गया बड़ा खुलासा

आरसीबी भले ही पस्त लेकिन पेरी कर रही कमाल

अगर इस टूर्नामेंट की बात करें तो एलिस पेरी की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भले 6 में से पांच मुकाबले हारी हो, लेकिन पेरी का प्रदर्शन शानदार रहा है। 6 पारियों में जहां 205 रन बनाकर वह लीग की दूसरी टॉप स्कोरर हैं। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने विकेट सिर्फ 3 लिए हैं लेकिन कई मौकों पर काफी प्रभावशाली रही हैं। WPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी जिसमें उनके पांच छक्के आकर्षण का केंद्र रहे थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version